जशपुर 23 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से जिले के फरसाबहार विकास खंड के कोनपारा तालाब (दलटोली डेम) का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन द्वारा विकासखंड फरसाबहार की कोनपारा तालाब दलटोली डेम का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु लागत राशि रु. 347.21 लाख (रूपये तीन करोड़ सैतालीस लाख ईक्कीस हजार) प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Read MoreTag: #फरसाबहार
जशपुर में सांप के डंसने से युवक की मौत, परिजनों को 4 लाख की मदद राशि मंजूर
जशपुर, 16 अगस्त 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम झारमुण्डा, निवासी अमृत साय का सांप के काटने से 08 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता नंदकिशोर साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजनता से किया वादा निभाया मुख्यमंत्री साय ने, फरसाबहार में विश्रामगृह निर्माण को स्वीकृति, तपकरा को नगर पंचायत बनाने और खेल विकास के लिए भी बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति तपकरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28 जून को हुई थी घोषणा जशपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को प्राथमिकता से पूरा भी कर रहे हैं।इसी कड़ी में विगत दिवस तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी जिसके के 1 करोड़ 72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी है।गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तपकरा को…
Read More‘बगिया आश्रम में सांप काटने से गई मासूम जान!’ — शोकसंतप्त परिवार से मिलने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
जनपद पंचायत फरसाबहार कार्यालय का किया निरीक्षण, साथ रहे जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत जशपुर, 11 जुलाई 2025/ फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम झारमुंडा में बीते दिनों बगिया आश्रम छात्रावास में सांप के काटने से छात्र अमृत साय की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने झारमुंडा पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख…
Read Moreतीन साल की पीड़ा को मिला अंत, जशपुर में कुएं में डूबने से हुई मौत पर परिजनों को मिला 4 लाख का मुआवजा — मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल रंग लाई
परिजनों ने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” का जताया आभार जशपुर, 4 जुलाई 2025/ तीन साल पहले एक दर्दनाक हादसे में कुएं में डूबने से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजनों को आखिरकार न्याय मिल ही गया। मृतक के परिजन क्रांति नायक, निवासी ऊपर कछार, तहसील फरसाबहार, ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में अपनी पीड़ा और समस्या को रखी थी। मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचते ही मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसके बाद तीन वर्षों से लंबित मुआवजा राशि 4 लाख रुपए जारी की गई। परिवार के अनुसार, हादसे…
Read Moreकिराने की दुकान नहीं, था शराब का अड्डा! ऑपरेशन आघात के अंतर्गत जशपुर पुलिस ने पकड़ा 24 लीटर से ज्यादा महुआ और व्हिस्की के साथ आरोपी पंकज, 9600 रुपये की अवैध शराब जब्त कर भेजा जेल
थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटगांव के आरोपी पंकज कुमार उम्र 43 वर्ष, निवासी ख़ुटगाव, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध थाना फरसाबहार में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 4 मई 2025 : दिनांक 03.05.25 को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटगांव निवासी पवन कुमार उम्र 43 वर्ष, अपने किराने की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी हाथ भट्टी का बना महुआ शराब की बिक्री करता है, जिस पर फरसाबहार पुलिस के…
Read Moreजशपुर जिले के गांव-गांव में सुशासन की बयार, फरसाबहार ब्लॉक में प्रशासन ने लगाया सुशासन शिविर, मिनटों में निपटे दर्जनों मामले!
ग्राम पंचायत गंझियाडीह और जोरण्डाझरिया में हुआ सुशासन शिविर का आयोजन कोल्हेनझरिया कलस्टर के ग्रामों में 07 मार्च तक लगाया जाएगा सुशासन शिविर जशपुर, 03 मार्च 2025/ विकासखंड फरसाबहार में कोल्हेनझरिया कलस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्यवन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु सुशासन शिविर का आयोजन 1 मार्च से 07 मार्च तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन शिविर के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है,…
Read Moreजशपुर: राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने 01 से 07 मार्च तक कोल्हेनझरिया कलस्टर में सुशासन शिविरों का आयोजन! 07 मार्च को विशेष दिव्यांग शिविर
जशपुर, 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड फरसाबहार में कोल्हेनझरिया कलस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्यवन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु सुशासन शिविर का आयोजन 1 मार्च से 07 मार्च तक किया जा रहा है। जिसके तहत 01 मार्च को ग्राम पंचायत गंझियाडीह के बाजारडाड़ के समीप, 02 मार्च…
Read More