अपराधियों को संरक्षण देने के लिए आरोप पत्र में कांग्रेस बुलडोजर का विरोध कर रही है- भूपेंद्र सवन्नी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने निकाय व पंचायत चुनावों के संदर्भ में आवश्यक रणनीति पर चर्चा की और उपस्थित सभी लोगों से नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में जानकारी भी ली। श्री नबीन ने बैठक में…
Read MoreTag: #ChhattisgarhPolitics
साय सरकार के 1 साल का आरोप पत्र जारी! कांग्रेस का बड़ा हमला : 1 साल में भ्रष्टाचार, कुशासन और जनविरोधी नीतियों की मार, साय सरकार का ‘विष्णु राज’ हुआ विफल!
रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की साय सरकार के खिलाफ एक साल की विफलताओं को उजागर करते हुए आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीते एक साल में प्रदेश की जनता बदहाल हो गई, जबकि भाजपाई सत्ताधीश मालामाल होते गए। सरकार दिशाहीन और अनिर्णय की शिकार रही, जिससे किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर, व्यापारी और विद्यार्थी सभी ठगा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि साय सरकार ने चुनावी वादों को तोड़ते हुए जनविरोधी नीतियां लागू कीं, जिससे गरीबों का हक छीना जा…
Read Moreदीपक बैज की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार : लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी कांग्रेस जनता से महापौर चुनने तक का अधिकार छीन लिया था – देवलाल ठाकुर
क्या चुनावी नियमों से ऊपर है कांग्रेस के लोग?:देवलाल ठाकुर कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए उनके प्रत्याशी ने नामांकन में झूठ बोला:देवलाल ठाकुर रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र की हत्यारी रही है। निकाय चुनाव के विषय में भी जैसी शर्मनाक और असंवैधानिक हरकत कांग्रेस ने पिछले चुनाव में की थी, वह उसे देखना चाहिए। जबरन सभी निकायों पर कब्जा कर लिया था। जनता से उसका महापौर चुनने का अधिकार तक छीन लिया था। कानून को गैरकानूनी…
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव 2025 से पहले कोतबा में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण, निर्वाचन प्रेक्षक सुनील चंद्रवंशी ने मतदाता जागरूकता अभियान को सराहा
जशपुर, 29 जनवरी 2025/ जशपुर में नगरीय निकायों हेतु 11 फरवरी को होने वाले आगामी मतदान को देखते हुए तैयारियां तीव्र कर दी गईं है। जिसके लिए नगरीय निकायों के निवासियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने हेतु पूरे जिले में ‘जाबो’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को नगरीय निकायों के निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कोतबा के वार्ड क्रमांक 01 में लगाये गए ईव्हीएम प्रदर्शन का जायजा लिया। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों का…
Read Moreजाबो कार्यक्रम : जशपुर में गूंजे मतदान के नारे! महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय और सेजेस मनोरा के छात्रों ने मतदान के प्रति जागरूक किया
जशपुर 29 जनवरी/ 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास और जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देश पर स्थानीय नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय जशपुर और सेजेस मनोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सिटी कोतवाली से होते हुए मुख्य मार्ग में रैली कर मतदान का संदेश दिया। सेजेस मनोरा के…
Read Moreजशपुर नगरीय निकाय चुनाव : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 3, पार्षद पद के लिए 53 नामांकन दाखिल, नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 13, पार्षद पद के लिए 159 नामांकन जमा
31 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि, चुनावी प्रक्रिया जोरों पर जशपुर 29 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् विगत दिवस 28 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 03 एवं पार्षद पद हेतु 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आब्जर्वर सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के, सभी विकासखंड के रिटर्निंग अधिकारी, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, नन्दजी पांडे, ओंकार यादव, रितुराज बिसेन, नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्यय नाम…
Read Moreसाय सरकार ने 1 साल में रोजगार छीना, कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर 0.60 प्रतिशत था जो 1 साल में बढ़ा है – सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर/24 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार 1 साल में एक भी युवा को रोजगार नहीं दे पायी है, बल्कि युवाओं से रोजगार छीनने का ही काम किया है। कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर मात्र 0.60 प्रतिशत था। भाजपा सरकार बनने के बाद बेरोजगारों की संख्या में भारी वृद्धि हुआ है। 1 साल में बीएड शिक्षक, अतिथि शिक्षक, विद्या मितान, क्रेडा के संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, वन विभाग के संविदा कर्मचारियों, गोठान महिला स्व सहायता समूह,…
Read More13 महीने में भाजपा सरकार पर 3500 करोड़ का कर्ज हर माह, जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित : कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का हमला
भाजपा सरकार के 13 माह में उद्योगपति, किसान, युवा, सरकारी कर्मचारी महिलाएं सब आंदोलन पर हर वर्ग नाराज रायपुर/24 जनवरी 2025। भाजपा के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश कर्ज की दलदल में फंसते जा रही है। हर माह 3500 करोड रुपए का कर्ज ले रही है जिस गति से कर्ज लिया जा रहा है आने वाले 5 साल में प्रदेश के ऊपर ढाई लाख करोड़ से अधिक का कर्ज होगा और…
Read Moreदीपक बैज का BJP सरकार पर हमला: 1 साल में कुशासन, बढ़ते अपराध और जनकल्याण योजनाओं की अनदेखी से छत्तीसगढ़ की स्थिति बदहाल
रायपुर/24 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। भाजपा सरकार के कुशासन से जनता परेशान है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोलीबारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता: भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार, स्थानीय निकाय चुनाव पर गंभीर आपत्तियां
रायपुर, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार की विफलताओं, चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और जनता से किए गए वादों को न निभाने पर कड़ा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य की विष्णुदेव साय सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का ऐलान किया। स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना पर कांग्रेस की आपत्ति दीपक बैज ने कहा…
Read More