जशपुर जिले के दो पहाड़ी कोरवा खिलाड़ियों का तीरंदाजी खेल में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा में मनोज राम व अनिल राम ने कम्पाउण्ड राउण्ड में जीता पदक, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो पहाड़ी कोरवा खिलाड़ी मनोज राम व अनिल राम ने 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में तीरंदाजी खेल विधा में सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए कम्पाण्ड राउण्ड में पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने…

Read More

विधान सभा निर्वाचन 2023 : जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने शासकीय प्राथमिक शाला पटकोना के सहायक शिक्षक (एल.बी.) को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित……….देखें आदेश

मतदान दलों के प्रशिक्षण में अत्यधिक मद्यपान का सेवन कर उपस्थित होने पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण में बगीचा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला पटकोना के सहायक शिक्षक (एल.बी.) संतुलाल भगत द्वारा अत्यधिक मद्यपान का सेवन कर उपस्थित होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार 18 अक्टूबर 2023 को विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद…

Read More

नवरात्र पर्व पर भव्य गरबा महोत्सव : प्रसिद्ध गायकों राधा श्रीवास्तव और अमित रंजन की सुरीली आवाज का बिखरेगा जादू.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : शहर के श्री हरिकीर्तन भवन के प्रांगण में अक्स (आकार कला संगम समिति) द्वारा आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में आज शुक्रवार को देश के दो युवा प्रसिद्ध गायक राधा श्रीवास्तव और अमित रंजन सम्मिलित होंगे। इन दोनों प्रसिद्ध गायकों की सुरीली आवाज पर प्रतिभागी ताल से ताल मिला कर थिरकते हुए जगत जननी मां दुर्गा की आराधना करेंगें। समिति के संयोजक सुनील सिन्हा ने बताया कि 18 वें साल के इस आयोजन को जशपुरवासियों के लिए चीर स्मरणीय बनाने के लिए इसे भव्य रूप…

Read More

कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद यू.डी. मिंज ने हनुमान टेकरी और चराईडांड शिवमंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया जनसम्पर्क

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी विधान सभा में दुबारा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा के तत्काल बाद कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। इस क्रम में वे गुरूवार को कुनकुरी हनुमान टेकड़ी में पूजा अर्चना कर जनता का आशीर्वाद लेने क्षेत्र में निकले उन्होंने चरईडांड़ शिव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके बाद वहाँ उपस्थित जनता ने जोरदार स्वागत किया जिसके बाद शरू उनका सघन जनसंपर्क आरम्भ हुआ लोगों से मिलने के क्रम में पतराटोली दुलदुला पहुंचे जहाँ भव्य स्वागत किया…

Read More

सीईओ जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्षता में मतदाताओं को जागरूक करने प्रशिक्षण सह बैठक हुई आयोजित

एक लाख से अधिक स्वीप संगीनी मतदाताओं को करेंगे जागरूक शत् प्रतिशत मतदान करने की दिलाई गई शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा जश-प्रण मतदाता जागरूक अभियान के तहत् शत् प्रतिशत मतदान हेतु स्व सहायता समूह को जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक करने के लिए कहा है। जिसके परिपालन में जिले की 13 हजार स्व सहायता समूह की महिलाओं से लगभग एक लाख से अधिक महिलाएं स्व-प्रेरित होकर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके मतदाताओं को जागरूक करेगें। जश-प्रण…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक, चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा ओपीडी में किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली और सभी चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन एंड न्यूट्रिशन डे के कार्ययोजना की जानकारी लेकर दुरस्त क्षेत्र में जहां स्थान चयन और वीएचएसएनडी सेशन प्रारंभ किया जा सकता है उस क्षेत्र के लिए कार्य योजना बनाकर अवगत कराने…

Read More

आबकारी विभाग जशपुर ने 14 लीटर जप्त की अवैध शराब

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार सिन्हा के  दिशा-निर्देश में विगत् दिवस 17 अक्टूबर को फरसाबहार विकासखण्ड के कोतबा क्षेत्रांतर्गत् ग्राम गोलियागढ़ एवं पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम लुड़ेग के मकानों से 14 लीटर शराब जप्त किया गया और छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती सोनल अग्रवाल, आबकारी मुख्य आरक्षक मनोहर लाल कहार, आबकारी आरक्षक कृनेश सिन्हा, छक्केलाल…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पीएचसी दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी को किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सी. सेक्शन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान हेतु कांसाबेल विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश कुमार खलखो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश कुमार खलखो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र दुलदुला में डिलीवरी सिजेरियन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिस हेतु कलेक्टर ने डॉ. खलखो को प्रशस्ति पत्र कर सम्मानित किया है।

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने किया चुनाव प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

परीक्षा में 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षण देने का दिया निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा एवं नोडल यशस्वी जशपुर श्री विनोद कुमार गुप्ता ने बगीचा विकासखण्ड में चल रहे द्वितीय चरण के मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया।  प्रशिक्षण में कुल 339 मतदान अधिकारियों को 6 कमरों में प्रशिक्षण विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दिया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री मिश्रा ने मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं 3 के कर्तव्य एवं मशीन में…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 21 से 30 अक्टूबर तक, 17 नवम्बर को मतदान तथा 3 दिसम्बर को होगी मतगणना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए आम चुनाव की अनुसूची जारी की गई है। जिसके अनुसार जशपुर जिले के तीनों विधानसभा में  द्वितीय चरण में 17 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए विधानसभा आम निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने हेतु द्वितीय चरण की तिथि  21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इसी तरह नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की तिथि 31 अक्टूबर…

Read More