पाठ्यपुस्तक वितरण प्रक्रिया में आई तकनीकी समस्याओं पर लिया गया त्वरित निर्णय रायपुर, 03 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें वितरित की जा रही हैं। यह जिम्मेदारी पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा पूरी गंभीरता से निभाई जा रही है। श्री पाण्डेय…
Read MoreTag: #ChhattisgarhEducation
मटासी शाला में हुआ प्रेरक और भावनात्मक प्रवेश उत्सव : शिक्षा के साथ संस्कार का पाठ – मटासी में राज्य स्तरीय अतिथियों की मौजूदगी में अनूठा शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों को मिला भविष्य का संबल, बच्चों को उपहार, भोज और पौधारोपण का उपहार.
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी में माटीकलाबोर्ड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन श्री शंम्भूनाथ चक्रवर्ती की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव में नेवता भोज एवं वृक्षारोपण. कुनकुरी. 03 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मटासी गांव स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, बीडीसी प्रतिनिधि, शिक्षा अधिकारीगण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत उपहार, चॉकलेट, पुस्तक, गणवेश एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। साथ ही वृक्षारोपण…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन
कुनकुरी के युवाओं को मिलेगी महानगरों के समान पढ़ाई की सुविधा लाइब्रेरी में इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने की होगी सुविधा जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पढ़ने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के युवाओं को शिक्षा की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर निर्माण की…
Read Moreजशपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी: ITI में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून, छूट न जाए मौका!
जशपुर, 20 जून 2025/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर अटल नगर के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यार्थी 25 जून 2025 रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किए जा सकेंगें। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए…
Read Moreजशपुर : हजारों छात्रों को मिला उज्जवल भविष्य का प्रवेश द्वार, प्रयास विद्यालयों की चयन सूची जारी – 23 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग
जशपुर, 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास विद्यालय के कक्षी 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्यचन परीक्षा 20 अप्रैल 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। उक्त परीक्षा के आधार पर वर्गवार चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची राज्य कार्यालय द्वारा 19 जून 2025 को जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों हेतु स्थान रिक्त होने पर पृथक से सूचना दी जायेगी। वर्गवार चयनित विद्यार्थियों हेतु आयोजित…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, नगर में बन रही नालंदा परिसर लाइब्रेरी का नाम “धरती आवा बिरसा मुंडा” रखने की मांग
कुनकुरी | 16 जून 2025 : कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजा गया है, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत नालंदा परिसर लाइब्रेरी का नाम “धरती आवा बिरसा मुंडा” रखने की मांग की गई है। यह पहल न केवल एक सांस्कृतिक सम्मान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की एक प्रेरणास्पद कोशिश मानी जा रही है। पत्र में विनयशील ने उल्लेख किया है कि कुनकुरी…
Read Moreडौण्डी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज निलंबित, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में संभागायुक्त ने की कार्रवाई
रायपुर, 11 जून 2025/ शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले को लेकर संभागायुक्त दुर्ग ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जयसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति, बालोद की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा गंभीर अनियमितताएं बरतने का मामला पकड़ में आया है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा कई शिक्षकों को गलत तरीके से…
Read Moreबीजापुर के 78 स्कूलों में पहुँचे शिक्षक, दो दशकों बाद स्कूलों में गूंजेगा ककहरा, युक्तियुक्तकरण से अब नहीं है जिले का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन
रायपुर, 11 जून 2025/ शिक्षा के क्षेत्र में बीजापुर जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक मोड़ है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 78 शिक्षक विहीन स्कूलों में अब नियमित शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि वर्षों से बंद पड़े स्कूलों में फिर से पढ़ाई होगी। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशों के अनुरूप युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत जिले में चिन्हांकित 198 अतिशेष शिक्षकों…
Read Moreनगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु दर की दी गई सहमति
जशपुर, 10 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए नालंदा परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी में नालंदा परिसर में निर्माण कार्य हेतु दर की सहमति संबंधी पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1956 के अंतर्गत (मेयर इन कौंसिल/प्रेसिडेंट इन कौर्सिल कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों…
Read More