मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना आशा का केन्द्र : कैंप कार्यालय की मदद से अंकित को मिला बेहतर उपचार, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद.

10 वीं कक्षा में अध्ययन काल में स्कूल जाते समय हुई दुर्घटना में दोनों पैर पूरी तरह से हुए थे प्रभावित. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 सितंबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बगिया कैम्प कार्यालय लोगों की आशा का केन्द्र बना हुआ है। तत्परता से आवेदन का निराकरण होने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है और सुकुन के साथ लोग अपने घर लौट रहे है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की मदद से कई लोगों को जीवनदान मिला है…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : मनोरा आत्मानंद स्कूल का प्राचार्य निलंबित, महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप सिद्ध

सरगुजा कमिश्नर ने आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के प्राचार्य आर. बी .निराला को किया निलंबित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर / सरगुजा कमिश्नर द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के प्राचार्य आर.बी. निराला को निलंबित किए जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्राचार्य पर स्कूल में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। अनुशासनात्मक जांच में इन आरोपों को सही पाया गया है, जिसके बाद प्रशासन ने कठोर कार्यवाही करते हुए प्राचार्य…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सराहनीय पहल : जशपुर नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान ने मुफ्त प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को प्रदान किये रोजगार के अवसर, राज्य में लिखा जा रहा महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सार्थक पहल से जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे अपने भविष्य को सशक्त बना सकें। यह कार्यक्रम प्रदेश में जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा जिला में भी संचालित हैं। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा…

Read More

बागीचा विकासखंड के कामारिमा पोसकट में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने किया त्वरित हस्तक्षेप, लगवाया नया ट्रांसफार्मर, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी कड़ी में बागीचा विकासखंड…

Read More

जशपुर: सीएचएमओ ने कांसाबेल सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए किया गया प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी०एस० जात्रा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में समस्त स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय विभिन्न सूचकांको का समीक्षा किया गया। समीक्षा बैठक में डॉ. जात्रा ने न्यूनतम प्रगति वाले कर्मचारियों को निश्चित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति हेतु सजग रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डॉ. जात्रा द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रति हजार जनसंख्या में 30 लोगों का सेंपल टेस्ट करने के निर्देश…

Read More

जशपुर में बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर: खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र के बच्चों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 29 सितंबर 24 / स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विगत दिवस शहरी क्षेत्र जशपुर के खेल अकादमी तीरंदाजी केंद्र के छात्रावास रंजीता स्टेडियम में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया एवं बच्चों को पौष्टिक भोजन नियमित साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। डाक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

Read More

जशपुर में बेटियों को उड़ान देने का बीड़ा : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को विभिन्न गतिविधियों में किया गया शामिल

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर/ महिला बाल विकास विभाग के द्वारा सेक्टर दोकड़ा परियोजना में पोषण माह एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, और पालकों को अपने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया तथा महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित। विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को श्रम कार्ड के महत्व, नोनी सशक्तिकरण योजनाएं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बाल संदर्भ योजना, स्वच्छता,पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की गई। फरसाबहार विकास खंड के तुमला परियोजना में…

Read More

अंधेरे से उजाले की ओर : जशपुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन से बदली जिंदगियां, जिला अस्पताल में 24 मरीजों को सफल ऑपरेशन से मिली नई रोशनी

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसी कढ़ी में जिला चिकित्सालय जशपुर में 24 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मधुरिमा ने मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया। जशपुर जिले ने मानवता की सेवा का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया है। मरीजों के सफल ऑपरेशन ने न केवल उनके जीवन में रोशनी वापस लाई है, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगाई…

Read More

जशपुर : रिटायर्ड टीचर से लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस ने फरार आरोपी सुशांत सेठी को ओडिशा से दबोचा, पार्टनर एवं सहयोगी अब भी है फरार पतासाजी जारी…. जाने ठगों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम…

सेवानिवृत शिक्षक को केला-पपीता का पौधा कम कीमत में देने का लालच देकर पंजीयन, बीमा करने एवं JCB से खुदाई के नाम पर कुल 11,36,000 /- रू (ग्यारह लाख छत्तीस हजार रुपये) ठगी किया गया था, जशपुर पुलिस द्वारा तत्परता से ठगी का 02 लाख रुपये को होल्ड कराया है, आरोपी सुशांत सेठी उम्र 53 वर्ष निवासी कानापुर थाना राजकनिका जिला केंदरापाड़ा (ओडिसा) के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्र. 334/2023 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. दर्ज। समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया…

Read More

विष्णु के सुशासन में महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। ये कहना है मनोरा विकास खंड के ग्राम सुगना निवासी श्रीमती अनीशा बाई का मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने 1000 रुपया मिल रहा है। इस पैसे से वे अपनी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में खर्च करती हैं। “महतारी वंदन योजना” का लाभ उठाकर अपने खर्चे खुद उठा पा रही हैं। योजना महिलाओं सशक्तिकरण के लिए एक अच्छा कदम है।

Read More