कपड़ा व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट का मामला — कुनकुरी न्यायालय ने सुनाया फैसला, आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिड़रू दोषसिद्ध कुनकुरी, 26 सितंबर 2025 | विशेष रिपोर्ट | संपादक – सागर जोशी जशपुर जिले की कुनकुरी न्यायालय ने एक सनसनीखेज लूटकांड मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिड़रू, निवासी ग्राम तुबा (थाना फरसाबहार), को विभिन्न धाराओं में कुल दो वर्ष का कठोर कारावास और ₹5000 अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री नरेंद्र कुमार तेंदुलकर की अदालत ने…
Read MoreTag: #जशपुर
उड़ान आसमान में, उत्सव ज़मीन पर! जशपुर जम्बूरी 2025 में संस्कृति, रोमांच और संगीत का धमाकेदार मिलन — 6 से 9 नवम्बर तक पर्यटकों के लिए स्वर्ग बनेगा जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित यह फेस्टिवल जशपुर की जनजातीय आत्मा, लोक परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को देगा नया जीवन। जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जशपुर में आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश और देशभर से आए पर्यटक जशपुर की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे जशपुर के जनजाति संस्कृति,रहन सहन,खान पान और उनकी जीवन शैली को जान सकेंगे। चार दिन का उत्सव में जशपुर के विभिन्न…
Read Moreमिट्टी की झोपड़ी से पक्के घर तक : जशपुर की महंती बेक की कहानी बनेगी प्रेरणा — जानिए कैसे बदला जीवन
प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना ने दिया संबल, अब हर मौसम में सुरक्षित छत की उम्मीद। जशपुर : जिले के बगीचा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सन्ना गांव की रहने वाली श्रीमती महंती बेक का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने की राह पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके पति श्री सुनील के नाम से पक्के मकान की स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से प्रगतिरत है। मिट्टी और टिन की झोपड़ी में जीवन बिताने वाली महंती बेक अब अपने नए पक्के…
Read Moreकुनकुरी न्यायालय का कड़ा फैसला : 100 लीटर अवैध ताड़ी रखने वाले श्रवण बेहरा को एक वर्ष की कठोर जेल और ₹35,000 जुर्माना
कुनकुरी न्यायालय ने आबकारी अधिनियम के तहत दोषसिद्धि करते हुए सख्त संदेश दिया — “अवैध शराब कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई।” कुनकुरी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)। सागर जोशी (संपादक) न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री नरेंद्र कुमार तेंदुलकर के न्यायालय ने अवैध शराब कारोबार के एक चर्चित मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी श्रवण बेहरा पिता चैतन (उम्र 43 वर्ष), निवासी ग्राम कुचमुंडा, थाना तुमला, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) को दोषसिद्ध करार दिया है। अदालत ने आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(घ) एवं 34(2) के अंतर्गत एक-एक वर्ष का…
Read Moreजशपुर को मिला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट : सीएम विष्णुदेव साय ने 39 किमी सड़क और पुलिया निर्माण को दी प्रशासनिक स्वीकृति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात, कांसाबेल–बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण व पुलिया निर्माण कार्य के 29 करोड़ 37 लाख रूपए की दी मंजूरी, क्षेत्र वासियों ने सीएम साय का जताया आभार….. जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात दी है। वर्ष 2025-26 के बजट में कांसाबेल–बगीचा मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क लगभग 39 किलोमीटर लंबी होगी,जिसके लिए 29 करोड़ 37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।इस मार्ग के…
Read Moreरजत जयंती : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लखपति दीदी, सरपंच एवं स्वच्छग्रही दीदीयों को किया सम्मानित
जिला पंचायत परिसर में 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर किया गया सम्मानित जशपुर : जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लखपति दीदियों, सरपंच गणों एवं स्वच्छग्रही दीदियों का भव्य सम्मान समारोह और एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी आठ विकासखंड से कुल 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लखपति दीदियों के साथ साथ , उत्कृष्ट कैडर , उत्कृष्ट…
Read Moreविदेशी मेहमान हुए जशपुर की संस्कृति और लोककला के कायल, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ ने दिखाया असली जनजातीय जीवन का रंग
जशपुर : जशपुर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, बेमिसाल हस्तशिल्प और आत्मीय आतिथ्य ने जर्मनी से आए मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया। श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का ने क्षेत्रीय स्टार्टअप “ट्रिप्पी हिल्स” के अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां के जनजातीय समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को करीब से महसूस किया। यात्रा की शुरुआत हुई मलार समुदाय से, जो अपने सुंदर आभूषणों और हस्तनिर्मित उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। बारीकी से बनाए गए ये शिल्प न केवल स्थानीय पहचान का प्रतीक हैं, बल्कि परंपरा और रचनात्मकता की गहराई…
Read Moreजशपुर में आपदा राहत की बड़ी पहल! सांप के काटने से मौत पर परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम करनपुर निवासी स्व. पुसनी बाई का सांप के काटने से 06 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके नाती नवीन राम, सुनिल राम, सुनीता बाई एवं नीलम बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में फिर सजेगा रोमांच और संस्कृति का संगम — 6 से 9 नवम्बर तक होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ छत्तीसगढ़ के जशपुर में सजेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ — रोमांच, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत उत्सव रायपुर/जशपुर : छत्तीसगढ़ का पर्वतीय और हरियाली से आच्छादित जिला जशपुर एक बार फिर उत्सव, संस्कृति और रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। यहाँ आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ में प्रदेश और देशभर से पर्यटक प्रकृति की गोद में रोमांचक अनुभवों, जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक उत्सव के रंगों का आनंद लेंगे। यह आयोजन प्राकृतिक…
Read Moreब्रेकिंग : कुनकुरी छठ घाट में नहाने गया युवक डूबा, शव अब तक नहीं मिला – मौके पर पुलिस बल तैनात
कुनकुरी (जशपुर): जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नगर के छठ घाट डेम में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम लगभग 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय बस्ती का निवासी चुनु राम, जो नगर में कुली का काम करता था, रोजाना की तरह डेम में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पानी में गहराई तक चला गया और डूब गया।…
Read More