मतदान का प्रतिशत (11 बजे तक की स्थिति ) जशपुर विधानसभा 23.03 प्रतिशत, कुनकुरी विधानसभा 25.27 प्रतिशत, पत्थलगांव विधानसभा 21.08 प्रतिशत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटो में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन मतदान केन्द्रों की खास बात यह है कि ये पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित हैं। इनमें मतदान अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक सिर्फ महिलाएं है। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ संगवारी मतदान केन्द्रों में वोट डालने के लिए आ रही है। …
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : 105 साल की बुजूर्ग महिला श्रीमती पुनी बाई इंदवार ने पत्थलगांव मतदान केन्द्र में जाकर किया मतदान, क्षेत्र और समाज के हित के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए – बुजूर्ग वर्ग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के तीनों विधान सभा में प्रातः 8 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया है। सबेरे पत्थलगांव विकाखण्ड के गोढ़ीकला निवासी 105 साल की बुजुर्ग महिला श्रीमती पुनी बाई इन्दवार अपनी बेटी सुश्री पुष्पा इंदवार के साथ मतदान केन्द्र पत्थलगांव केन्द्र क्रमांक 202 में वोट डालने पहुंची। जशपुर विधानसभा क्रमांक 12 में 91 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता गुलाबचंद जैन ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कॉलेज रोड वार्ड क्रमांक 8 निवासी श्री जैन ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में अपने परिवार के…
Read Moreजशपुर : स्काउट गाइड वालंटियर ने ग्राम पंचायत केराडीह मतदान केंद्र में बुजुर्ग महिला मतदाता की वोट डालने में की सहायता, तीनों विधानसभा के कई मतदान केंद्रों में वालंटियर है तैनात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्काउट गाइड के वालंटियर मतदान केंद्रों में बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान करने में सहायता कर रहे हैं। तस्वीर में ग्राम पंचायत केराडीह के मतदान केंद्र में बुजुर्ग महिला मतदाता की सहायता करता स्काउट गाइड का स्वयंसेवक देखा जा सकता है । ग्राम पंचायत केनाडाड मतदान केंद्र क्रमांक 44 और मतदान केंद्र क्रमांक 142 रमसमा से भी दिव्यांग मतदाताओं और 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता करते हुए भी तस्वीरें आ रही हैं। मतदान केंद्रों में सुविधा के लिए व्हीलचेयर का उपयोग भी…
Read Moreजशपुर : पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्र पहुँच कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 में आज जशपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रो का उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने आज स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम और अंग्रेजी माध्यम स्कूल, विजय भूषण सिंह कन्या महाविद्यालय, बुनियादी पूर्व माध्यमिक स्कूल, डाइट समेत शहर के विभिन्न बूथ में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों को हिदायत दी कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये. मतदाता निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मतदान का…
Read Moreजशपुर : फर्स्ट युवा वोटर साध्वी वियोगी और सांध्य भगत ने किया पहली बार मतदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह काफ़ी देखने को मिल रहा है । विशेष रूप युवतियों में जबरदस्त उत्साह के साथ वोट कर रहे है और अपने मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार बन रहे है। जशपुर विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -12 के मतदान केंद्र शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर में ऐसे ही युवा मतदाता संध्या भगत और साध्वी वियोगी ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया । संध्या भगत और…
Read Moreजशपुर : पहाड़ी कोरवा मतदाताओं में भारी उत्साह, कोरवा दंपत्ति ने मतदान कर ली सेल्फ़ी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छ.ग. विधान सभा निर्वाचन 2023 के चुनाव हेतु जशपुर विधान सभा क्षेत्र 12 जशपुर के जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत कुटमा के मतदान केन्द्र क्रमांक 123 को विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा ) वर्ग हेतु ट्राइबल मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया है। जिसमे कुल मतदाता की संख्या – 968, पहाड़ी कोरवा मतदाता की संख्या – 357 है। यह मतदान केन्द्र चुनई तिहार के आधार पर तैयार करते हुए पहाड़ी कोरवाओं के झोपड़ी मे पारम्परिक औजार जैसे तीर-धनुष, पारम्परिक वाद्ययंत्र–मांदर बारिश से बचने हेतु गुगु,…
Read Moreजशपुर : युवा मतदाता चिराग़ ने किया पहली बार मतदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह काफ़ी देखने को मिल रहा है । जशपुर विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 12 के मतदान केंद्र शासकीय कन्या महाविद्यालय जशपुर में ऐसे ही युवा मतदाता चिराग़ शर्मा ने पहलीबार अपने मताधिकार का प्रयोग किया । पेशे से बैंक में नौकरी कर रहे चिराग़ ने बताया कि उन्हें अपने जीवन में पहलीबार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है । उन्होंने बताया कि उत्साह के…
Read Moreजशपुर : 82 साल की उम्र में दिखा वोट देने का जज्बा, बनी फातिमा ने किया लोकतंत्र मजबूत करने के लिए दिया अपना वोट और खुशी से सेल्फी ली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मतदान दिवस के दिन आज दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। दिव्यांग बुजुर्ग मतदाता श्रीमती बनी फातिमा उम्र 82 साल ने स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल जशपुर बूथ क्रमांक 273 में आ कर मतदान किया और खुशी से सेल्फी लिया। ज्ञात हो कि निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गईं है जिसके कारण दिव्यांग बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है जिसके कारण उन्होंने मतदान कर अपने आप को देश का एक जिम्मेदार नागरिक सिद्ध किया है…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले के जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा में 8 बजे से द्वितीय चरण का मतदान प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जशपुर जिले के जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा में 8 बजे से द्वितीय चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदाताओं में दिख रहा है भारी उत्साह, युवा मतदाता ले रहे हैं सेल्फी। मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किए जाएंगे। मतदान केंद्रो में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं मतदान का प्रतिशत (सुबह 9बजे) जशपुर विधानसभा 5.51 प्रतिशत कुनकुरी विधानसभा 6.24 प्रतिशत पत्थलगांव विधानसभा 5.78,प्रतिशत
Read Moreभाजपा कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी नगर के मुख्य मार्ग पर पकड़ा कपड़ों से भरा पिक-अप, मौके पर पहुँची पुलिस प्रशासन के साथ एफएसटी उड़नदस्ता की टीम, शुरू हुई जांच एवं कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन एवं एफएसटी टीम पुरी तरह मुस्तैद है। इसी बीच विधानसभा कुनकुरी मुख्यालय में कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर कन्या शाला चौक के पास एक कपड़ों से भरी पिक-अप को पकड़ने की खबर मिली है। देर शाम लगभग 7 बजे के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने कपड़ों से भरे पिक-अप को पकड़कर कुनकुरी पुलिस थाना के सुपुर्द किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी कन्या शाला चौक से कपड़ों से भरा पिक-अप गुजर रहा था इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलते ही…
Read More