आकांक्षी कार्यक्रम के बस्तर जिला प्रभारी अधिकारी ने दरभा विकासखंड में विकासात्मक गतिविधियों का लिया जायजा रायपुर : भारत सरकार युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम के बस्तर जिला प्रभारी अधिकारी श्री शोभित जैन के द्वारा शुक्रवार को दरभा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने सबसे पहले तीरथगढ़ पंचायत में आईएफसी की दीदियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया, इस दौरान दीदियों द्वारा बताया गया कि सोलर लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम…
Read MoreTag: #ChhattisgarhNews
कॉर्पोरेट जॉब छोड़ी, खेत चुन लिया… और अब रिकॉर्ड कमाई! 3100 MSP ने गजल यादव को बनाया हाई-टेक ‘टेक्नो-फार्मर’
समर्थन मूल्य में बढोत्तरी ने गजल यादव को बनाया सफल ‘टेक्नो-फार्मर’ रायपुर : दुर्ग जिले के ग्राम बोरई से आने वाले किसान-इंजीनियर श्री गजल यादव की कहानी आज कई युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा बन गयी है। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बावजूद, गजल ने कॉर्पाेरेट करियर छोड़कर अपने पैतृक व्यवसाय कृषि को चुना। उन्होंने पारंपरिक कृषि में इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को मिलाकर ’टेक्नो-फार्मिंग’ का सफल प्रयोग किया। गजल बताते हैं कि मेरी पढ़ाई ने खेती को एक वैज्ञानिक नज़रिया दिया। इंजीनियरिंग ने मैने डेटा एनालिटिक्स सीखा, जिसका…
Read Moreआकांक्षी जिला कार्यक्रम की हाई-लेवल समीक्षा: नोडल अधिकारी शोभित जैन ने बस्तर में शिक्षा–स्वास्थ्य से लेकर आधारभूत संरचना तक किया गहन मूल्यांकन
आकांक्षी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री शोभित जैन ने बस्तर में की कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा रायपुर : नीति आयोग द्वारा नियुक्त बस्तर जिले के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव श्री शोभित जैन ने गुरुवार को बस्तर आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर श्री हरिस एस ने जिले और ब्लॉक में आकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और समस्याओं के संबंध में भी अवगत करवाया। संयुक्त सचिव श्री जैन…
Read Moreदुलदुला में कमिश्नर का अचानक पहुंचना! डिजिटाइजेशन की रफ्तार देखकर हैरान—एक बीएलओ ने अकेले पूरे 700 मतदाताओं का रिकॉर्ड किया अपडेट
सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने दुलदुला क्षेत्र के मतदान केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण बीएलओ हीरा तंजन द्वारा लगभग 700 मतदाओ का डिजिटाइजेशन कार्य करने पर कमिश्नर ने दी शाबाशी जशपुर : सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को दुलदुला तहसील के मतदान केन्द्र सीरिमकेला मकरी बंधा एक एवं दो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एप में किए जा रहे डिजिटाइजेशन प्रकिया की जानकारी ली और गणना पत्रक को सही तरीके से भरकर शीघ्र प्राप्त कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया।…
Read Moreकलेक्टर के निर्देश पर सख्ती: फरसाबहार में उड़नदस्ता दल ने अवैध धान ले जा रहे वाहन को धर दबोचा—तुमला थाना ने संभाली आगे की कार्रवाई
फरसाबहार की उड़नदस्ता टीम ने अवैध धान परिवहन करते वाहन जप्त कर तुमला थाना किया सुपुर्द जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार फरसाबहार एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह के द्वारा फरसाबहार के चेक पोस्ट का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। और अवैध धान परिवहन करने वालों पर वाहन जप्त कर कारवाई की जा रही है । गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विगत शुक्रवार 21 नवम्बर को चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण के दौरान एक पिकअप वाहन को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर थाना तुमला को सुपुर्द किया गया…
Read Moreछत्तीसगढ़ की बड़ी पर्यावरणीय पहल! कोपरा जलाशय को रामसर साइट बनाने का प्रस्ताव—दुर्लभ पक्षियों और वेटलैंड संरक्षण को मिलेगा वैश्विक सुरक्षा कवच
कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी…
Read Moreजनता के दरवाजे पहुंची सरकार! भरतपुर में ‘ग्रामीण बस सेवा’ लॉन्च—महिलाओं, छात्रों और मजदूरों ने कहा ‘यह बदलाव ऐतिहासिक’
भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीणों में खुशी की लहर रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी सोच एवं मंशानुरूप परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक में ग्रामीण बस सेवा के तहत नई बसों का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध है कराना उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर, सुगम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने का लक्ष्य लगातार…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पर्यावरण अलर्ट! 500 से ज्यादा ‘वेटलैंड मित्र’ मैदान में—आद्रभूमि बचाने के लिए शुरू हुआ अब तक का सबसे बड़ा जन अभियान
छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण द्वारा राज्य में वेटलैंड संरक्षण के लिए “वेटलैंड मित्र” बनाने का अभियान शुरू किया गया है। वेटलैंड मित्र स्थानीय आद्रभूमियों के संरक्षण में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पंजीकृत वेटलैंड मित्रों को वेटलैंड संरक्षण की मिलेगी जानकारी वेटलैंड मित्र बनने के लिए इच्छुक व्यक्ति QR कोड स्कैन करके निर्धारित फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरकर अपने निकटतम आद्रभूमि क्षेत्र से जुड़ सकते हैं।…
Read Moreकिसानों की बड़ी राहत: नारायणपुर केंद्र में फुल व्यवस्था, राजकुमार भगत का खुलासा—‘इतनी आसान खरीदी पहले कभी नहीं देखी!
राजकुमार भगत धान बेचने पहुंचे नारायणपुर धान खरीदी केंद्र, आसानी से टोकन कट गया कोई समस्या नहीं आई जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में किसान राजकुमार भगत आज कुनकुरी विकास खंड के ग्राम नारायणपुर धान खरीदी केंद्र पहुँचे और अपना टोकन कटा कर 44 किवंटल धान बेचा उन्होंने खरीदी केंद्र की सुविधा को देखकर संतुष्टि जाहिर की । उन्होंने बताया कि वे प्रति वर्ष इसी…
Read Moreकुनकुरी में पत्रकारों की आपात बैठक, पत्रकार मुकेश नायक के साथ हुई अमानवीय घटना पर उभरा आक्रोश
मुख्यमंत्री के नाम भेजा जाएगा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कुनकुरी : पत्रकार मुकेश नायक के साथ हाल ही में घटी संवेदनहीन घटना को लेकर शनिवार को कुनकुरी में जिला स्तरीय पत्रकारों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया और घटनाक्रम को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये की कड़ी आलोचना की। बैठक के दौरान पत्रकार मुकेश नायक ने पूरी घटना विस्तार से रखते हुए बताया कि 17 नवंबर को ओडिशा के सुंदरगढ़ शासकीय अस्पताल में…
Read More