जशपुर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, आचार संहिता के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आचार संहिता से पूर्व स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आचार संहिता के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए एवं सभी विभाग के अधिकारियों को पूर्व के लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री जितेंद्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर र्श्री आइ. एल. ठाकुर एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिन…

Read More

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : जशपुर कलेक्ट्रेट में किया गया नॉमिनेशन पूर्व नाम निर्देशन का मॉक ड्रिल

कलेक्टर एव एसपी ने लिया नाम निर्देशन प्रक्रिया की व्यवस्था का जायजा नाम निर्देशन के आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्दशन की प्रक्रिया जिले में 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है इस हेतु जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव प्रत्येक विधानसभावार कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन कक्षा बनाया गया है। जिसकी आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, नाम निर्देशन की प्रक्रिया, ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया को प्रैक्टिस कर मॉक ड्रिल किया गया। पूर्व…

Read More

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खुबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत सराहनीय कार्य करने पर जशपुर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के जिला परियोजना समन्वयक को किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिला परियोजना समन्वयक श्री शिविर सिंह परमार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खुबचन्द बघेल, स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत सराहनीय कार्य करने पर प्रंशासा-पत्र देकर सम्मानित किया है। साथ ही भविष्य में विभागीय कार्यों एवं शासन की समस्त महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रगति की अपेक्षा की है। विदित हो कि श्री शिविर सिंह परमार के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले में अब तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खुबचन्द बघेल, स्वास्थ्य सहायता…

Read More

विकासखण्ड बगीचा के ग्राम पण्डरापाठ एवं पोस्कट में ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव एवं ईलाज की जानकारी देने चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के पण्डरापाठ एवं पोस्कट में सर्पदंश के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को सर्पदंश से बचने के उपाय एवं सर्पदंश होने पर ईलाज इत्यादि के बारे में सर्प विशेषज्ञ कैसर हुसैन ने विस्तृत से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणजनों के साथ-साथ झाड़फूंक करने वाले भी उपस्थित थे। जन-जागरूकता अभियान में बताया गया कि बरसात के मौसम में सर्प अक्सर बाहर निकल आते है, इसलिए इनसे बचाव करना जरूरी है। जागरूकता के अभाव में ग्रामीण…

Read More

विधानसभा चुनाव : जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दो मण्डल अध्यक्ष को विवादित रूप से किया निष्कासित, निष्कासन की प्रक्रिया सवालों के घेरे में

जशपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बदलने की मांग की चिंगारी ने आग का रूप लिया भाजपा के जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीट जीतने के अभियान को संगठन की लापरवाही से लग सकता है झटका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन के लम्बे समय से निष्क्रीय रहने का प्रतिफल सामने आने लगा है। निरंतर बढ़ रहे असंतोष के बीच निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया जा रहा है और इसी के परिणाम स्वरूप पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को बदलने की मांग को लेकर जशपुर…

Read More

गरबा महोत्सव में बिखरेगा सुर और संगीत का जादू, प्रसिद्ध गायिका राधा श्रीवास्तव और अमित रंजन की सुरीली आवाज में थिरकेगा जशपुर.

लगातार 18 साल से किया जा रहा है यह यह आयोजन संदर्श न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जगत जननी माँ दुर्गा की आराधना का महोत्सव नव रात्रि पर अक्स (आकार कला संगम समिति) द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गईं है. समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, आयोजन स्थल की साफ-सफाई और टेंट सहित अन्य सुविधा जुटाने के लिए ताकत झोंके हुए हैं. समिति के संयोजक सुनील सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन लगातार 18 वें साल किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के दो…

Read More

विधानसभा पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक प्रत्याशी गोमती साय की उपस्थिति में पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने काटा फीता !

विधायक प्रत्याशी गोमती साय सहित वरीष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ आत्मीय और भव्य स्वागत किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव : जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों में हलचल तेज होने लगी है। इसी क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने चुनावी कामकाज हेतु आज सोमवार को पत्थलगांव के रायगढ़ रोड स्थित प्रीतमा टावर के पहले तल पर भाजपा की प्रत्याशी गोमती साय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद…

Read More

विधान सभा निर्वाचन 2023: विधान सभा क्षेत्र-13 कुनकुरी के मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न, पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को ईव्हीएम मशीन के साथ दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधान सभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13-कुनकुरी अन्तर्गत गठित मतदान दलों, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण का आयोजन रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती श्यामा पटेल एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर श्री एम. पी. यादव तहसीलदार के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी सलियाटोली में आज 15 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया। साथ ही संकल्प विद्यालय कुनकुरी में  पीठासीन  एवं मतदान अधिकारियों क्रमांक-1 की सेक्टर अधिकारियों को ईव्हीएम मशीन के साथ प्रथम प्रशिक्षण दिया…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम तीनों विधानसभा में प्रारंभ

मतदान स्थल में किसी भी समस्या का मौके पर हो निराकरण इस हेतु सभी प्रशिक्षण के बिंदु को अच्छे से समझें – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने जशपुर विधानसभा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल में चल रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। जशपुर जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान स्थल…

Read More

सड़क दुर्घटना के मामले में प्रभावित परिजन को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम जशपुर ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा तहसील के ग्राम केसरा निवासी स्व. उदय भगत की सड़क दुर्घटना में 22 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक  की पत्नी श्रीमती ममता भगत हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More