दहेज मृत्यु मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 26 सितंबर/ हेड क्वाटर डीएसपी अभिलेश कौशिक के हमराह पुसौर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के कारण हुई एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति जीवन मेहर, पिता चन्द्रमणी मेहर, उम्र 30 वर्ष, निवासी पडिगांव, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। घटना के संबंध में 23 सितंबर 2024 को पुसौर के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि मृतिका रोजी मेहर, पति जीवन मेहर, उम्र 29 वर्ष,…

Read More

RAIGARH CRIME : चैन स्नैचिंग गिरोह के दो फ़रार आरोपी गिरफ्तार….सोने के पदक और बाइक बरामद.. न्यायिक रिमांड पर पेश कर भेजा गया जेल.

घरघोड़ा के ग्राम कोगनारा और बनई के रथ मेले में चार महिलाओं के साथ आरोपियों ने की थी चैन स्नैचिंग. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 26 सितंबर / घरघोड़ा पुलिस ने चैन स्नैचिंग के फरार आरोपियों, राहुल गिरी और राजकुमार गिरी, को उनके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटे गए 05 सोने के पदक और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई, दोनों आरोपियों को रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया गया है। दिनांक 10 जुलाई 2024 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्टकर्ता श्रीमती…

Read More

CRIME NEWS : बलौदाबाजार में मोबाइल शॉप में चोरी… थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 40 हजार का माल किया बरामद.

आरोपियों को चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में बलौदाबाजार शहर में घूमते हुए पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपियों द्वारा बलौदाबाजार शहर में श्री राम मोबाइल शॉप से मोबाइल एवं नगदी किये गये थे चोरी आरोपियों द्वारा नगदी रकम सहित 10 नग सेकंड हैंड मोबाइल किये गये थे चोरी, आरोपियों से चोरी का ₹40,000 मूल्य के चोरी के 09 नग मोबाइल किये गये बरामद समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 26 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25 सितंबर 2024 को प्रार्थी ईश्वर निवासी नयापारा…

Read More

शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 वाहन चालकों को कुल ₹7,40,000 अर्थदंड से किया गया दंडित.

दिनांक 25 सितंबर 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों को कुल ₹50,000 अर्थदंड से किया गया दंडित. शराब पीकर वाहन चलाने वाले सभी 05 वाहन चालकों को ₹10,000-10,000 किया गया अर्थदंड. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से बलौदाबाजार में चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया. इस माह यातायात पुलिस की चेकिंग कार्यवाही में, माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 71 वाहन चालकों को कुल ₹7,40,000 अर्थदंड से किया…

Read More

यातायात जागरूकता : यातायात पुलिस का विशेष प्रयास, वाहन चालकों और राहगीरों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी.

महिला रक्षा टीम, साइबर पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 सितंबर / पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले की महिला रक्षा टीम, साइबर सेल और यातायात पुलिस सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज महिला रक्षा टीम, साइबर पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…

Read More

जशपुर : ओडिशा से गौ-मांस तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, ग्राम केरसई के नागरिकों की सूचना पर हुई कार्यवाही, 59 किलो गौ-मांस बरामद

आरोपियों से गौ-मांस एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितंबर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 26.09.2024 के प्रातः 06 बजे केरसई की जागरूक जनता से थाना तपकरा को सूचना मिला कि ग्राम केरसई के पास रोड में मोटर सायकल क्र. ओ.डी. 23 ए/2318 में बनडेगा की ओर से तौसिफ हुसैन एवं सद्दाम हुसैन द्वारा गौ-मांस की तस्करी करते हुये आ रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा पकड़कर रखा गया है। इस सूचना पर थाना तपकरा से पुलिस स्टाॅफ द्वारा तत्काल मौके पर…

Read More

खरसिया पुलिस द्वारा चपले कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर छात्रों को दी गई जानकारी.

सही जानकारी और जागरूकता न केवल उनके जीवन को सुरक्षित बना सकती है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकती है. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 26 सितंबर  / एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर दिनांक 25 सितंबर 2024 को खरसिया पुलिस द्वारा नवीन महाविद्यालय चपले और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चपले में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) लक्ष्मी नारायण राठौर…

Read More

रायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलता : एसपी दिव्यांग पटेल की तत्परता से घटना का पर्दाफाश

दो डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई थी अलग-अलग टीमें समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 सितंबर/ कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में आज हुई कार लूट की घटना को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 03 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया। आज दोपहर कार लूट की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने तुरंत जिले में नाकेबंदी कर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारदात की जानकारी दी गई । हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक और साइबर सेल डीएसपी अभिनव…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा गुम नाबालिगों के मामलों में लगातार कार्यवाही जारी : थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दो गुम नाबालिगों को बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द.

सरगुजा पुलिस द्वारा गुम नाबालिगों/गुम इंसान के मामलों में संवेदनशीलता से की जा रही त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 25 सितंबर / मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में दिनांक 06 सितंबर 2024 को प्रार्थी थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 04 सितंबर 2024 को प्रार्थी की नाबालिग लड़की घर से अपनी दादी के घर जाने की बात बोलकर निकली थी, जो देर शाम रात तक वापस नही आई हैं,…

Read More

साइबर और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम : सरदार वल्लभभाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी.

गुड टच-बेड टच, छेड़छाड़ से बचाव, अभिव्यक्ति ऐप और डायल 112 के उपयोग के बारे में बताया गया विस्तार से. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 25 सितंबर 2024 को रायगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजनांतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा के…

Read More