तमनार पुलिस ने ग्राम चितवाही में लगाया चलित थाना : ग्रामवासियों को सुरक्षा, सतर्कता और सायबर अपराधों के संबंध में किया जागरूक.

बाहरी व्यक्तियों, फेरी वालों, और सोना-चांदी चमकाने वालों के प्रति सतर्क रहने से कराया अवगत. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 12 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कल 11 सितंबर 2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांव के हमराह स्टॉफ द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम चितवाही में चलित थाना लगाया गया, जिसमें थाना प्रभारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक नरसिंग नाथ यादव और प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे ने ग्रामवासियों से पुलिस से संबंधित शिकायतों पर चर्चा की। इस अवसर पर सुरक्षा, सतर्कता और कानून के…

Read More

पुलिस चौकी जोबी में कोटवारों की बैठक और वृक्षारोपण का आयोजन : ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गये आवश्यक निर्देश.

बैठक में ग्राम सुरक्षा को मजबूत करने ग्राम कोटवारों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश और चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 11 सितंबर / एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में आज थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू और चौकी प्रभारी जोबी उपनिरीक्षक श्री आशिक रात्रे द्वारा जोबी क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की पुलिस चौकी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा ग्राम कोटवारों…

Read More

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही : 50 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार !

आरोपी हिरालाल साहू निवासी जगतपुर, रायगढ़ के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 11 सितंबर / कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ढिमरापुर बायपास रोड स्थित साहू होटल टपरी पर छापा मारा गया। यह कार्यवाही टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। टीआई कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को सूचना मिली थी कि साहू होटल टपरी में अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा…

Read More

मजदूरी विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या : धरमजयगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 234/2024 में धारा 103(1), 296, 351(2), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 सितंबर / धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में मजदूरी के विवाद के चलते हुई एक दु:खद घटना में 22 वर्षीय हेमसिंह बैगा की मृत्यु हो गई। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर इस हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 08 सितंबर को घटना के संबंध में ग्राम जबगा के निवासी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मजदूरी का काम…

Read More

स्कूल के पास तलवार लहराते युवक को तमनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज.

तमनार पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तलवार लहराते युवक से मूठ लगी धारदार तलवार की गई जब्त. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 सितंबर / कल 09 सितंबर के दोपहर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम लिबरा में एक युवक, हाथ में लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को सतर्क किया और तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी के निर्देशन…

Read More

बाइक पर महुआ शराब की तस्करी : आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 लीटर अवैध शराब सहित बाइक जप्त.

आरोपी के विरूद्ध थाना खरसिया में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 सितंबर / थाना खरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम पामगढ़ में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में आरोपी बिट्टू डनसेना (उम्र 25 वर्ष) निवासी जबलपुर, थाना भूपदेवपुर से 30 लीटर महुआ शराब और एक पल्सर मोटर साइकिल (क्रमांक CG13 AV 1871) बरामद की गई है।…

Read More

मोबाइल फोन के विवाद में भाई ने भाई पर चाकू से किया हमला : गंभीर हालत में रेफर, आरोपी गिरफ्तार !

मोबाइल फोन तोड़ने की घटना ने लिया हिंसक वारदात का रूप, थाना चक्रधरनगर पुलिस कर रही कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 सितंबर / ग्राम तिलगा, थाना चक्रधरनगर में मोबाइल फोन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब 18 वर्षीय बोधराम राठिया ने अपने बड़े भाई सूरज उर्फ सरोज राठिया पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। विवाद तब शुरू हुआ जब सरोज ने अपने छोटे भाई बोधराम से उसका रियलमी मोबाइल मांगा, जिसे बोधराम ने देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर सरोज ने मोबाइल पटक कर तोड़…

Read More

युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर.

कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 541/2024 धारा 309(6) BNS में की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 सितंबर / थाना कोतवाली क्षेत्र के पूछपारा में एक 19 वर्षीय युवक विवेक बंजारे से मोबाइल और नकदी की लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित के बताए अनुसार विवेक बंजारे 07 सितंबर को शाम करीब 7:00 बजे मधुबन से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। जब वह महादेव मंदिर के पास पहुंचा तो जोगीडीपा के रहने वाले शनि सारथी ने उसे पैसे और मोबाइल देने की धमकी दी।…

Read More

बंजारी धाम परिसर में ब्रम्हलीन विभूतियों के प्रतिमा अनावरण में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : 2.51 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम व वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी भी कार्यक्रम में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 8 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन तराईमाल धाम स्थित श्री बंजारी माई की पूजा अर्चना एवं दर्शन लाभ लेकर प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की उन्होंने परिसर में ही स्थापित पुजारी ब्रह्मलीन श्री रामगोपाल महाराज जी, ब्रह्मलीन अंकुर मालाकार जी, पुजारिन सोनागिरी माता जी के प्रतिमा का भी अनावरण किया। साथ…

Read More

एक पेड़ मां के नाम अभियान :  मुख्यमंत्री साय ने पूंजीपथरा में रोपा पीपल का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ–छाया उपवन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री,वित्त मंत्री , सांसद सहित स्कूली बच्चों,अधिकारियों–कर्मचारियों ने लगाए पौधे समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 8 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है। पूंजीपथरा थाना…

Read More