रायपुर, 23 अगस्त 2025 : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पदभार ग्रहण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक अभिन्न अंग है जो पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करता है। जब पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया उस समय सभी मोर्चा प्रकोष्ठों को पार्टी के द्वारा एक लक्ष्य दिया गया जिसमे किसान मोर्चा को भी एक लक्ष्य दिया…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़राजनीति
कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ : भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का बड़ा आरोप, कहा– रेड्डी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने से आदिवासी आहत
प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा, कहा : रेड्डी वामपंथी नक्सलियों के समर्थक हैं और सलवा जुडूम के खिलाफ जजमेंट दिया ‘रेड्डी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से आदिवासी समुदाय उद्वेलित, कांग्रेस के लोगों को देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए’ रायपुर, 23 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाने के लिए इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए रेड्डी को वामपंथी नक्सलियों का समर्थक बताया और कहा है कि कांग्रेसनीत…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में किया भव्य तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन, प्रदेशभर से उमड़ी हजारों बहनों की भीड़
रायपुर/23 अगस्त 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष का आयोजन सुभाष स्टेडियम में किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में बहनें तीजा महोत्सव में शामिल होने पहुंची थी। महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव नेट्टा डिसूजा और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक भी तीजा महोत्सव में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक गण, कांग्रेस के…
Read More20 महीने में असफल साबित हुए गृह मंत्री विजय शर्मा – दीपक बैज का आरोप, कहा अपराधियों में नहीं बचा पुलिस का डर
रायपुर/23 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मंत्रिमंडल के विभाग फेर बदल में गृहमंत्री भी बदलना था। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा गृह विभाग संभाल नहीं पा रहे है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 20 महीनें में परफॉर्मेंस दिखाने में असफल साबित हो गए हैं। आए दिन हत्या चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, गोलीबारी की घटनाएं हो रही है, नशीली दवाइयों की तस्करी बढ़ गई है, जेल में भी आपराधिक बेलगाम हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है, अपराधी अनियंत्रित…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर नगर अध्यक्ष विनयशील ने दी जन्मदिन की बधाई, जशपुर के मुद्दों पर भी हुई विस्तृत चर्चा
कुनकुरी-रायपुर, 23 अगस्त 2025 – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर अध्यक्ष विनयशील ने उनके रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विनयशील ने भूपेश बघेल को संविधान की किताब भेंट कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। जन्मदिन की मुलाकात के दौरान विनयशील ने भूपेश बघेल की सक्रियता और मुस्कुराहट की सराहना की, खासकर उस समय जब उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बावजूद वे…
Read Moreगांधी परिवार की हर यात्रा में कांग्रेसियों की मजबूरी – शिवनारायण पाण्डेय, बोले: झूठा नैरेटिव चलाकर छत्तीसगढ़ को अराजकता की ओर धकेल रही कांग्रेस
रायपुर, 19 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने पटना में चल रही इंडी गठबंधन की यात्रा के परिप्रेक्ष्य में कहा है कि आज देशभर में कांग्रेस वोट चोरी का झूठा नैरेटिव चला रही है और बिहार की यात्रा से प्रेरणा लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ में भी यही झूठा नैरेटिव चलाकर प्रदेश को भ्रमित और अशांत करके अराजकता फैलाने में जुट गए हैं। श्री पाण्डेय ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में…
Read Moreकांग्रेस सिर्फ एक परिवार देखती है सही, क्या राहुल गांधी को बनाना चाहती है चुनाव आयुक्त? – डॉ. विजय शंकर मिश्रा का कटाक्ष
निर्वाचन की समझ नहीं, राहुल की राह पर चल रहे बैज रायपुर, 18 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वोट चोरी का कांग्रेस झूठा भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को निर्वाचन की मामूली समझ भी नही है, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी उसी राह पर चल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के चुनाव को लेकर जारी नियमो को पढ़ना…
Read Moreभूपेश बघेल का कांग्रेस में हाल, पार्टी पर प्रतिबद्धता जताने देना पड़ रहा बयान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में हर्ष का माहौल, लोरमी में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : डिप्टी सीएम अरुण साव आरोप लगाओ और भाग जाओ, ये है राहुल गांधी की परिभाषा : डिप्टी सीएम साव कांग्रेस और अमर्यादित भाषा एक दूसरे के पूरक : डिप्टी सीएम साव रायपुर, 11 अगस्त 2025 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अटल नगर, नवा रायपुर में भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा…
Read Moreकांग्रेस और विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर, 11 अगस्त 2025। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा संसद की कार्यवाही में लगातार व्यवधान डालने को जनता के साथ धोखा करार दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में वोट चोरी, फर्जी वोट और बोगस मतदान के माध्यम से सरकारें बनाई हैं। अब जब जनता ने उन्हें नकार दिया है, तो वे अपनी हार से घबराए हुए हैं। कर्नाटक में स्वयं राहुल गांधी ने वोट चोरी की बात स्वीकार की है, जो उनके राजनीतिक चरित्र…
Read Moreराहुल गांधी देश का समय और संसाधन बर्बाद कर रहे — किरण देव का कांग्रेस पर करारा हमला
राहुल गांधी और कांग्रेस से भाजपा ने पूछे सवाल,हलफनामाना देने में आपत्ति क्यों?लोकसभा में 99 सीट का जश्न किस बात का मनाया था – किरण देव रायपुर, 11 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर फर्जी वोटर होने का जो एटम बम चुनाव आयोग पर फोड़ने का दावा किया था, उस एटम बम ने कांग्रेस के वामपंथी-नैरेटिव के ही चीथड़े उड़ाकर रख दिए हैं। दरअसल, राहुल गांधी और कांग्रेस को केवल देश को गुमराह करने…
Read More