जशपुर, 17 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी होने जा रही है। फरसाबहार क्षेत्र के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है।यह निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। पुल बन…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्रीविष्णुदेवसाय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में कोकिया नदी पर 3.32 करोड़ की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, दर्जनों गांव होंगे लाभान्वित
जशपुर, 15 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने जशपुर जिले के लिए एक और बड़ी सौगात दी है। भालूमुंडा से खेजूरघाट मार्ग पर कोकिया नदी पर लगभग 3 करोड़ 32 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पूर्ण होने के पश्चात अब शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू जायेगा।क्षेत्र वासियों ने इस कार्य की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। क्षेत्र के दर्जनों गांव होंगे लाभान्वित इस पुल के बनने…
Read Moreदूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल रायपुर, 15 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में आयोजित दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और दूरदर्शन परिवार, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गीत तथा शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री के समक्ष कलाकारों…
Read Moreभारत के पहले कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियन और ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
रायपुर, 15 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री थिप्से की खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रवीण महादेव थिप्से शतरंज में ग्रैंडमास्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले…
Read Moreगंगरेल डुबान क्षेत्र के मछुआरों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलाया मछली पालन का पुनः अधिकार और दिए कई आश्वासन, कहा- वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध
गंगरेल डुबान क्षेत्र की 11 मछुआ सहकारी समितियों को मिला मछली पालन का पुनः हक मुख्यमंत्री साय ने डुबान क्षेत्र में एम्बुलेंस और राष्ट्रीय बैंक शाखा शीघ्र खोलने का दिया आश्वासन स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना और आवास योजना से लोगों के जीवन में आया बदलाव रायपुर, 15 सितंबर 2025/ गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को पुनः मछली पालन का हक मिलने पर प्रभावित समितियों के सदस्यों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर…
Read Moreछत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 से 3 करोड़ जनता के आरोग्य और विज़न 2047 का रखा रोडमैप
प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का किया शुभारंभ मानव मुस्कान को सुरक्षित रखने और सहेजने में दंत चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण रायपुर, 13 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। पिछले 20 महीनों में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करते हुए दुर्गम अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को अपने गृह ग्राम बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिले और अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रस्तुत किया। कुछ मामलों में त्वरित समाधान के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जनदर्शन में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की…
Read Moreमहाकुल समाज के अध्यक्ष रहे स्व. डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाज के उत्थान हेतु किए कार्यों एवं साथ बिताए अनमोल पलों को किया याद
जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पत्थलगांव पहुंचकर दिवंगत श्री डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनके साथ बिताए गए अनमोल पलों एवं समाज उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। कहा कि डमरूधर यादव मेरे बड़े भाई के समान थे, उनका सहयोग और आशीर्वाद मुझे सदैव से मिलता रहा था। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय एवं जिला पंचायत…
Read Moreजशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विज्ञान भारती संग किया MoU, विद्यार्थियों में विकसित होगा वैज्ञानिक दृष्टिकोण
जशपुर/रायपुर 13 सितम्बर 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बगिया कैम्प कार्यालय में जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते का उद्देश्य जिले में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temperament) का विकास करना तथा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है। इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न अभिनव कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विज्ञान भारती पूर्व से ही जिले में कई गतिविधियों में सहयोग कर रही है, जिनमें— “स्पेस…
Read Moreजशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत श्रीमती शशिकला साय को दी श्रद्धांजलि, ग्राम बंदरचुआं में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल
जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम बंदरचुआं पहुंचकर दिवंगत श्रीमती शशिकला साय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने भी दिवंगत श्रीमती शशिकला साय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वर्गवासी श्रीमती शशिकला साय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भतीजे कृष्णकांत साय…
Read More