प्रदेश के धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ने जशपुर में ली पत्रकारवार्ता : आपरेशन सिंदूर को बताया स्वदेशी की सबसे बड़ी सफलता. स्वदेशी से खुलेगा खुशहाली और आत्मनिर्भरता का मार्ग – राजेश अग्रवाल जशपुर : प्रदेश के धर्मस्व व पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस जशपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि “स्वदेशी ही खुशहाली और आत्मनिर्भर भारत का मार्ग है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल और स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश में नई आर्थिक चेतना जगाई है। अग्रवाल ने ऑपरेशन सिंदूर…
Read MoreTag: #OperationSindoor
भूपेश बघेल का कांग्रेस में हाल, पार्टी पर प्रतिबद्धता जताने देना पड़ रहा बयान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में हर्ष का माहौल, लोरमी में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : डिप्टी सीएम अरुण साव आरोप लगाओ और भाग जाओ, ये है राहुल गांधी की परिभाषा : डिप्टी सीएम साव कांग्रेस और अमर्यादित भाषा एक दूसरे के पूरक : डिप्टी सीएम साव रायपुर, 11 अगस्त 2025 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अटल नगर, नवा रायपुर में भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा…
Read Moreआतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता’ : तोखन साहू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू; विभागीय प्रगति, शहरी विकास और छत्तीसगढ़ के जमीनी मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री को दी बधाई; शहरी फैलाव, भूमि अधिकार और योजना समन्वय पर रखे अहम सुझाव नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025 : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री को आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए…
Read Moreऑपरेशन सिन्दूर : भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री श्री साय
ऑपरेशन सिन्दूर पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया प्रधानमंत्री के प्रति आभार रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता को पूरे देश ने देखा है। यह केवल एक मिशन नहीं था, बल्कि भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का जीवंत प्रमाण है। श्री साय आज विधानसभा में ऑपरेशन सिन्दूर के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने समस्त…
Read Moreजशपुर : ऑपरेशन सिंदूर में सीमा पर जीती जंग, सड़क पर हार गया जवान जिंदगी की लड़ाई, सड़क हादसा बना आखरी सफर की वजह..!
देशसेवा कर लौटे बीएसएफ जवान आरक्षक कुलवंत पन्ना की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु, अञ्चल में शोक की लहर कुनकुरी/27 मई 2025 : देश की सरहदों की रक्षा कर रहे एक वीर सपूत की दर्दनाक मौत से जशपुर जिले के कुनकुरी अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। बीएसएफ की 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ रहे 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे कुछ ही दिन पूर्व “ऑपरेशन सिंदूर” से लौटने के बाद छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (गिनाबहार) आए…
Read Moreराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस : मुख्यमंत्री श्री साय ने किया एकजुटता का आह्वान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर 20 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (21 मई) पर प्रदेशवासियों से आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा, शांति, सद्भाव और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्पित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी देशविरोधी प्रवृत्तियों की जड़ें समाप्त करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। यही हमारे शहीद जवानों और मासूम नागरिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हाल ही में…
Read Moreजशपुर : देशभक्ति गीत के साथ सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय में निकाली गई तिरंगा यात्रा
जशपुर 18 मई 2025/ “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन शनिवार को जिल के सभी विकास खंड के ग्राम पंचायतों जनप्रतिनिधिगण, पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी, आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। “यह यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।…
Read Moreसुशासन तिहार 2025 : तिरंगा यात्रा निकालकर ऑपरेशन सिंदूर और देश के रक्षा में लगे सैनिक का किया गया सम्मान, समाधान शिविर ग्राम पंचायत बटाइकेला में योगा, बॉलीबॉल और रस्साकसी प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
शिविर में समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान जशपुर, 17 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका समाधान कर रहा है। इसी तारतम्य में जिले के सभी विकास खंड में 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली गई और ऑपरेशन सिंदुर और देश के रक्षा…
Read Moreसुकमा के चिंगावरम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा: रैली में शामिल हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदार कश्यप का दौरा : 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को दी श्रद्धांजलि रायपुर17 मई 202/उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप एकदिवसीय दौरे पर आज सुकमा जिले के चिंगावरम पहुंचे। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदरराज, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव तथा महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ चिंगावरम में 17 मई 2010…
Read Moreछत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में 17 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले निकलेगी तिरंगा यात्रा : मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे अगुवाई
रायपुर, 16 मई 2025/ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के अंतर्गत 17 मई को प्रदेश भर के प्रत्येक गांव, नगर और पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा देश की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रीगण स्वयं इस प्रदेशव्यापी यात्रा में सम्मिलित होंगे। सांसद, विधायक, जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण तथा पंचायत प्रतिनिधि और अन्य…
Read More