शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता बरतते हुए हितग्राहियों को इसका लाभ निर्धारित समय-सीमा में करें प्रदान : कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने वन,उद्योग,खनन, कौशल विकास विभाग, लाईवलीहुड कॉलेज, जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में वन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग, कौशल विकास, लाईवलीहुड कॉलेज जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित विकासमूलक योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने…
Read MoreTag: #jashpurnews
ब्रेकिंग जशपुर : कंडोरा में मंदिर तालाब बना मौत का कुंड, नहाने गए 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, ग्रामीणों ने गहरे पानी से निकाला शव
कुनकुरी, 10 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडोरा कदमटोली में रविवार, 10 अगस्त को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 23 वर्षीय युवक अर्जुन राम पिता राम कुंवर राम की मंदिर तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब अर्जुन राम नहाने के लिए घर से मंदिर तालाब की ओर गया था। सूचना देने वाले आनंद राम पिता स्व. जगन राम ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री का जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत
जशपुर, 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष कृष्णा कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपस्थित थे।
Read Moreआवेदन हाथ में, समाधान वहीं! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनता की समस्याओं का किया फटाफट निराकरण
जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों, महिला समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों…
Read Moreरक्षा और विश्वास का प्रतीक : जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर ब्रह्माकुमारी, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की दीदियों ने बांधी राखी, दी शुभकामनाएं
रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते की डोर को रखता है बांधे जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके गृह ग्राम बगिया में ब्रह्माकुमारी की बहनें पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग की दीदियों ने भी राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के वचन को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई और बहन…
Read Moreस्वतंत्रता पर्व : जशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, तिरंगा हर घर, हर दिल तक: जशपुर भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रभक्ति अभियान की बनाई रणनीति.
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में कार्यशाला सम्पन्न. जशपुर. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ में 50 घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा…
Read Moreहर कोना तिरंगे से रोशन, हर दिल देशभक्ति से भरा! जशपुर के छात्रों की रंगोली और चित्रकारी ने किया सबको भावविभोर
हर घर तिरंगा 2025 के तहत स्कूलों में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम छात्रों के द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिग और रंगोली का सभी ने की सराहना साफ-सफाई कर स्वच्छता ही श्रमदान का दिया सार्थक संदेश जशपुर, 08 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा 2025 कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। छात्र-छात्राएं आजादी के इस अमृत उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहें है। आज स्कूलों में रंगोली, पेटिंग बनाना, क्वीज प्रतियोगिता और साफ-सफाई का कार्यक्रम रखा गया। इस आयोजन से छात्रों…
Read Moreजशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश: हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने पर विशेष जोर
समस्त कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में प्रमुखता के आधार पर कार्य करने के निर्देश जशपुर, 08 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के तहत संचालित समस्त कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को प्राथमिकता में रखकर गुणवत्ता पूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पानी के सोर्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है,…
Read Moreरक्षाबंधन पर जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी, दिया भाईचारे और प्रेम का संदेश
कलेक्टर ने सभी को रक्षाबंधन की दी हार्दिक शुभकामनाएं जशपुर, 08 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास को शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सदभावना भवन बिजली टोली जशपुर की ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बांधकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। बहनों ने कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट भी किया। कलेक्टर ने बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर को ब्रह्माकुमारी नीलम बहन, रूक्मणी बहन, ममता बहन, कुमारी श्यामा ने राखी बांधी इस अवसर पर सूरज भाई भी उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर : जिला अस्पताल में सेवाओं को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा एक्शन प्लान – अब लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, कर्मियों को बढ़ा मानदेय
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न धोबी, कम्प्यूटर आपरेटर, कर्मचारियों, सीटी टेक्नीशियन के मानदेय में वृद्धि का लिया गया निर्णय जीवनदीप समिति के महिला कर्मियों को 01 माह का मिलेगा मातृत्व अवकाश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवनदीप समिति की अंतर्गत कार्यों एवं आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिला अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा…
Read More