सरगुजा विकास प्राधिकरण : नई सरकार, नए फैसले ; विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास….देखें विडिओ मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने बैठक को लेकर क्या कहा ?

जशपुर/रायपुर, 22 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरगुजा विकास प्राधिकरण का पुनर्गठन किए जाने के बाद आज जशपुर के मायाली में प्राधिकरण की पहली बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में सरगुजा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्राधिकरण का गठन किया गया था। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में प्राधिकरण ने अपेक्षित विकास कार्य नहीं किए। नई…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को मयाली में होगी सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक

जशपुर/रायपुर, 21 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड स्थित मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक दोपहर 12 बजे से होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय इस बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर से हेलीकॉप्टर से 22 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे मयाली जाएंगे। मयाली में दोपहर 12 बजे से संध्या 5 बजे तक सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से अपने गृह ग्राम बगिया जाएंगे…

Read More

पीले फूल,धान की बाली,अतिथियों के स्वागत को बेताब है मयाली… पानी की तरंगों, पहाड़ के प्रतिबिम्बों के बीच अतिथि नाव से निहार पाएँगे खूबसूरत नजारे, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में लगेगी विकास की मुहर

पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान के लिए तैयार है मयाली जशपुर 21 अक्टूबर 2024/ नैसर्गिक सुंदरताओं को समेटे जशपुर की खूबसूरती को भला कौन निहारना नहीं चाहेगा..। सिन्दूरी सुबह और गुलाबी ठण्ड के दस्तक के बीच नीले आकाश, पक्षियों के चहचहाहट, कलरव के साथ हरे-भरे वातावरण और स्वच्छ पानी में अपना रूप झाँकते पहाड़ो के प्रतिबिम्ब के बीच मयाली में होने जा रहे सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हर अतिथियों को यहाँ सुखद,आंनद की अनुभूति होगी। ग्राम खण्डसा से मयाली में बैठक स्थल तक जलविहार…

Read More

कुनकुरी बदलाव की राह पर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों के सपनों को किया साकार ; सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ, कुनकुरी को पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में भी उठाए गए अहम कदम…. पढ़ें विस्तार से….

विकसीत कुनकुरी- सुंदर कुनकुरी के सपने को दस माह में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा करने उठाया बड़ा कदम जशपुर, 21 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी विकास की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। बीते 10 माह में साय सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव का सपना को मूर्त रूप देने की दिशा में बड़ा…

Read More

जशपुर तैयार है मेहमानों के स्वागत के लिए : मयाली नेचर कैम्प में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बड़ी बैठक, प्राकृतिक सौंदर्य के बीच होगा आयोजन

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों सहित छत्तीसगढ़ शासन के कई मंत्रियों की मेजबानी करेगा जशपुर जशपुर, 21 अक्टूबर 2024/ सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 22 अक्टूबर को मयाली नेचर कैम्प में आयोजित की गई है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। इस बैठक के लिए मयाली नेचर कैम्प हो या मुख्यालय जशपुरनगर हर जगह रंगबिरंगी रौशनी और फूलों से नगर द्वार और चौक चौराहों को सजाया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में पूरे नगर को मेहमानों के स्वागत के लिए नई…

Read More

फरसाबहार के हाथीबेड़ में बिजली आपूर्ति बहाल : जशपुर में मुख्यमंत्री की पहल से जनता को मिल रही राहत

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हाथीबेड़ में लगाया गया ट्रांसफार्मर, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 21 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हाथीबेड़, तहसील फरसाबहार में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। इससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्राम हाथीबेड़ के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिया था कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…

Read More

जशपुर : सन्ना तहसील में कुएं में डूबने से हुई मौत, प्रशासन ने दी मुआवजे की स्वीकृति

जशपुर, 21 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम मंरगी निवासी संदीप राम का कुआं के पानी में डुबने से 07 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता लीलाम्बर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन : शहीदों को नमन कर दी गई श्रद्धांजलि…जशपुर में शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित… विधायक, पुलिस अधीक्षक सहित गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित.

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जशपुर जिले के समस्त शहीद परिवार का सम्मान कर उनकी समस्याओं/परेशानियों के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु दिये गये निर्देश, जिन स्कूल/कालेज में शाहिदों ने अध्ययन किया है, वहां संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,  जशपुर, 21 अक्टूबर / जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रक्षित केन्द्र जशपुर में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को आयोजित “पुलिस स्मृति दिवस” के कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस…

Read More

जशपुर : दुनिया को नए नजरिए से देख पा रहे हैं ईश्वर ! मोतियाबिंद से मिली मुक्ति, सफल ऑपरेशन के बाद मिला नया जीवन

जिला अस्पताल में ईश्वर राम यादव के मोतियाबिंद का हुआ सफल ऑपरेशन, ईश्वर ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशुपर, 21 अक्टूबर 2024/ मोतियाबिंद के ऑपरेशन से दृष्टि वापस पाना वाकई में एक नया जीवन मिलने जैसा है। मोतियाबिंद, जिसे कैटरेक्ट भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंख का प्राकृतिक लेंस धुंधला हो जाता है, जिससे दृष्टि धुंधली हो जाती है। सर्जरी के दौरान, धुंधले लेंस को निकालकर उसकी जगह एक कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर सुरक्षित और प्रभावी होती है, जिससे मरीज की…

Read More

पानी करमा पर्व : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ग्रामीण महिलाओं के साथ किया करमा नृत्य

पानी करमा पर्व के अवसर पर राज्य में अच्छी फसल और वर्षा के लिए की प्रार्थना. जशपुर, 20 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निज निवास में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पानी करमा पर्व के अवसर पर नदी का जल अर्पण कर पीपल वृक्ष की पूजा करते हुए स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ करमा नृत्य में भाग लिया। ग्रामीणों के साथ मिल कर करम देवता की स्तुति करते हुए ग्राम एवं पूरे राज्य की खुशहाली और समृद्धि के…

Read More