समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिले भर में निरीक्षण, बैठक और प्रशिक्षण का दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया । आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला एवं दिव्यांग मतदान दलों के अधिकारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में दिव्यांग प्रबन्धित मतदान बूथों पर तैनात होने वाले दल के सभी अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी देते…
Read MoreTag: जशपुर
प्रथम महादेवडांड मंडल आगमन पर मंडल के समस्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय का किया जोशीला स्वागत.
मोदी की गारंटी के अंतर्गत किए वादे एवं सारी योजनाएं सांय सांय हो रही है पूरी, डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकसित होने जा रहा है. समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव/कुनकुरी : विधान सभा में जीत के बाद प्रथम महादेवडांड मंडल आगमन पर महादेवडांड मंडल के समस्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुवे विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने प्रथम आगमन पर जनता से निवेदन करते हुवे कहा कि…
Read Moreमतदाताओं को जागरूक करने में नारी शक्ति निभा रही अहम भूमिका : स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जशपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर दिया संदेश, ली शपथ समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने हेतु जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत रैलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों पर नारे एवं स्लोगन लिखकर मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों तथा कॉलेजों में भी नवीन मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी…
Read Moreबड़ी ख़बर : जशपुर के महुआ और मिलेट से बनेगा एनर्जी बार, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान द्वारा जशपुर को मिले दो उत्पाद तकनीक
एनर्जी बार में घुलेगा जशपुरिया महुआ और मिलेट का स्वाद समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान, कुंडली सोनीपत ने कृषि विभाग, जशपुर को माल्टेड फॉक्सटेल मिलेट और मसूर की दाल और प्रोटीन युक्त ग्रेनोला बार का उपयोग करके एनर्जी बार कुकीज़ निर्माण के लिए दो तकनीक का हस्तांतरण किया है. किसी भी राष्ट्रीय संस्थान द्वारा इस तरह के उत्पाद तकनीकी का हस्तान्तरण जशपुर जिले को पहली बार किया गया है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने इसे जशपुर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए समस्त जिले…
Read Moreजशपुर जिले भर में मनाई गईं ईद, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिलकर ईद की खुशियों का किया इजहार : घर घर जाकर खा रहे मीठी सेवईं, दे रहे मुबारकबाद
अमन चैन की दुआ के साथ कुनकुरी ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज समदर्शी न्यूज़, जशपुर : रमजान महीना पूरा होने के दूसरे दिन आज ईद मनाई गईं है.कल ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी थी, आज सुबह 9 बजे ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा की गईं। ईदगाह में मुस्लिम जमात को ईद की नमाज जशपुर जामा मस्जिद के मोहतमिम मौलाना मंसूर आलम फैजी ने पढ़ाया. नमाज अदा करने के बाद दुआ की गईं,…
Read Moreजशपुर जिले के ग्राम बम्हनी में हुए निर्माण कार्यों की 4 सदस्यीय जांच समिति गठित कर की गई मामले की जांच, संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी
एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के दिए गए है निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत बम्हनी में हुए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का लेख करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर संबंधित दोषियों पर कार्रवाही करने की मांग वहां के ग्रामीणों के द्वारा शिकायत दर्ज कर की गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जशपुर के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा 4 सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले की जांच हेतु आदेशित किया गया। जांच समिति द्वारा शिकायत…
Read Moreएसडीएम ने ली पंचायत सचिवों की बैठक : आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव विधान सभा अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने सचिवों की बैठक ली । बैठक में सभी को आगामी दो दिवस में सभी मतदान केंद्रों पर विवरण लिखने का कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस 7 मई 2024 और मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।एसडीएम ने सभी को मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत छाया पानी की व्यवस्था करने,रूट प्रभारी के रूप में कार्य निष्ठापूर्वक करने,मतदान…
Read Moreमतदाता जागरूकता कार्यक्रम : जशपुर जिले के फरसाबहार में निकाली गई ‘जश प्रण’ बाइक-स्कूटर रैली, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित, दिलाई गई शपथ
लोकतंत्र के पर्व का सम्मान करें, आओ मतदान करें समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकतंत्र का उत्सव का सम्मान जरूरी है, शत-प्रतिशत मतदान करना जरूरी है लोकतंत्र के पर्व का सम्मान करें, आओ मतदान करें इन्हीं नारों-स्लोगन के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन में जशपुर जिले का मतदान प्रतिशत शत-प्रतिशत रहे, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज फरसाबहार में अभियान ‘जश प्रण’ अंतर्गत बाइक रैली आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी…
Read Moreमतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत फरसाबहार में निकाली गई बाइक रैली : मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम स्थल पर 7 मई को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश देते हुए बनाई गई रंगोली. समदर्शी न्यूज़ –फरसाबहार/कुनकुरी : जशपुर जिले का आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत शत प्रतिशत हो। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान ‘जश प्रण’ के अंतर्गत बुधवार को फरसाबहार में एक बाइक रैली आयोजित की गई। इस बाइक रैली में एसडीएम फरसाबहार प्रदीप कुमार राठिया, तहसीलदार तोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुशील सेन, नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसाबहार धनेश कुमार टेंगवार, विकासखंड…
Read Moreआदिवासियों के सबसे बड़े त्यौहार सरहुल पूजा में जशपुर पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा – आदिवासी शिव-पार्वती की उपासना करते हैं, आदिवासियों से बड़ा हिंदू कोई नहीं है
आदिवासियों को विधर्मियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है आदिवासियों के हित के लिए हरदम खड़ी है भाजपा सरकार समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जो लोग कहते हैं कि आदिवासी हिन्दू नहीं हैं, तो ऐसे विधर्मियों से हमें सावधान रहना है। हम आदिवासी लोग शिव-पार्वती की पूजा करते हैं, आदिवासियों से बड़ा हिन्दू कोई नहीं हो सकता है। इसलिए मैं आदिवासी भाई-बंधुओं से आग्रह करता हूँ कि बस्तर से लेकर सरगुजा, जशपुर तक आदिवासियों की एकता को तोड़ने का प्रयास जो विधर्मी कर रहे हैं, उनके बहकावे में नहीं आना…
Read More