जिले में अवैध शराब पर पुलिस की सख्त कार्यवाही : तीन प्रकरण में अवैध शराब एवं वाहन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

जूटमिल क्षेत्र में 60 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार. तमनार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी कर रहे आरोपी को पकड़ा, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक जप्त. चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही में शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब और बाइक जप्त. समदर्शी न्यूज़  रायगढ, 06 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही निरंतर जारी है। कल, 05 सितंबर 2024 को जूटमिल, तमनार और चक्रधरनगर क्षेत्रों में पुलिस ने प्रमुख शराब रेड कार्यवाही को अंजाम…

Read More

पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षक हुए पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं !

जिला पुलिस रायगढ़ के तीन सहायक उपनिरीक्षक – संध्यारानी कोका, कुसुम कैवर्त और दिनेश कुमार मिंज को उप निरीक्षक के पद पर प्राप्त हुई है पदोन्नति. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 6 सितंबर / छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर, दिनांक 03 सितंबर 2024 के अंतर्गत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नति के अंतर्गत जिला पुलिस रायगढ़ के तीन सहायक उपनिरीक्षक – संध्यारानी कोका, कुसुम कैवर्त और दिनेश कुमार मिंज को उप निरीक्षक के पद…

Read More

‘चक्रधर समारोह’ आयोजन के दौरान रायगढ़ जिला मुख्यालय एवं कार्यक्रम स्थल/क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था : पुलिस प्रशासन ने की यातायात नियमों (पार्किंग/डायवर्सन/प्रतिबंधित मार्ग) का पालन कर सहयोग करने की अपील !

हंडी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुढ़ी चौक और गौशाला तिराहा के मध्य कार्यक्रम के दौरान यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 5 सितंबर /  जिले एवं बाहर से आने वाले गणमान्य नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा विनम्र अपील की जाती है कि जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान, गौशाला रोड़ रायगढ़ में दिनांक 07 सितंबर 2024 से 17 सितंबर 2024 तक “चक्रधर समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला मुख्यालय एवं कार्यक्रम स्थल/क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात…

Read More

रायगढ़ पुलिस का सघन अभियान : किरायेदारों और फेरीवालों की कड़ी जांच, सुरक्षा के लिए मकान मालिकों को निर्देश

मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किरायेदारों को मकान देने से पहले उनकी पूरी जानकारी थाने में अनिवार्य रूप से दें. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 सिंतबर / रायगढ़ पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में किरायेदारों और फेरीवालों की सघन जांच की। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया, जिसमें किरायेदारों के पहचान पत्रों और उनके मूल निवास स्थान की जांच की…

Read More

बैहामुड़ा उचित मूल्य दुकान में लाखों का राशन गबन : सचिव और विक्रेता गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे गये जेल !

राशन कार्ड का दुरुपयोग, मृत व्यक्ति के नाम पर उठाया गया राशन. खाद्य निरीक्षक की जांच में खुलासा, उचित मूल्य दुकान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी. आरोपियों के विरूद्ध धारा 316(5) बीएनएस 3,7 ई.सी.एक्ट के अंतर्गत अपराध क्रमांक 258/2024 में मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 सिंतबर / थाना घरघोड़ा में खाद्य निरीक्षक श्रीमती प्राची सिन्हा (35 वर्ष) ने दिनांक 4 सितंबर 2024 को एक आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत बैहामुड़ा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में गबन का मामला दर्ज कराया। दुकान जिसका संचालन सचिव अशोक चौहान…

Read More

धरमजयगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर छापेमारी : जुआ खेलते पाँच आरोपी गिरफ्तार, जुआ प्रतिबंध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपियों के विरूद्ध थाना धरमजयगढ़ में धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत दर्ज किया गया मामला. आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध और प्रतिबंधक कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 सिंतबर / कल 4 सितंबर 2024 की रात्रि धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धरमजयगढ़ कॉलोनी के शील चौक के पास कुछ लोग 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो के नेतृत्व में टीम गठित की और तुरंत कार्यवाही के…

Read More

महिला सेल का जागरूकता अभियान : पुसौर के शासकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ और यातायात नियमों की दी जानकारी.

बच्चों को मोबाइल गेम के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 04 सिंतबर / एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर महिला और बालकों को विविध अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 04 सितंबर 2024 को महिला सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मंजू मिश्रा द्वारा डीएसपी अनामिका जैन के मार्गदर्शन में थाना पुसौर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डूमरमुड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक मंजू…

Read More

चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता : बोर पंप चोरी के आरोपी को पकड़ा, पंप बरामद, गिरफ्तार कर भेज दिया रिमांड पर.

आरोपी करण माझी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 407/2024 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत थाना चक्रधरनगर में मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़  रायगढ़, 04 सिंतबर  / चक्रधरनगर पुलिस ने बोर पंप चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए पंप को बरामद कर लिया है। पंप चोरी की रिपोर्ट 02 सितंबर 2024 को थाना चक्रधरनगर में रामकुमार भगत (उम्र 51 वर्ष) निवासी लोईंग खडियापारा ने थाने और मौखिक रूप से दर्ज कराया था। रामकुमार भगत ने बताया कि घटना 31 अगस्त 2024 की है, जब…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान : रायगढ़ में नाबालिग को बचाने में जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल.

ऑपरेशन मुस्कान में जूटमिल पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार. समदर्शी न्यूज़  रायगढ़, 04 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत जूटमिल पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस अभियान के अंतर्गत जूटमिल थाना क्षेत्र से गुम हुई नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है। मामला 29 अगस्त 2024 का है, जब जूटमिल थाना में एक स्थानीय निवासी ने अपनी नाबालिग…

Read More

खरसिया पुलिस की अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्यवाही : तीन स्थानों पर छापेमारी, 90 लीटर महुआ शराब जब्त.

आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 505/24, 506/24, 517/24 के तहत धारा 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 3 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाने के दिये गये निर्देशों पर दिनांक 02 सितंबर 2024 व 03 सितंबर 2024 को थाना प्रभारी खरसिया श्री कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 90 लीटर कच्ची…

Read More