जशपुर 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांसाबेल विकास खंड ग्राम दोकड़ा में भव्य रथयात्रा में अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के पूर्व 1942 में दोकड़ा में सुदर्शन सतपथी एवं सुशीला सतपथी द्वारा रथयात्रा की शुरुआत हुई थी। 1968 में मंदिर का भी निर्माण हुआ था। बचपन में हम इस मंदिर में बगिया से पैदल चलकर रथ यात्रा देखने आया करते थे। समय के साथ यह मंदिर जीर्ण अवस्था में आ गया था, जिसका…
Read MoreTag: #GajapatiTradition
आस्था की रस्सी से खिंचा रथ, श्रद्धा की लहरों में डूबा दोकड़ा: मुख्यमंत्री साय की अगुवाई में रथ यात्रा ने रचा भक्ति का अद्भुत इतिहास, नौ दिवसीय महोत्सव में होंगे धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला और झांकियां – दोकड़ा बना भक्ति और उल्लास का संगम स्थल
जशपुर, 27 जून 2025/ जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन परंपरा, श्रद्धा और भव्यता के साथ निकाली गई। रथ यात्रा से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। इस वर्ष की रथ यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री…
Read Moreदोकड़ा में आस्था का महासंगम : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रथ यात्रा में बने गजपति महाराजा, ओडिशा के पुरोहितों की उपस्थिति में निभाई गई परंपरागत रस्में, 27 जून को निकलेगी भव्य यात्रा
दोकड़ा-जशपुर, 22 जून 2025 : ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से प्रतिष्ठित श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष रथ यात्रा का आयोजन अत्यंत भव्य रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका सौंपी गई है। यह भूमिका उन्हें ओडिशा से आए विशेष पुरोहितों की उपस्थिति में विधिवत रस्मों के साथ प्रदान की गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निभाई गई रस्में ओडिशा संबलपुर के आमंत्रित पुरोहितों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर…
Read More