हाथों पर मेहंदी लगाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान के लिए संदेश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है,…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : स्वीप एक्टिविटी के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं बिहान की महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
एनआरएलएम की महिलाओं ने मतदान करने की ली शपथ समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं के लिए आकर्षक संदेश दिया गया। मतदाता जागरूकता के तहत शक्ति संकुल सिमड़ा की बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकली और हम महिलाओं ने ठाना है शत प्रतिशत मतदान करना है जैसे नारो से…
Read Moreपत्थलगांव शहर की यातायात समस्या के निराकरण के लिए रोड पर निकले एसपी जशपुर, दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु दी समझाईश
शहर के यातायात समस्या के निदान हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाया गया, ब्लैक स्पाॅट एवं जाम लगने वाले स्थानों का चिन्हांकन किया गया, यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लैक स्पाॅट, जाम लगने…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : जशपुर जिले में स्थैतिक निगरानी एवं उड़नदस्ता दलों का प्रशिक्षण आयोजित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकसभा 2024 के निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जिला स्तर पर गठित स्थैतिक निगरानी एवं उड़न दस्तादल का जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहिता, सी विजील, इलेक्शन सिजर मैनेजमेंट सिस्टम सहित अन्य मूलभूत जानकारी के साथ टीम को सौंपे गए दायित्व की जानकारी मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक दल के अभ्यर्थियों को समानता का अवसर पर प्रदान…
Read Moreजशपुर : रेडक्रास के जिला समन्वयक एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक हुए सम्मानित, कलेक्टर ने दी प्रशंसा पत्र
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने रेडक्रास के जिला समन्वयक रूपेश कुमार पाणिग्राही और जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र जशपुर के महाप्रबंधक एम.एस.पैंकरा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने रेडक्रास के जिला समन्वयक श्री पाणिग्राही को विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने दायित्वों के साथ-साथ सहायक नोडल अधिकारी डाक मतपत्र, राज्य कार्यालय से प्राप्त होने वाले पत्रों का प्रतिदिन सारंशीकरण तैयार करारे, मतदान दिवस को हर 02 घंटे में रिपोटिंग तथा मतगणना स्थल में परिणाम संकलन प्रभारी के रूप में अतुलनीय कार्य हेतु प्रंशासा के पात्र…
Read Moreजशपुर : निर्वाचन की प्रत्येक गतिविधियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की प्रत्येक गतिविधियों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। रायगढ़ लोकसभा के अंतर्गत जिले में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी। कलेक्टर ने निर्वाचन की तैयारियों के तहत सभी नोडल अधिकारियों…
Read Moreपुलिस अधीक्षक जशपुर ने रक्षित केंद्र जशपुर में राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों संग मनाई होली, शांतिपूर्ण व्हीआईपी ड्यूटी एवं होली पर्व के बाद दूसरे दिन मनाई गई पुलिस वाली होली !
पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) ने होली पर्व के अवसर पर दिया आपसी भाईचारे का संदेश, इस दौरान पुलिस अधीक्षक जशपुर के परिवार से धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह एवं पुत्र ऋभु समर्थ भी उपस्थित रहे, अपने कप्तान और जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर तैनात जवान हो उठे प्रफुल्लित. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : होली के एक दिन पश्चात दूसरे दिन दिनांक 26 मार्च को रक्षित केंद्र जशपुर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होली मनाई है। दिनांक 24 से 25 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय संग होली खेलकर खुशी से खिले आम जन के चेहरे- गोमती साय
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज होली के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के गृहग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिन भर होली की धूम रही। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनो संग रंगो के महापर्व होली में शामिल होने पहुंचे क्षेत्र वासियों के साथ पूरे उत्साह,उमंग के साथ रंगो में सराबोर हुए। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय जी ने मुख्यमंत्री श्री साय जी व श्रीमती कोशल्या साय जी को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी। आज जिले से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण…
Read Moreजशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा छात्रों का नाम नासा के रोवर के साथ चंद्रमा की सतह पर….. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : शिक्षा के क्षेत्र में तो जशपुर जिले ने कई कीर्तिमान बनाए हैं अब विज्ञान के प्रति जागरूकता भी जिले की पहचान बन रही है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शुभकामनाएं देते हुए जिले के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। हुआ कुछ यूं की विश्व की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर अपना एक रोवर ‘वाइपर’ भेजने की जानकारी देते हुए पूरे विश्व से कुछ लोगों के नाम निमंत्रित किए जो की लेसर के द्वारा…
Read Moreजशपुर प्रेस क्लब ने सीएम विष्णुदेव साय के साथ मनाई होली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैंप कार्यालय बगिया में रंगों से हुए सराबोर, सीएम ने रंग गुलाल लगाकर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं बधाई
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सीएम बनने के बाद होली में पहली बार विष्णुदेव साय बगिया पंहुचे।यहां जशपुर प्रेस क्लब (रजि) के सदस्यों पदाधिकारियों ने सीएम साय के साथ होली मनाई।रंग गुलाल अबीर के साथ फूलों से सीएम ने पत्रकारों के साथ होली खेली। मुख्यमंत्री ने यहां सभी पत्रकारों के सुख समृद्धि के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें होली की बधाई देकर मुंह मीठा कराया। उल्लेखनीय है कि रंगों के महापर्व होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री आवास में…
Read More