जशपुर 04 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम लोधमा निवासी अलकिस्था बरवा का सर्पदंश से 27 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति बिनोद कुमार बरवा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreTag: #jashpurnews
जशपुर को मिली बड़ी सौगात! बजट 2025 में मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम और पत्रकार कल्याण निधि को बढ़ावा
जशपुर 4 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यकाल का दूसरा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। संवाददाता गणेश साहू ने बजट को बढ़िया बताते हुए कहा कि यह सभी वर्गों के लिए लाभकारी रहेगा। उन्होंने खासतौर पर जशपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की सौगात को बड़ी उपलब्धि बताया। इसके अलावा, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की घोषणा को गौरवपूर्ण…
Read Moreजशपुर: जिला परिवहन अधिकारी का आदेश: बसों को केवल निर्धारित स्थल पर ही पार्क करें, नहीं तो लगेगा जुर्माना
जशपुर, 04 मार्च 2025/ जिला परिवहन अधिकारी जशपुर द्वारा समस्त बस संचालकों को अपने बसों को निर्धारित स्थल पर ही खड़ी करने हेतु अपने अधिनस्थ स्टाफ को हिदायत देने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि निर्धारित स्थान को छोड़कर कहीं भी बस को खड़ी करने की स्थिति में केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धार 179(1) के तहत जुर्माना वसूली किया जाएगा। विभाग द्वारा बताया गया है कि प्रायः अधिकांश बस मालिकों के बस चालक द्वारा निर्धारित बस स्टैण्ड या निर्धारित स्थान को छोड़कर…
Read Moreजशपुर: राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने 01 से 07 मार्च तक कोल्हेनझरिया कलस्टर में सुशासन शिविरों का आयोजन! 07 मार्च को विशेष दिव्यांग शिविर
जशपुर, 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड फरसाबहार में कोल्हेनझरिया कलस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्यवन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु सुशासन शिविर का आयोजन 1 मार्च से 07 मार्च तक किया जा रहा है। जिसके तहत 01 मार्च को ग्राम पंचायत गंझियाडीह के बाजारडाड़ के समीप, 02 मार्च…
Read Moreजशपुर: कांसाबेल में प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को विदाई सम्मान, पेंशन आदेश के साथ दी गई दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ
जशपुर, 28 फरवरी 2025/ कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को अपने लंबे सेवा काल के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर शासकीय माध्यमिक शाला खारपानी, कांसाबेल के प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने प्रधान पाठक के द्वारा उनके सेवा काल में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने बालानंद साय पैंकरा को पेंशन अदायगी आदेश भी…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत में भाजपा का परचम, सीएम विष्णुदेव साय के विकास को जनता का समर्थन
जशपुर, 24 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़ी जीत दिलाई है। जशपुर जिला पंचायत में भाजपा समर्थित 9 प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस मात्र 3 सीटों पर सिमट गई और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस का सफाया कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां की पांचों जिला पंचायत सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को पूरी तरह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर दौरा कल : सोगड़ा आश्रम दर्शन और फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन में करेंगे शिरकत…. पढ़ें पूरा शेड्यूल….
जशपुर/रायपुर, 23 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल जशपुर दौरा महत्वपूर्ण है। इस दौरे में सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण, सामाजिक संगठनों से मुलाकात और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित “स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच” का समापन समारोह है जिसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का संक्षिप्त विवरण: प्रस्थान व आगमन: सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलिपैड, रायपुर…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन
जशपुर, 19 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील के पटवारी श्री अनुप मिंज को निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर जशपुर द्वारा यह आदेश जारी किया गया। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री मिंज को मतदाता सूची की मार्जिनल कॉपी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने बिना किसी पूर्व अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित…
Read Moreजशपुर : गम्हरिया स्कूल के पास ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
जशपुर, 20 फरवरी 2025 – आज सुबह गम्हरिया स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और फल से लदी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक गाड़ियों में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओपी पहुंचे मौके पर, पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ की मदद से घायल ट्रक चालक…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : बिना सूचना चुनावी ड्यूटी से गायब पंचायत सचिव, कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने लिया सख्त एक्शन – तत्काल निलंबन!
जशपुर, 19 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। पंचायत मुख्यालय में सेक्टर अधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव श्री दिनेश कलिहारी बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित पाए गए, जिससे निर्वाचन कार्य बाधित हुआ। इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। चुनावी कार्यों की अनदेखी बनी निलंबन का कारण रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत निर्वाचन) पत्थलगांव के पत्र के अनुसार, श्री कलिहारी ने…
Read More