मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को अपने गृह ग्राम बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिले और अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रस्तुत किया। कुछ मामलों में त्वरित समाधान के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जनदर्शन में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की…

Read More

महाकुल समाज के अध्यक्ष रहे स्व. डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाज के उत्थान हेतु किए कार्यों एवं साथ बिताए अनमोल पलों को किया याद

जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पत्थलगांव पहुंचकर दिवंगत श्री डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनके साथ बिताए गए अनमोल पलों एवं समाज उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। कहा कि डमरूधर यादव मेरे बड़े भाई के समान थे, उनका सहयोग और आशीर्वाद मुझे सदैव से मिलता रहा था। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय एवं जिला पंचायत…

Read More

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विज्ञान भारती संग किया MoU, विद्यार्थियों में विकसित होगा वैज्ञानिक दृष्टिकोण

जशपुर/रायपुर 13 सितम्बर 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बगिया कैम्प कार्यालय में जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते का उद्देश्य जिले में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temperament) का विकास करना तथा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है। इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न अभिनव कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विज्ञान भारती पूर्व से ही जिले में कई गतिविधियों में सहयोग कर रही है, जिनमें— “स्पेस…

Read More

जशपुर में गूंजा अलर्ट : सोशल मीडिया जाल, मानव तस्करी और सड़क हादसों से बचने का मिला मंत्र, सावधान ! ऑनलाइन ठग और मानव तस्कर हैं सक्रिय – जशपुर पुलिस ने छात्रों को बताए बचाव के उपाय.

संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में पुलिस व यूनिसेफ की टीम के द्वारा “क्लिक सेफ” व “सजग समाज, सुरक्षित भविष्य” को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन. छात्र/छात्राओं को, साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी, नोनी रक्षा व यातायात सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक. जशपुर. 13 सितंबर 2025 : जशपुर पुलिस और यूनिसेफ की संयुक्त टीम ने “क्लिक सेफ” और “सजग समाज, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों को साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी…

Read More

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत श्रीमती शशिकला साय को दी श्रद्धांजलि, ग्राम बंदरचुआं में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल

जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम बंदरचुआं‌ पहुंचकर दिवंगत श्रीमती शशिकला साय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने भी दिवंगत श्रीमती शशिकला साय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वर्गवासी श्रीमती शशिकला साय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भतीजे कृष्णकांत साय…

Read More

जशपुर में श्रमिकों की भीड़, सिर्फ दो दिनों में 190 से अधिक पंजीकरण, 19 सितम्बर तक चलेंगे विशेष शिविर

19 सितंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जारी रहेगा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन जशपुर, 13 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में दो दिनों के भीतर 190 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया गया। जिसमें 12 सितंबर को ग्राम पंचायत गोढ़िकला विकासखण्ड पत्थलगांव में 50 से अधिक श्रमिकों का एवं ग्राम पंचायत कुकुरभुक्का में 30 से अधिक श्रमिकों का…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर आगमन, बगिया हैलिपैड पर हुआ भव्य स्वागत

जशपुर, 13 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज जशपुर जिले के बगिया हेलिपैड पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। स्वागत करने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी बगिया हैलिपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने किया। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जनता में उत्साह…

Read More

जशपुर की रितु रजक ने कपड़े के व्यवसाय से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, बनीं ‘लखपति दीदी’

जशपुर, 13 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व एवं राज्य शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान बना रही हैं। बिहान योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएँ अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं और परिवार की जिम्मेदारियाँ भी सफलता पूर्वक निभा रही हैं। दुलदुला विकासखण्ड की निवासी श्रीमती रितु रजक इसकी प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने दीपक स्व-सहायता समूह से जुड़कर समूह गतिविधियों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रारंभ में…

Read More

जशपुर: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मॉडल विलेज एक्शन प्लान तैयार, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर आजीविका तक ग्रामीणों ने तय की प्राथमिकताएँ

जशपुर, 13 सितम्बर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले में विकास की नई दिशा तय करने के उद्देश्य से मॉडल विलेज एक्शन प्लान बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक जिला मास्टर ट्रेनर को एक विकासखंड के एक गांव में विलेज एक्शन प्लान बनाने के लिए चयनित किया गया है । इसी कड़ी में जिला मास्टर ट्रेनर तथा ब्लॉक मास्टर ट्रेनर दल द्वारा विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर स्वयं निर्धारित प्रक्रिया अपना कर विलेज एक्शन प्लान बनाने का कार्य किया गया। इसके द्वारा उन्हें ग्राम…

Read More

जशपुर में भावुक पल: दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने हाथों से सुधारी, बच्चे की मासूम मुस्कान ने छू लिया सबका दिल

दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस को मंत्री ने किया सुधारा, बच्चे ने दी प्यारी सी मुस्कान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समर्थ दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों से की चर्चा मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नशामुक्ति केंद्र का भी किया निरीक्षण जशपुर, 12 सितंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान वे जशपुर पहुंची। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र का निरिक्षण किया। उन्होंने यहां के बच्चों से मुलाकात की एवं…

Read More