कार में देशी कट्टा एवं कारतूस रखकर घूमने वाले तीन आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 25 (1क) आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध.   तीनों आरोपीगण उत्तरप्रदेश के निवासी हैं. आरोपीगण – 1-धीरेन्द्र सिंह उम्र 31 साल निवासी चैंडेरा तहसील फरीदपुर, 2-संतोष सिंह उम्र 51 साल निवासी बकेनिया डिग्री कालेज के पास फरीदपुर, 3-आकाश यादव उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 17 मुहल्ला बकसरिया फरीदपुर सभी जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी/तपकरा : पुलिस उप महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज, रायगढ़ श्री रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी.रविशंकर(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस…

Read More

लोयोला विद्यालय कुनकुरी में किया गया सेमिनार का आयोजन: नवगुरुकुल द्वारा कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग सहित 5 कोर्स के संबंध में युवतियों को दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं नवगुरुकुल संस्था द्वारा जिले की युवतियों, महिलाओं को कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग सहित 5 कोर्स के क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में कुनकुरी स्थित लोयोला विद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजित सेमिनार में कुनकुरी एएसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल, तहसीलदार मुखदेव के साथ प्राचार्य सहित शिक्षकगण सम्मिलित हुई। इस दौरान एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर युवतियों, महिलाओं को यह सुनहरा मौका मिला…

Read More

अशासकीय लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 11 अगस्त को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 11 अगस्त 2023 शुक्रवार लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन अशासकीय लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने…

Read More

कुनकुरी एसडीएम कार्यालय में चुनाव की तैयारी, वल्नरेबल मैपिंग, लॉ एंड ऑर्डर, लोकल स्तर पर नेटवर्क फॉर्मिंग के संबंध में हुई बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी एसडीएम कार्यालय में आज विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में चुनाव की तैयारी, वल्नरेबल मैपिंग, लॉ एंड ऑर्डर, लोकल स्तर पर नेटवर्क फॉर्मिंग के संबंध में एसडीएम कुनकुरी, फरसाबहार, तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर पुलिस,पटवारी एवं सुपरवाइजर को चुनाव के दौरान आने वाले व्याहारिक समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सेक्टर ऑफिसरों को चुनाव के पहले से लेकर चुनाव तक की तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की सुनी समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल आज कलेक्टोरेट के अपने कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीणजनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज दिव्यांग प्रमाण-पत्र, विल चेयर मरम्मत, मजदूरी भुगतान, राशन कार्ड, बंटवारा, सीमांकन, भूमि-विवाद, नामांतरण, नक्शा दुरुस्ती करण, वृद्धा पेंशन सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राजस्व संबंधी प्रकरणों का गंभीरता से लेने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश…

Read More

छत से पानी टपकने से मिला निजात मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत बच्चों को पढ़ाई हेतु मिल रहा बेहतर परिवेश, जशपुर कलेक्टर ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों से चर्चा कर ली सुविधाओं की जानकारी,

बच्चों ने बताया पानी टपकने से मिला निजात, कर रहे हैं बेहतर माहौल में पढ़ाई कलेक्टर ने अच्छा से पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया, समस्या होने पर अवगत कराने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज वीडियो कॉल के माध्यम से पत्थलगांव विकासखण्ड के शासकीय मिडिल स्कूल कुनकुरी के छात्रों…

Read More

मतदाता जागरूकता हेतु एसडीएम कार्यालय बगीचा में किया जा रहा ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन

एसडीएम ने मतदाताओं को अपने मत का उपयोग करने के लिए किया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् आज बगीचा एसडीएम कार्यालय में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जारूक किया जा रहा है। एसडीएम श्री आर.एस.लाल ने जागरूकता अभियान के तहत् कार्यालय परिसर में आए मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में जानकारी दी और शत् प्रतिशत अपने मत का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार जिले के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी,…

Read More

हाथी विचरण क्षेत्रों में वन अमला, हाथी मित्र दल, महिला वन रक्षक भी अब ग्रामीण जनों को हाथी व्यवहार एवं सुरक्षा उपाय से करा रहें अवगत

वन अमला व हाथी मित्र दल अलर्ट, पेट्रोलिंग टीम कर रही गश्ती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनमंडलाधिकारी वनमण्डल कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18 हाथियों का दल विचरण है। हाथी विचरण क्षेत्र में वन अमला, हाथी मित्र दल 02 पाली में गश्ती कर रहें हैं तथा सक्रिय है। साथ ही हाथी विचरण क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही सभी रेंज में 2-2 गस्ती दल काम कर रहा है और लोगों को जागरूक कर हाथी व्यवहार के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। डीएफओ…

Read More

डीएसपी श्री हरिचरण सिंह का आकस्मिक निधन : निधन पर पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने प्रकट की शोक संवेदना.

पार्थिव देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया है, परिवार वाले को दे दी गई है सूचना. परिवारजनों के आने के बाद नियमानुसार की जाएगी अग्रिम कार्रवाई – एसपी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिले में पदस्थ डीएसपी श्री हरिचरण सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। श्री सिंह जशपुर में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने डीएसपी श्री हरिचरण सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। वे सुबह  मरच्यूरी कक्ष पहुंचे जहां डीएसपी का शव ससम्मान रखा गया है।…

Read More

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के आवेदन हेतु अंतिम तिथि 16 अगस्त तक 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : उद्यान विभाग के उप संचालक ने बताया है कि जिले में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना वर्ष 2023-24 खरीफ मौसम में उद्यानिकी अधिसूचित फसल के अंतर्गत टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद का बीमा कर सकते हैं। बीमा की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 तक निर्धारित की गई है। आरडब्ल्यूबीसीआईएस बीमा आवेदन हेतु नवीनतम आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि एवं फसल बुवाई संबंधित दस्तावेज उद्यान विभाग के मैदानी अमलों के माध्यम से इच्छुक हितग्राही नजदीकी शाखा, कोऑपरेटिव सोसायटी, सीएससी केन्द्र से…

Read More