नक्सल प्रभावित बस्तर बनेगा उद्योग और निवेश का नया हब — इन्वेस्टर कनेक्ट में ₹6.65 लाख करोड़ प्रस्तावों के बाद 200 से अधिक निवेशकों की एंट्री

रायपुर 08 सितंबर 2025/ क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आगामी 11 सितंबर 2025 को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रमुख निवेश संवर्धन पहल इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोक्यो, ओसाका और सियोल में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। इन आयोजनों के माध्यम से नवंबर 2024 से अब तक ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर 6 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्री विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में  श्री नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री नीलू गुप्ता ने बताया कि वे और श्री विशंभर यादव एक साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे।…

Read More

डबल सब्सिडी से छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का उजाला, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशनी और राहत

रायपुर, 06 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश सरकार के प्रत्यक्ष सहयोग से दोगुना लाभ मिल रहा है। डबल सब्सिडी और हाफ बिजली से मुफ्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प अब साकार होने लगा है। इस योजना से न केवल बिजली का खर्च कम होगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी उपलब्ध होगा। आवासीय मकानों की छतों पर सौर पैनल स्थापित कर स्वच्छ, किफायती और…

Read More

कोतबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की सुरक्षित वापसी : शादी का प्रलोभन देकर ले गई नाबालिग को बनाया शारीरिक संबंध,, जशपुर पुलिस ने तेलंगाना से किया सकुशल बरामद, पॉस्को एक्ट के तहत युवती गिरफ्तार कर भेजी गई न्यायिक अभिरक्षा में.

परिजनों की रिपोर्ट पर चौकी कोतबा में आरोपिया के विरुद्ध 137(2) बीएनएस व 6 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत का. जशपुर. 06 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के कोतबा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक को शादी का झांसा देकर ले गई 25 वर्षीय युवती को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से नाबालिग को सकुशल बरामद किया। आरोपिया पर बीएनएस की धारा 137(2) और पॉस्को एक्ट की धारा 6…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

रायपुर, 06 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं,…

Read More

गणपति दर्शन करने आये श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज निंदनीय, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही, गृहमंत्री विजय शर्मा शांति बनाये रखने में असफल, शांति भंग करने वालों को सरकार का संरक्षण – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/05 सितंबर 2025। लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे नगर चौक में स्थापित गणपति दर्शन करने परिवार के साथ आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया परिवार के महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट किया गया। भाजपा जो खुद को हिन्दुओं का ठेकेदार बताती है उन्हीं के सरकार में गणपति का दर्शन करने गये हिन्दुओं को आधी रात को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा: भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई, एनएचएम कर्मचारियों और मितानिनों पर जारी है अत्याचार

रायपुर/05 सितंबर 2025। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। जिस तरह से पिछले 20 दिनों से अधिक हो गये एनएचएम और मितानिन बहने हड़ताल पर है और भाजपा सरकार उन पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर रही है, लाठीचार्ज कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है और 25 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कार्यवाही की गयी है। कांग्रेस उसकी निंदा करती है यह…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बगीचा, जशपुर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 50-50 लाख मुआवजे की मांग हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र

रायपुर, 5 सितंबर 2025 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बगीचा जशपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रूपये आर्थिक मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा प्रति, मान. श्री विष्णुदेव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर (छ.ग.) विषयः- बगीचा, जशपुर हादसे से पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रूपयें आर्थिक मुआवजा प्रदान करने बाबत्! बगीचा, जशपुर में दिनांक 03.09.2025 को गणेश विसर्जन के दौरान 04 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, साथ ही 20 से अधिक लोग घायल हुए। इस भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश…

Read More

उठाईगिरी कांड का खुलासा : उठाईगिरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, साइबर टीम ने एमपी से पकड़े आरोपी, 48 घंटे में रकम और बाइक बरामद, आरोपियों पर की जा रही कार्यवाही.

साइबर टीम/थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को M.P. के अनूपपुर से पकड़ने में मिली सफलता. साइबर टीम जांजगीर नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, बाइक तथा चोरी गई रकम शत प्रतिशत बरामद. आरोपियों द्वारा मोटर सायकल के डिक्की अंदर रखे थैले, जिसमें 98 हजार रुपए एवं पासबुक को निकाल कर हो गया था फरार. थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर किई जा रही विवेचना. गिरफ्तार आरोपी का नाम – 1. ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ…

Read More

अब नहीं होगी परेशानी! जशपुर में किसानों के निजी पेड़ों की कटाई और बिक्री के लिए सरकार ने बनाई आसान प्रक्रिया

किसानों के निजी वृक्षों का उपयोग हुआ आसान, निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे तथा रोपित वृक्षों की कटाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के अधिसूचना 11 फरवरी 2022 द्वारा शासकीय वनों से लगे हुए ग्रामों में इमारती वृक्षों को गिराने तथा हटाने के संबंध में अधिसूचना जारी किया गया है। फलस्वरूप निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे तथा रोपित वृक्षों की कटाई आसान हुआ है। भूमि स्वामी द्वारा वृक्षों का पंजीयन निर्धारित…

Read More