रायपुर ग्रामीण में गुपचुप मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठे सवाल – धनंजय सिंह ठाकुर बोले, “क्या छिपाना चाहती है चुनाव आयोग?”

रायपुर/ 03 अक्टूबर 2025। रायपुर ग्रामीण विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण गुपचुप तरीके से करने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आखिर चुनाव आयोग मतदाता सूची परीक्षण गुपचुप तरीके से क्यों कर रहा है? राजनीतिक दल एवं आम जनता से क्या छुपाया जा रहा है? मतदाता पुनरीक्षण के लिए रायपुर ग्रामीण विधानसभा को ही क्यों चुना गया? शहर के विधानसभा सीटो को पायलट प्रोजेक्ट की तरह क्यों नहीं लिया गया? बहुत सारे सवाल खड़ा हो रहा है? चुनाव आयोग को मतदाता…

Read More

धनंजय सिंह ठाकुर ने लगाया बड़ा आरोप: पाठ्य पुस्तक निगम के वाटरमार्क वाले कागज से मध्य प्रदेश की पुस्तकों की छपाई, बच्चों को नहीं मिली नई किताबें

रायपुर, 21 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश की पुस्तक छपाई पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश के स्कूलों के दो लाख पुस्तक कैसे छप गए? यह तो बड़ा कागज घोटाला है मध्य प्रदेश के पुस्तक छपाई के लिए यहाँ 136 टन कागज का उपयोग किया गया। जबकि प्रदेश के स्कूलों 18 लाख नया पुस्तक की आवश्यकता है जिसकी छपाई नहीं…

Read More

धनंजय सिंह ठाकुर का भाजपा सरकार पर हमला – “न्यूड पार्टी में शामिल रसूखदारों के नाम करें सार्वजनिक”

मंत्री के करीबी और रसूखदारो को बचाने जांच में लीपापोती का प्रयास रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा सरकार पर न्यूड पार्टी मामले में मंत्री के करीबी और रसूखदार लोगों को बचाने लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि न्यूड पार्टी मामले में मंत्री के करीबी और कई रसूखदार लोगों की संलिप्तता की चर्चा है। जिसे बचाने के लिए भाजपा सरकार न्यूड पार्टी मामले की जांच में कोताही बरत रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अश्लील पार्टी ड्रग पार्टी रेवे…

Read More

नाबालिग से शोषण मामले में राहुल टिकरिहा पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज हो – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/16 सितंबर 2025। भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर लगे संगीन आरोप पर भाजपा को घेरते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजयूमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर उसके चाचा ने घर बर्बाद करने एवं एक लड़की ने यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। लड़की के साथ जब शोषण हुआ तब लड़की नाबालिग थी, अतः उसके आरोपो के आधार पर राहुल टिकरिहा के खिलाफ पाक्सोएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाये। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा राहुल टिकरिहा के…

Read More

गणपति दर्शन करने आये श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज निंदनीय, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही, गृहमंत्री विजय शर्मा शांति बनाये रखने में असफल, शांति भंग करने वालों को सरकार का संरक्षण – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/05 सितंबर 2025। लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे नगर चौक में स्थापित गणपति दर्शन करने परिवार के साथ आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया परिवार के महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट किया गया। भाजपा जो खुद को हिन्दुओं का ठेकेदार बताती है उन्हीं के सरकार में गणपति का दर्शन करने गये हिन्दुओं को आधी रात को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।…

Read More

स्मार्ट मीटर, बढ़े बिजली बिल, बिजली कटौती से जनता परेशान – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/04 सितंबर 2025। भाजपा सरकार ने स्मार्ट मीटर, बढ़ी बिजली बिल और बिजली कटौती कर जनता को परेशान कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बलौदा बाजार जिला में स्मार्ट मीटर लगने के बाद 22000 रुपए बिजली का बिल आने से परेशान उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को गले में टांग कर कलेक्टर के पास पहुंचा लेकिन वहां भी उनको कोई राहत नहीं मिला है पूरा प्रदेश में बिजली संकट बिजली कटौती बढ़ी हुई बिजली बिल और स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए परेशानी का…

Read More

धनंजय सिंह ठाकुर का सवाल: जशपुर में दुर्गा विसर्जन पर 1 करोड़ मुआवजा मांगने वाली भाजपा, गणेश विसर्जन दुर्घटना में सिर्फ 5 लाख क्यों दे रही?

रायपुर/03 सितंबर 2025। जशपुर के जुरूडाँड़ बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना एवं घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा मृतकों को 5 लाख रु एवं घायलों 50 हजार रु मुआवजा देना अपर्याप्त है। ये भाजपा सरकार की सवेदनहीनता है।उन्होंने अक्टूबर 2021 में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में भाजपा के द्वारा 1करोड़  मुआवजा की मांग को याद दिलाया। उस समय भाजपा 1 करोड़ मुआवजा…

Read More

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का भाजपा पर हमला: गालीबाज नेताओं को बचाने के लिए भाजयुमो का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी

रायपुर/01 सितंबर 2025। भाजयुमो के प्रदर्शन को गालीबाज भाजपा नेता को बचाने राजनीतिक नौटंकी करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो का प्रदर्शन अपने गालीबाज नेता को बचाने की राजनीतिक नौटंकी है। कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाकर भाजपा अपने असंस्कारी चरित्र पर पर्दा करने में लगी है। पूरा देश ने देखा है कि भाजपा अपनी आदत के अनुसार कांग्रेस के मंच पर भाजपा के मुसलमान नेता को भेज कर किस प्रकार से गाली गलौज करवाया और उसकी वीडियो बनाकर ओछी राजनीति की…

Read More

PSC में गोपनीयता भंग, वही बने पूर्णकालिक अध्यक्ष – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का बड़ा आरोप

क्या यूपीएससी की परीक्षा ऐसी होती है, पेपर कौन जांचेगा, उसका नाम खबर में छपता है भाजपा सरकार युवाओं को यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा दिलाने के नाम से धोखा दे रही रायपुर/30 अगस्त 2025। पीएससी परीक्षा की पेपर जांचने वाले का नाम सार्वजनिक होने के बाद कार्यवाही नहीं होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पीएससी जैसी संस्था के खिलाफ भाजपा ने पहले दुर्भावना पूर्वक राजनीति किया पीएससी संस्था को बदनाम किया और यूपीएससी की तर्ज पर…

Read More

“वोट चोरी पकड़ी गई तो भाजपा बौखलाई” – धनंजय सिंह ठाकुर का बड़ा बयान, मोदी पर गालीबाज़ी का आरोप भाजपा कार्यकर्ता पर

रायपुर/29 अगस्त 2025। बिहार कांग्रेस भवन में भाजपा नेताओं के द्वारा की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिहार में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस के वोट मेरा अधिकार यात्रा की सफलता से घबराई भाजपा अब हमेशा की तरह दंगा ,फसाद, गुंडागर्दी करके अपने काली करतूत पर पर्दा करने में लगी हुई है। कांग्रेस के मंच से मोदी की माता को गाली देने वाला भाजपा के सक्रिय सदस्य ही निकला। भाजपा किस मुंह से कांग्रेस पर आरोप लगा…

Read More