रायपुर, 25 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के शीर्ष स्तर पर बड़ा निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन (IAS-1989) आगामी 30 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात राज्य शासन ने श्री विकासशील (IAS-1994) को नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार द्वारा जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री विकासशील आगामी आदेश तक…
Read MoreTag: #Chhattisgarh
जल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम – राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार
जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता – मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563…
Read Moreछत्तीसगढ़ अब जटिल हृदय उपचारों में बना देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा आधुनिकता और विश्वास का बन रहा है प्रतीक – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एसीआई में देश का छठा और सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग केस : छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता राइट एट्रियम या बैकमैन बंडल में लीड लगाने का पहला मामला रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्टता का प्रतीक, प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय तथा इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने जटिल उपचारों…
Read Moreकोयले पर कंपनसेशन सेस खत्म, बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिजली बिल में आई बड़ी राहत ! जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से घट सकती है प्रति यूनिट लागत.
जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से बिजली बिल में भी होगी कमी. रायपुर. 25 सितंबर 2025 : भारत सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म 2.0 लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था में कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस समाप्त कर दिया गया है, जबकि जीएसटी दर को 5% से बढ़ाकर 18% किया गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को कोयले की लागत औसतन 152.36 रुपये प्रति टन कम लगेगी, जिससे बिजली उत्पादन लागत में प्रति यूनिट लगभग 11.54 पैसे की कमी की संभावना है। इस कदम…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने जशपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाने के दिए सख्त निर्देश
जागरूकता के अभाव में वंचित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने विशेष कार्ययोजना करें तैयार शासकीय योजनाओं में पिछड़ा वर्ग को भागीदारी की ली जानकारी, बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश जशपुर, 25 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान श्री निषाद ने अधिकारियों से जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और…
Read Moreबिना HSRP अब नहीं चलेगी गाड़ी! जशपुर में 25 सितम्बर से शुरू हो रहा विशेष शिविर, जानें पूरा शेड्यूल
जशपुर, 23 सितम्बर 2025 / सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एच.एस.आर.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में जशपुर जिले में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट हेतु शिविर 25 सितम्बर से 24 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया गया है। इनमें 25 से 27 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कुनकुरी, 29, 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन मनोरा, 03,04 एवं 06 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत…
Read Moreआदि कर्मयोगी अभियान: विधायक गोमती साय ने कुर्रोग में ग्रामीणों संग किया ग्राम भ्रमण, विकास की समग्र योजना बनी
जनप्रतिनिधियों के संग मिलकर विधायक ने ग्रामीणों से मिलकर बनाई ग्राम विकास की समग्र योजना जशपुर, 23 सितंबर 2025/ ग्रामों के समग्र विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों में ग्राम भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रोग में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम भ्रमण कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच कुर्रोग लकूराम, जनप्रतिनिधि दीपक नागेश, बीएमटी एलएस केरकेट्टा,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को अर्पित की श्रद्धांजलि
रायपुर, 19 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित शांता राम सर्राफ जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शांता राम सर्राफ जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा,…
Read More“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और राष्ट्रीय पोषण माह का होगा शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में 7,500 स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव, पोषण माह बनेगा जन आंदोलन
रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का भी आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक पूरे देश में किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश के इंदौर से इस अभियान और पोषण माह का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम…
Read Moreमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की : विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, गांव-गांव तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश
रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों में हितग्राही मूलक कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने नक्सल प्रभावित जिलों में मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड सहित अन्य हितग्राही मूलक कार्यक्रमों…
Read More