मुख्यमंत्री ने दी फरसाबाहर में एसडीएम कार्यालय की सौगात, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया विधिवत लोकार्पण !

तपकरा को मिला उपतहसील का दर्जा, लिंक कोर्ट से मिल रही लोगों को सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : कल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा फरसाबहार एसडीएम कार्यालय का वर्चुअल शुभारंम किया गया जिसका आज संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने फरसाबहार तहसील परिसर में अनुभाग राजस्व कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया. इसके भवन के लिए भी 48 लाख मंजूर हो गया है, जिसका निर्माण जल्द शुरू हो जायेगा। ज्ञात हो कि फरसाबहार क्षेत्र के दूरस्थ गाँव के लोगों को राजस्व संबंधित कार्य के लिए लम्बी दूरी तय…

Read More

विधानसभा 2023 के चुनाव पूर्व बॉर्डर पर सक्रिय हुई पुलिस, डीआईजी डी. रविशंकर दो राज्यों की बार्डर पुलिस से की विशेष चर्चा

बॉर्डर से सटे थानों,पु लिस चौकियों का आपसी समन्वय बढ़ाने जल्द होगी बॉर्डर मीटिंग – डी. रविशंकर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से जुट गई है। डीआईजी व एसएसपी डी. रविशंकर ने छत्तीसगढ़- झारखण्ड सीमा का दौरा किया। श्री रविशंकर आकस्मिक निरीक्षण करने लोदाम चौकी पहुंचे। जहां चुनाव के दौरान फोर्स के ठहरने की जगह का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व सीआरपीएफ के अधिकारियों से विशेष चर्चा की।इसके बाद झारखण्ड के रायडीह थाना जाकर वहां पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा की।

Read More

नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के छात्र नवीन एक्का का सीआरपीएफ में चयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के छात्र नवीन एक्का का सीआरपीएफ में चयन। नवीन के एसएससी जीडी 2022 की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के पश्चात बिलासपुर में आयोजित मेडिकल परीक्षण में भी फिट पाए जाने पर उन्हें अंतिम रूप से सीआरपीएफ में अलॉट हुआ है। नवीन बगीचा तहसील के रहने वाले हैं, उन्होंने जनवरी से अप्रैल तक नवसंकल्प संस्थान में रह कर इस परीक्षा की तैयारी की थी। इसके पूर्व भी हाल ही में व्यापम द्वारा आयोजित शिक्षक एवं सहायक शिक्षक परीक्षा में उन्होंने अपना…

Read More

जशपुर तहसीलदार ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, अविहीत अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत 19 और 20 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत जशपुर तहसीलदार सुशील सेन ने मतदान केंद्र पिलखी 311, जुर्तेला 316 का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से मतदान केंद्र में प्राप्त कुल आवेदन के संबंध में जानकारी ली। मतदान केंद्र के मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। मतदान से सम्बंधित आवश्यक निर्देश के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को इस कार्य को विशेष सावधानी…

Read More

राज्य में आज 20 अगस्त से 13 और नए अुनविभाग व 18 नई तहसीलें, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज कार्यक्रम में हुए शामिल

जिला जशपुर अंतर्गत अब होंगे 5 अनुविभाग व 10 तहसीलें, अनुविभाग फरसाबहार एवं तहसील के रूप में बागबहार का किया गया है गठन, कामकाज शुरू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आज 20 अगस्त से राज्य में 13 अनुविभाग और 18 तहसीलें अस्तित्व में आ जाएंगी और यहां विधिवत कामकाज शुरू हो जाएगा। नवगठित अनुविभागों एवं तहसीलों का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुंद में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस‘ के अवसर पर वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना…

Read More

जशपुर जिले के घोराघाट में ग्रामीणों के पेयजल की समस्या का हुआ निराकरण, 15वें वित्त से बोर खनन कर सोलर पम्प स्थापित किया गया

पेयजल की समस्या का निराकरण होने से ग्रामीणों में प्रसन्नता, जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला प्रशासन के तत्परता से जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत झोलंगा के घोराघाट में बोर खनन कर सोलर पम्प स्थापित किया गया और ग्राम घोराघाट में ग्रामीणों के पेयजल की समस्या का निराकरण किया गया। विदित हो कि ग्राम पंचायत झोलंगा के ग्राम घोराघाट में क्रेडा विभाग के द्वारा बोर खनन किया गया था। जिससे लोगों को असानी से पीने का पानी मिल जाता था। परन्तु…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत पण्डरापाठ के तेंदपाठ में हुआ सुपोषण चौपाल का आयोजन

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओ एवं अन्य वर्ग के कुपोषित 32 बच्चों को सरपंच, सचिव के द्वारा दुध, केला, अंडा पौष्टिक आहार खिलाकर आवश्यक जानकारी दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ग्राम पंचायत पण्डरापाठ के तेंदपाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओ एवं अन्य वर्ग के कुपोषित 32 बच्चों को सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं महिला सुपरवाइजर के द्वारा दुध, केला, अंडा एवं पौष्टिक आहार खिलाकर सुपोषित आवश्यक जानकारी दी गई। कुपोषित बच्चों को सुपोषित हेतु निरंतर ग्राम पंचायत पण्डरापाठ के सरपंच,सचिव के प्रयास के लिए पूर्व में प्रशस्ति-पत्र देकर…

Read More

एसडीएम फरसाबहार ने मतदान केंद्र पहुंचकर बीएलओ के कार्यों का लिया जायजा, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य समय में पूर्ण करने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत 19 और 20 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत एसडीएम फरसाबहार श्री शबाब खान ने विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र बनगांव, सिंघीबहार, सजबहार, तपकरा सहित अन्य मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ से मतदान केंद्र में प्राप्त कुल आवेदन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्र…

Read More

ट्रक में धान बोरी के बीच छुपाकर विक्रय हेतु झारखंड से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था प्रतिबंधित कफ सिरप, तस्करी करने वाला अंतर्राज्यीय तस्कर हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

आरोपी मो. तुफेज अंसारी के कब्जे से 600 नग Onerex  कफ सिरप कीमत 1,02,000/-रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जप्त, चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी मो. तुफेज अंसारी के विरुद्ध 21 (सी)एनडीपीएस एक्ट (21(C) NDP’s act ) का अपराध दर्ज, पुलिस चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : आसन्न विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप…

Read More

पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर सायकल से भारत यात्रा पर निकला युवक : 300 किलोमीटर से अधीक दूरी तय कर अशोक पहूंचा कुनकुरी

70 से 90 किलोमीटर की दूरी प्रतिदिन करता है तय, बंगाल से झारखण्ड होते हुए छत्तीसगढ़ पहूंचा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : नगर में आज रविवार की सुबह खास रहा, नगर में लगभग 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी का सफर तय कर पश्चिम बंगाल से एक 23 वर्षीय युवक अशोक महतो का अगामन हुआ। अशोक सायकल से भारत भ्रमण में निकले है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगो तक पहूंचा रहे है। बीते 15 अगस्त को पश्चिम बंगाल से सायकल यात्रा का शुभारंभ करते हुए 6वें दिन कुनकुरी पहूंचे…

Read More