जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 24 मई से प्रारंभ : खेलों को बढ़ावा देने जशपुर जिले भर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर, 21 दिनों तक होगा आयोजन, तैयारियां पूरी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल 24 मई से 14 जून 2024 तक किया जायेगा। 21 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, ताईक्वांडो खेलों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर ,जूनियर बालक , बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। इस  प्रशिक्षण शिविर  प्रातः 06ः30 से 08ः30 बजे तक एवं सांयकाल 04ः00 से 05ः00 बजे तक प्रशिक्षण कराया जाएगा…

Read More

जशपुर जिले की बालिकाओं के लिए सुनहरा मौका, निःशुल्क आवासीय कोर्स के लिए नवगुरुकुल में प्रवेश प्रक्रिया जारी.

सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम की हो रही पढ़ाई, लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में कोर्स संचालित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जिला खनिज न्यास निधि मद से लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में संचालित नवगुरुकुल में प्रवेश हेतु जिले की बालिकाओं के लिए सुनहरा मौका है। नवगुरुकुल में संचालित विभिन्न कोर्सों के लिए प्रवेश प्रकिया जारी है। साथ ही प्रवेश हेतु आयोजित लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष क्लासेस शुरू की गई है। इस विशेष रेमेडियल क्लासेस में अभी वर्तमान में 25 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत…

Read More

नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल : सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाये जाने, नाबालिग को धूम्रपान सामग्री बेचते पाए जाने पर कोटपा (COTPA) एक्ट के अंतर्गत की जायेगी कार्यवाही.

एक सप्ताह तक लोगों को जागरूक किया जाएगा, उसके बाद उल्लंघन पाये जाने पर की जाएगी कार्यवाही. कोटपा (COTPA) एक्ट को लेकर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा अभिनीत एवं निर्मित शॉर्ट फिल्म लोगों को दिखाई जाएगी, फ़िल्म को राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुका है पुरस्कार, टीम द्वारा विभिन्न संस्था, स्कूलों, कॉलेज ग्रामों में व्यापक स्तर पर कोटपा (COTPA)  से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. तंबाकू से बने विभिन्न उत्पाद एवं सिगरेट से होने वाली बीमारियों का इलाज एवं काउंसलिंग नि:शुल्क उपलब्ध है जिला अस्पताल जशपुर में. समदर्शी न्यूज़…

Read More

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोमती साय का धूमधाम से मनाया जन्मदिन : निवास पर सुबह से ही लगा रहा बधाई देने वालों का तांता.

विधायक श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मेरे परिवारजनों का यह प्रेम एवं आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूँ. समदर्शी न्यूज़ – फरसाबहार/कुनकुरी  : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय विधायक गोमती साय का जन्म-दिवस उनके निज निवास मुंडाडीह में बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया। विधायक श्रीमती साय को जन्म-दिवस की बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतक सुबह से उनके निज निवास मुंडाडीह पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र की कामना की। शाम को लगभग 6:00 बजे कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों…

Read More

पुलिस स्टॉफ की सूझबूझ से आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की बची जान, 30 से 40 फिट की ऊंचाई से सकुशल उतारा गया पेड़ से, काउंसलिंग हेतु परिजनों को दी गई है सलाह.

चौकी मनोरा पुलिस स्टॉफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की बचाई जान, चौकी मनोरा अंतर्गत ग्राम खुखरापाठ मधवा का है मामला, आत्महत्या की नियत से युवक दो घंटे से आम के पेड़ पर चढ़ कर अपने गले में फांसी का फंदा डालकर बैठा था. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21 मई 2024 की दोपहर 02:30 बजे के लगभग ग्राम खुखरापाठ मधवा निवासी एक 24…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक : राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत शत प्रतिशत स्क्रीनिंग करने के दिए निर्देश

सिकल सेल पॉजिटिव मरीजों की काउंसलिंग हेतु संगवारी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के  8354933531 पर संपर्क कर सकते हैं समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने  लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने चिकित्सा अमला को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आमजनों तक सेवाओं की पहुंच, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली ।उन्होंने  राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन…

Read More

जशपुर : जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन हेतु बैठक संपन्न

खेल प्रशिक्षण शिविर 21 दिवसीय 24 मई से 14 जून तक होगा आयोजित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के संयुक्त तत्वधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्माकलीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन के संबंध में दिनांक कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खेल अधिकारी जशपुर, जिला मुख्यालय के समस्त प्राचार्य, सहायक जिला कीड़ा अधिकारी, कीड़ा अधिकारी,  कोच-प्रशिक्षक, व्यायाम शिक्षक, अधीक्षक, पी.टी.आई. सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।…

Read More

जशपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उप स्वास्थ्य केन्द्र कोटिया, बोखी, कोनपारा और जामटोली हुए सम्मानित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप स्वास्थ्य केन्द्र कोटिया, बोखी, कोनपारा और जामटोली को समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित किया है।

Read More

जशपुर पुलिस के विशेष प्रयास से लगभग 24 साल से गुम हुई लड़की को किया गया सकुशल बरामद, लड़की को उसकी करीबी रिश्तेदार अपने साथ कार्य करने हेतु ले गई थी दिल्ली !

विगत चार वर्ष से वह लखनऊ में कर रही थी घरेलू कार्य, लड़की के पिता की रिपोर्ट पर जिले के एक थाना में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध हुआ था दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एक 61 वर्षीय पिता ने दिनांक 29 जून 2023 को थाना में उपस्थित आकर आवेदन-पत्र प्रस्तुत किया था कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र करीब 16 वर्ष को ग्राम चूल्हापानी की टीना खलखो के द्वारा बच्चे की…

Read More

जशपुर : सीएचसी शब्दमुण्डा में ग्राम स्वास्थय स्वच्छता एवं पोषण समिति सह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, बच्चों का टीकाकरण एवं लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच

कुष्ठ रोगी की पहचान, मोबितयाबिंद की जांच एवं उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का किया गया चिन्हांकन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मड़वाकानी के सीएचसी शब्दमुण्डा में ग्राम स्वास्थय स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक सह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ दल द्वारा मितानिनों के माध्यम से गांव के सरपंच, पंच, आंगनबाडी, समस्त समूह की महिला, शिक्षा मित्र, बिहान की महिलाएं, पोषण समिति के अध्यक्ष सचिव, स्वच्छता समिति के सदस्य एवं  गांव के समस्त महिलाओं के उपस्थिति में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति…

Read More