पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : जिले के विभिन्न थाना/चौकी में आबकारी एक्ट के कुल 17 प्रकरणों में कार्यवाही कर 61.620 लीटर अवैध शराब कीमत 8430/- (आठ हजार चार सौ तीस) रूपये एवं बिक्री रकम 820/- (आठ सौ बीस) रूपये की गई जप्त.

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध जशपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में श्री शशि मोहन सिंह (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के मार्गदर्शन एवं श्री अनिल कुमार सोनी (CPS) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये जिला-जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब के विरूद्ध दिनांक 28 मार्च 2024 को कार्यवाही करते हुये कुल 17 प्रकरणों में कार्यवाही कर 61.620 लीटर अवैध शराब कीमत 8430/-(आठ हजार…

Read More

नाबालिग पोती को नफरत के कारण स्टॉप डेम में धक्का देकर हत्या करने वाले कलयुगी दादा को सक्रियता से चंद घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी रंथू राम के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 48/2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध. आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा की गई है नगद ईनाम प्रदान करने की घोषणा. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश राम एवं उसकी पत्नी अलग-अलग समाज के हैं, वे दोनों अपने मनपसंद से वर्ष 2016 से पति-पत्नी के रूप में साथ में रहते…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा थाना नारायणपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण : लंबित मामलों की बारीकी से समीक्षा कर विवेचकों को हिदायत देकर अविलंब निकाल हेतु दिया गया निर्देश.

जनता से मधुर संबंध बनाने एवं फरियादी की तत्काल सुनवाई हेतु दिया गया निर्देश, विजिबल पुलिसिंग एवं ग्राम रक्षा समिति पर दिया गया जोर. थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को नियमित रूप से ग्राम भमण करने एवं रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने किया गया निर्देशित. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : दिनांक 29 मार्च 2024 को पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के थाना नारायणपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कर्मचारियों का परेड निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना का रोजनामचा, वीसीएनबी रजिस्टर, निगरानी बदमाश,…

Read More

एसडीएम कुनकुरी ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कुनकुरी एसडीएम एवं एआरओ (रायगढ़ संसदीय क्षेत्र नन्द जी पाण्डेय ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त राजस्व अधिकारियों एवं विभिन्न ब्लाक नोडल अधिकारियों की बैठक ली । उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं, पिछले चुनाव में आये दिक्कतों का निराकरण, सेक्टर अधिकारियो से समन्वय, इव्हीएम मैनेजमेंट, पोलिंग दल के प्रशिक्षण, सुचारू एवं शांतिपूर्ण चुनाव का संपादन करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने किया बेने डैम का निरीक्षण, जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने चटकपुर स्थित बेने डैम का निरीक्षण किया किया। उन्होंने डैम में पानी की उपलब्धता, सिंचाई क्षेत्र सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। जल संसाधन एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि बेने डैम से लगभग 12 गांव लाभान्वित होता है। रबी एवं खरीफ सीजन में पानी का सप्लाई किया जाता है। कलेक्टर ने नहर के जीर्णोद्धार कार्य, नहर को सीमेंट कंक्रीटीकरण करने के निर्देश दिए तथा प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति लेकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के…

Read More

जशपुर जिलर के पहाड़ी कोरवा सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम-कादोपानी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : ज़िला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार नोडल अधिकारी स्वीप के मार्गदर्शन में  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप ‘जश-  प्रण ‘ के  तहत मनोरा विकासखंड के पहाड़ी कोरवा ग्राम-कादोपानी, ग्राम पंचायत-करादारी में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता  अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम कादोपानी में विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) की जनसंख्या 285  है एवं मतदाताओं की संख्या 120 है।…

Read More

जशपुर जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, फरसाबहार, कुनकुरी में महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक  समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सभी कलस्टर में  नए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।  इस दौरान समूह की महिलाओं ने गीतों व स्लोगनों के जरिए लोगों को शत-प्रतिशत…

Read More

दो गुण्डा बदमाशों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक जशपुर की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं दंडाधिकारी जशपुर ने जारी किया जिला बदर का आदेश, दोनों बदमाश कुल छः माह तक की कालावधि के लिये रहेंगे निष्कासित !

बदमाश नारायण यादव निवासी बटईकेला थाना कांसाबेल एवं दिलीप गुप्ता निवासी पुरानी बस्ती पत्थलगांव के विरूद्ध जारी किया गया आदेश. बदमाशों के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, छेड़-छाड़, मार-पीट, दुष्कर्म, झूठी शिकायत, अत्याचार करने जैसे अनेकों गंभीर अपराध हैं दर्ज, समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : जिला दण्डाधिकारी डॉ. रवि मित्तल (IAS) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 02 बदमाशों को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) की अनुशंसा पर जिला बदर का आदेश दिया है। बदमाश नारायण यादव निवासी बटईकेला थाना कांसाबेल एवं दिलीप गुप्ता निवासी पुरानी…

Read More

अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित 10 लीटर महुआ शराब विक्रय करने अपने पास रखने वाले आरोपी घूरन साय को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध थाना तपकरा में 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध नशीली वस्तु गांजा शराब, नशीली दवायें एवं नशे के अन्य वस्तुओं के बारे में पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है ताकि समाज को  नशा मुक्त किया जा सके।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी विनोद मण्डावी के नेतृत्व में थाना तपकरा से भी एक विशेष…

Read More

जशपुर : तार मिस्त्री परीक्षा हेतु 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विद्युत निरीक्षकालय के अंतर्गत संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) रायगढ़ के द्वारा तारमिस्त्री  परीक्षा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2024 के माह जुलाई में आयोजित की जाएगी। संभागीय अनुज्ञापन समिति विद्युत के सचिव ने पत्र जारी कर बताया कि रायगढ़, सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आवेदनकर्ता परीक्षा हेतु निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालयीन अवधि में कार्यालय कार्यपालन अभियंता (वि. सु.) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन रायगढ़, दुर्गा चौक उत्तर चक्रधरनगर रायगढ़ से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र डाक…

Read More