जशपुर पुलिस ने लोगों से की शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील, उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी जशपुर, 13 मार्च 2025/ दिनांक 14.03.25 को होने वाले होली व रमजान पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त थाना/ चौकी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों यह संदेश देना था, कि जशपुर पुलिस त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने…
Read MoreTag: #Chhattisgarh_News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी होली की शुभकामनाएं, राज्य हित पर हुई अहम चर्चा
रायपुर, 13 मार्च 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
Read Moreब्रेकिंग: नगर पंचायत कुनकुरी में मीना बाजार की आड़ में मेला लगाने का षड़यंत्र हुआ विफल, प्रशासन ने की अनुमति निरस्त
संदेहास्पद दस्तावेज, सुरक्षा एवं शैक्षणिक कारणों से मेला आयोजन किया गया निरस्त कुनकुरी, 12 मार्च 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी में 10 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक मीना बाजार की आड़ में मेला लगाने की अनुमति संबंधी आवेदन को प्रशासन ने अस्वीकार कर दिया है। यह निर्णय स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और शैक्षणिक कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कुनकुरी निवासी अनवर सिद्धिकी पिता अंसार सिद्धिकी द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी में स्थित भूमि खसरा नंबर 287/2 पर मेला बाजार आयोजित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत…
Read Moreहोली पर नहीं बिकेगी शराब! जशपुर में 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2025 को ‘होली’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। होली के दिन जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों सहित संलग्न अहातों को 13 मार्च 2025 की रात्रि 10:00 बजे से 15 मार्च 2025 की प्रातः 10:00 बजे तक पूर्णतः बन्द रखने हेतु आदेश दिए गए हैं। उन्होंने शासन के उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।
Read Moreजशपुर में सांप के काटने से गई जान, प्रशासन ने 4 लाख की सहायता राशि की मंजूरी दी!
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बहोरा निवासी शीतल राम का जहरीला सांप के कोटने से 19 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सरस्वती बाई तथा मृतक की पुत्री करिश्मा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More