सनातन धर्म समिति कुनकुरी ने नगर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का भी दिया न्यौता समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी : प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय अपने गृह जिले में दो दिवस के संक्षिप्त प्रवास पर थे। इस दौरान ग्राम बगीचा एवं पमशाला में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत अपने बगीया निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर जिली के तीनों विधासभाओं कुनकुरी, पत्थलगांव एवं जशपुर सहित साथ आस पास के क्षेत्रों से लोग मिलने पहूंचे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम मंे अयोध्या में श्री रामलला मंदिर…
Read MoreTag: जशपुर
34 वां सड़क सुरक्षा माह 2024 का किया गया शुभारंभ : यातायात नियमों की जानकारी दे कर किया गया जागरूक!
सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि की जानकारी दी एवं गुडसेमेरिटन योजना के अंतर्गत घायल व्यक्तियों की मदद करने एवं सहयोग करने की अपील की गई. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : दिनांक 15 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक चलने वाला 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ जशपुर मुख्यालय में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी.रविशंकर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रा, आमजन एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित…
Read Moreप्रधानमंत्री जो भी योजनाएं तैयार करते हैं उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं – तहसील बगीचा में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत हुए कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा
प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के समुचित विकास के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं, उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है। इसके माध्यम से हम इस वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…
Read Moreप्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के कुटमा ग्राम पंचायत के सलखाडांड की पहाड़ी कोरवा महिला से किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवाद
हम पहाड़ी कोरवा है एक-दो किमी तक चलकर ढ़ोढी-कुआं का गंदा पानी पीने विवश थे, अब पानी-बिजली-घर सब मिल गए, सारी दिक्कत दूर हो गई कई लोगों के जो काम 75 सालों में नहीं हुए, वो जनमन योजना से कुछ दिनों में हो गये- प्रधानमंत्री को पहाड़ी कोरवा महिला मनकुवांरी ने दी अपने जीवन में आये बदलाव के लिए बधाई मनकुंवारी ने बताया समय की सबसे ज्यादा बचत हुई, पहले पानी भरने एक किलोमीटर जाते थे, लकड़ी के लिए जंगल जाते थे, फिर चूल्हे में देर तक समय लगता था…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले के दो गाँव को मिली जल संकट से मुक्ति
बुझी पहाड़ी कोरवा बस्ती लोटापानी की प्यास, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत, पानी आपूर्ति हुई शुरू, अमडीहा मे खराब मोटर सुधार कर, फिर शुरू हुई पानी की आपूर्ति…… समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद दो गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है, गौरतलब है की जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र लोटापानी गाँव ,ग्राम पंचायत गड़ाकटा के इस आश्रित बस्ती मे 80 कोरवा परिवार निवास करते हैँ, इन कोरवाओ ने शनिवार 13 जनवरी को बगिया स्थित सीएम निवास पहुंच कर,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर : बागीचा व कंवरधाम पंपशाला के कार्यक्रम में होगें शामिल
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान बागीचा पहुंच कर पीवीटीडी समुदाय के हितग्राहियों को करेंगे लाभांवित कंवरधाम पंपशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में होगें शामिल समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिले विकास खंड बागीचा और फरसाबहार में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर से प्रात 9.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 11. 15 बजे स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान हेलीपेड बगीचा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.20 बजे प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान’ (पीएम-जनमन)…
Read Moreपीवीटीजी के लिए वरदान साबित हो रही पीएम जनमन योजना, जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों की संवर रही है जिन्दगी
विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वित, मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं शिविरों में बनाया जा रहा आयुष्मान, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म और जाति प्रमाण पत्र समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए संचालित पीएम जनमन योजना अब इनके लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना को शुरू हुए बस कुछ समय ही हुआ है लेकिन इसका वृहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है । जिन समुदाय के लोगों को कल तक जिन योजनाओं की जानकारी नहीं थी आज न सिर्फ उन्हें इन योजनाओं…
Read Moreश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह : कुनकुरी नगर में पूजित अक्षत लेकर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता देने घर-घर पहुंच रहे राम भक्त, श्रीराम जन्म भूमि का पूजित अक्षत सहित निमंत्रण पत्र हो रहा वितरित
समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी: नगर में श्रीराम जन्मभूमि का पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र घर-घर वितरित किया जा रहा हैं। इसके साथ गृह स्वामी से इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने की अपील की जा रही हैं। 22 जनवरी को श्रीराम मन्दिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुनिश्चित हैं। जिसको सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए केन्द्र से लेकर प्रदेश तक हिन्दू संगठन श्री रामलला मंदिर स्थापना उत्सव समिति के मार्गदर्शन में पूरी ताकत से जुटे हैं। इसके अलावा भाजपा पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता और आरएसएस सहित उनकी विभिन्न…
Read Moreशासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। संस्था में प्रधानमंत्री जी के भाषण का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर संस्था के प्रथम वर्ष के छात्र युजिन टोप्पो द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके विचारों का वाचन किया गया। संस्था के मैकेनिकल ब्रांच की व्याख्याता सुश्री प्रणिता सोरेंग के द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने प्रथम महिला शिक्षिका डॉ सावित्रीबाई फुले के जीवन का…
Read Moreजशपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर डॉ. मित्तल ने जारी किया आदेश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 04 के नियम 08 के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए वर्ष 2024 के लिए जशपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 26 मार्च 2024 मंगलवार होली का दूसरा दिन, 10 सितम्बर 2024 मंगलवार नवाखाई तथा 11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार दशहरा (अष्टमी/महानवमी) शामिल है। उक्त अवकाश कोषालय, उप कोषालय, बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।
Read More