जशपुर, 14 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित अपने निजी निवास में जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नत होने पर पीपींग सेरेमनी में बैच एवं स्टार पहनाया। कमिश्नर नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित उनकी धर्मपत्नी रेखा सिंह एवं बेटे रिभु समर्थ सिंह इस अवसर पर उनके साथ मौजूद थे। एसएसपी शशिमोहन सिंह 1997 में बैच के डीएसपी हैं। 2012 में उन्हें आईपीएस अवार्ड किया गया था। विगत एक…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने राधा कृष्ण के मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करके प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
जशपुर 14 जनवरी 25/ मुख्यमंत्री विष्णु देव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने फरसाबहार विकास खंड के पम्पशाला में राधा कृष्ण की मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करके प्रदेश के खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय कंवर समाज के अध्यक्ष भरत लाल साय एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले अरुण कुमार का किया सम्मान
03 शहीद सेनानियों के परिवारों का किया सम्मान ‘वेटरन डे’ पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों के बलिदान और शौर्य को किया याद जशपुर, 14 जनवरी 2025/ जशपुर के विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम पगुराबहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 9 वें सशस्त्र सेना के भूतपूर्व सैनिक दिवस ‘वेटरन डे’ पर सेना के वीर जवानों के बलिदान और वीरता को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी अभूतपूर्व वीरता एवं अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जशपुर के भागलपुर निवासी 81 वर्षीय नायक अरूण कुमार का…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 87.31 करोड़ रुपए के 507 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल जशपुर 14 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार, ग्राम पगुराबहार के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए लागत् के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें 85.08 करोड़ रूपए की लागत के 483 कार्यों का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreजशपुर: मिशन क्लीन सिटी योजना से आत्मनिर्भर बनी सोनम, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी
जशपुर 14 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। ऐसे ही कहानी है जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के वार्ड-15, निवासी 35 वर्षीय श्रीमती सोनम केरकेट्टा की। जो डे एनयूएलएम व मिशन क्लीन सिटी योजना से आत्मनिर्भर हुए है। श्रीमती सोनम केरकेट्टा वर्ष 2014 में 12 महिलाओं के साथ मिलकर संत थॉमस स्व-सहायता समूह का गठन कर भारतीय स्टेट बैंक,…
Read Moreजशपुर पुलिस का अद्वितीय अभियान : एक ही दिन में चार गुमशुदा बच्चों की सकुशल वापसी, “ऑपरेशन मुस्कान” ने दिखाई नई राह
थाना कुनकुरी के दो, थाना तुमला के एक व थाना नारायणपुर के एक गुम प्रकरण में बच्चों को ढूंढ सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द आपरेशन मुस्कान के तहत् गुम बच्चों को ढूंढने जशपुर पुलिस कर रही लगातार प्रयास, प्रदेश एवम प्रदेश के बाहर से भी ढूंढ कर ला रही गुम बच्चों को थाना नारायणपुर के प्रकरण में पुणे महाराष्ट्र जाकर गुम बालिका को सकुशल वापस लाई जशपुर पुलिस, आरोपी स्वपनील बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था पुणे आरोपी स्वपनील के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बी एन एस की धारा…
Read Moreकुनकुरी में छेरछेरा पुन्नी का अनोखा नजारा: कला-संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव
कुनकुरी/ छत्तीसगढ़ की अद्भुत कला और संस्कृति का एक मनमोहक दृश्य कुनकुरी के शंकर नगर में देखने को मिला, जहां साल के पहले पर्व छेरछेरा पुन्नी का उल्लास हर घर में झलका। इस पारंपरिक त्योहार में वार्ड की बहनें और छोटी बच्चियां छत्तीसगढ़ी पहनावे में सज-धज कर छेरछेरा मांगने निकलीं। छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवंत रखती पहलछेरछेरा मांगने की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए महिलाएं और बच्चियां समूह बनाकर हर घर गईं। इस दौरान वे स्पीकर पर छत्तीसगढ़ी गानों की धुन पर पारंपरिक नारे लगाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी…
Read Moreपूजा स्व-सहायता समूह: आदिवासी महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल, सिमेंट गमला और खंभा निर्माण से आर्थिक मजबूती, आपसी सहयोग से समाज को प्रेरणा
जशपुर 13 जनवरी 25/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के वार्ड 16 में बरला आदिवासी समुदाय की महिलाओं के बीच डे-एनयूएलएम योजना की सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति (सीआरपी) श्रीमती सरिता केरकेट्टा जब महिलाओं के बीच समूह गठन के लिए 2015-16 में गई तब लोग स्व-सहायता समूह से जुड़ने के लिए असानी से तैयार नहीं होते थे। शुरूआती दौर में महिलाओं का समूह गठन में बहुत सारी दिक्कतें आयी महिलाएं मजदूरी और खेती किसानी कार्य में व्यस्त…
Read Moreसफलता की कहानी : बोखी में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण… 230 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से ग्रामीणों को घर में ही मिल रहा है शुद्ध पेयजल.
घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीणों को मिल रही है स्वास्थ्य सुरक्षा. घर तक शुद्ध जल मिलने से ग्रामीण हैं प्रसन्न, मुख्यमंत्री के प्रति जता रहे हैं आभार. जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल योजना से लोगों के घर तक नल के माध्यम से जल मिल रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड का ग्राम बोकी हर घर जल श्रेणी में सम्मिलित हो गया है। ग्राम बोखी जशपुर जिला मुख्यालय से 77 कि.मी. की…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल : कालीचरण को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल…मिला नया सहारा…अपना कार्य स्वयं करने में होंगे सक्षम.
प्रसन्नता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर/कुनकुरी : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से एक बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ हुए कालिचरण राम को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इससे उनमें एक नये आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी प्रसन्नता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। बीमारी की वजह…
Read More