उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का ईरकभट्टी स्कूल में औचक निरीक्षण : ईरकभट्टी के नन्हे छात्रों से मिले उप मुख्यमंत्री, आत्मीय संवाद कर बढ़ाया मनोबल, बच्चों को दी पढ़ाई के लिए प्रेरणा.

उप मुख्यमंत्री ने किया ईरकभट्टी प्राथमिक शाला का निरीक्षण : विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद, बच्चों को पढ़ने के लिए किये प्रेरित. नारायणपुर. 03 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नारायणपुर जिले के ईरकभट्टी गांव में संचालित प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने और राज्य का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। बच्चों से बात करते हुए उन्होंने शिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया…

Read More

विशेष-लेख : हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़

आलेख: जी.एस. केशरवानी, उप संचालक रायपुर, 2 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़, भारत में हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। मध्य भारत की सबसे बड़ी और सबसे आधुनिक केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई भी दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में स्थापना की गई है। यहां राज्य के वनों में उपलब्ध लघु वनोपजों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण किया जाएगा। इस इकाई में हर वर्ष लगभग 50 करोड़ रूपए के आयुर्वेदिक औषधीय उत्पादों का उत्पादन एवं प्रसंस्करण किया जाएगा। यह प्रसंस्करण केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज…

Read More

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास और सालिक साय की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक – हितग्राही योजनाओं पर हुआ व्यापक मंथन

व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए जरूरतमंदों को हितग्राहीमूलक और शासकीय योजनाओं का दिलाएं लाभ : जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ’हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदनों पर संवेदनशीलता से करे कार्यः कलेक्टर श्री व्यास’ जशपुर, 01 जुलाई 2025/ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय और कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बैंक अधिकारियों से ग्रामीण अंचलों में जागरूकता की कमी के कारण उत्पन्न होने वाली व्यवहारिक समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए,…

Read More

सिंचाई में ऐतिहासिक क्रांति : 242.80 करोड़ की डैम परियोजना से बदल जाएगी 41 गांवों की किस्मत, डॉ. रमन सिंह की बड़ी जीत, सूखा अब इतिहास बनेगा, लमती फीडर डैम योजना से 1840 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, हजारों किसानों को जीवनदान.

विस अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से 242.80 करोड़ की लमती फीडर डैम परियोजना को मिली स्वीकृति, 41 गांवों की खेती को मिलेगा नया जीवन. राजनांदगांव. 01 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली दिन, विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के दृढ़ प्रयासों से 242.80 करोड़ रुपये की लागत वाली लमती फीडर डैम परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना से 41 गांवों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी, जिनमें 10 अत्यंत सूखाग्रस्त गांव भी सम्मिलित हैं।…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार की ओर कदम : NHM के अंतर्गत 165 पदों पर नियुक्तियां, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज वितरित करेंगे 165 नियुक्ति पत्र, इतिहास रच गया राजनांदगांव, 165 नियुक्तियां, 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्रियाशील, स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति का शुभारंभ.

राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक पहल, 165 पदों पर नियुक्ति पत्रों का होगा वितरण राजनांदगांव. 01 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं के भविष्य के लिहाज़ से ऐतिहासिक बन गया। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 165 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन नियुक्तियों से न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को सरकारी रोज़गार के नए अवसर भी…

Read More

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ – मुख्यमंत्री श्री साय

स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक बनी चरण पादुका योजना रायपुर 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया गया। प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहक भाइयों-बहनों के जीवन स्तर को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर…

Read More

ब्रेकिंग : 33 गाँवों के लिए खुशखबरी! तपकरा बना नया तहसील, नगर पंचायत की सौगात के साथ सीएम साय ने दिल जीता – फरसाबहार में विश्राम गृह का भी ऐलान!

तपकरा को नगर पंचायत बनाने व फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण की घोषणा जशपुर, 28 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को साकार  करते हुए आज तपकरा में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। विदित हो कि 14 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। तहसील बनने से इसका लाभ 33 ग्रामों के किसानों, छात्रों और नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण…

Read More

रथयात्रा की आस्था में विकास का वचन: मुख्यमंत्री साय ने गिनाईं 2025 की प्रमुख योजनाएं—आवास, कृषि, शिक्षा, डिजिटल ग्राम और नक्सलमुक्त बस्तर के रोडमैप का ऐलान

जशपुर 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांसाबेल विकास खंड ग्राम दोकड़ा में भव्य रथयात्रा में अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के पूर्व 1942 में दोकड़ा में सुदर्शन सतपथी एवं सुशीला सतपथी द्वारा रथयात्रा की शुरुआत हुई थी। 1968 में मंदिर का भी निर्माण हुआ था। बचपन में हम इस मंदिर में बगिया से पैदल चलकर रथ यात्रा देखने आया करते थे। समय के साथ यह मंदिर जीर्ण अवस्था में आ गया था, जिसका…

Read More

विशेष लेख : वन पट्टों के फौती और नामांतरण की प्रक्रिया अब आसान

आलेख-जी.एस. केशरवानी, उप संचालक रायपुर, 26 जून 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल से वन पट्टों के फौती नामांतरण की प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित हो गई है। किसी पट्टाधारी की मृत्यु के बाद उसके वैध वारिसों को अधिकार अब आसानी से मिल रहा है। वारिसों के नाम पर पट्टा दर्ज होने से वे न केवल भूमि के वैधानिक स्वामी बन पा रहे हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ भी उन्हें सुलभता से मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रत्येक वनभूमि पट्टाधारी परिवार को उसका…

Read More

जशपुर को मिला सांस्कृतिक विकास का नया मंच, ऑडिटोरियम निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने दी 6.76 करोड़ की मंज़ूरी

जशपुर, 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उनके कार्यभार संभालते ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं तेज़ी से ज़मीन पर उतर रही हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप नगर पालिका जशपुर में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान…

Read More