आईआईएम रायपुर ने उद्योग के विशेषज्ञों के साथ अपना 7 वां नेतृत्व समिट किया आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर ने 4 नवंबर 2023 को अपना 7वां नेतृत्व सम्मेलन आरंभ किया, जिसका थीम था “भारतीय व्यापार और नेतृत्व के लिए पहचान को बढ़ावा देना।” इस सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग के नेता और छात्रों को प्रौद्योगिकी एकीकरण, उद्यमिता, सतत प्रथाओं, वैश्विक सहयोग, और कौशल विकास के बारे में महत्वपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक अद्वितीय मंच प्रदान करना है। इस सम्मेलन में मान्य अतिथि श्री एस.पी. रंजन, इंडिया हेड, टेलस्ट्रा; आतिथ्य ग्राहक श्री प्रोबल दासगुप्ता, बर्डस्टोन कंसल्टिंग के संस्थापक; और प्रोफेसर…

Read More

कंसोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कंसोर्शियमऑफ़ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (कंसोर्शियम) एक पंजीकृत संस्था है जिसमें तेईस राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) सदस्य शामिल हैं। कंसोर्शियम ने 2024 के शैक्षिक वर्ष के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट की घोषणा की है। कंसोर्शियम, भारत में सबसे प्रतिष्ठित लॉ प्रवेश परीक्षाओं में से एक, CLAT का आयोजन करने के लिए जाना जाता है। कंसोर्शियम के कार्यकारी समिति की बैठक में इसने CLAT 2024 के आवेदन की अंतिम तिथि को शुक्रवार, 3 नवंबर, 2023 से शुक्रवार, 10 नवंबर, 2023,…

Read More

बड़ी ख़बर : महादेव एप का सीधा संबंध भूपेश बघेल से मिला, ED ने जारी की प्रेस रिलीज़ : राजा जब चोर हो जाता है तो जुएँ-सट्टे वालों से भी ₹ 508 करोड़ का कमीशन खाने लगता है – डॉ रमन सिंह

पकड़े जाने का डर पहले से था इसलिए ईडी और सीआरपीएफ पर लगा रहे थे आरोप: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज ईडी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महादेव एप घोटाले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे 508 करोड़ के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजा जब चोर हो जाता है तो जुएँ-सट्टे वालों से भी ₹508 करोड़ का कमीशन खाने लगता है। छत्तीसगढ़ की तिजोरी में ड़ाका डाला वो क्या कम था कि प्रदेश के युवाओं को…

Read More

धान उपार्जन के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण केन्द्र स्थापित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के मुख्यालय में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0771-2425450, 2425463 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रबंधक आईटी विपणन श्री अमरदीप टोप्पो हैं। नियंत्रण कक्ष में जिन अधिकारी-कर्मचारियों को पदस्थ किया गया है वे प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं, सुझावों को पंजीबद्ध करेंगे तथा विपणन कक्ष के प्रमुख अधिकारी के समक्ष तत्काल प्रस्तुत करेंगे।

Read More

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम और अनुसंधान सम्मेलन आयोजित करने की योजना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधि और प्रौद्योगिकी स्कूल (एसएलटी) जिसके अंतर्गत बौद्धिक सम्पदा, गोपनीयता और डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, डिजिटल वाणिज्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, और व्यापार, वाणिज्यिक और समाज पर नीति के क्षेत्रों में अनुसंधान, शिक्षण, और एडवोकेसी का कार्य किया जाता है, वह 1 से 9 दिसंबर, 2023 तक ऑनलाइन मोड में प्रथम अंतरराष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम और अनुसंधान सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस कार्यक्रम और सम्मेलन का उद्देश्य बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की सूक्ष्मताओं को समझने और अन्वेषण करने का अवसर प्रदान करना है। इसका उद्देश्य…

Read More

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दिन निर्दोष आदिवासियों की हत्याएं करना राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

डॉ. रमन ने दिया कठोर बयान कहा – एक-एक आंसू का देना पड़ेगा हिसाब हम मिलकर लड़ेंगे और बहुत जल्द भाजपा की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस और नक्सलवाद दोनों का करेंगे सफाया  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांकेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के ठीक पहले नक्सलियों द्वारा 3 युवकों की हत्या की गई, जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दु:ख जताते हुए कहा कि छोट बेठिया पखांजूर में नक्सलियों द्वारा कुल्ले कतलामी, मनोज कोवाची, डुगेकोवाची की निर्मम हत्या के समाचार से मन दु:खी है।…

Read More

आबकारी विभाग द्वारा जिले में 52.315 लीटर मदिरा जप्त कर 29 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे के निर्देशानुसार, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के दिशा-निर्देश में एवं उपायुक्त आबकारी श्रीमती मंजूश्री कसेर के मार्गदर्शन में जिला के आबकारी टीम के द्वारा अवैध मदिरा के धारण/विक्रय/परिवहन की सूचना पर त्वरित् कार्यवाही की जा रही है। 31 अक्टूबर 2023 को 30 स्थानों पर छापमार कार्यवाही कर 29 व्यक्तियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण कायम किये गये है। खमतराई निवासी उमाकांता सामंता से ब्लेकलेबल व्हिस्की, ब्लेक एंड वाईट, आर.सी. अमेरिकन प्राईड, मेक्डॉवल नंब  र 01, ब्लेंडर प्राईड, रेड लेबल…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य, अभ्यर्थी 2 नवम्बर तक कर सकेंगे नाम वापसी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत  द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र रायपुर नगर दक्षिण में 36, रायपुर नगर पश्चिम में 31, दुर्ग शहर में 27, बिल्हा, रायपुर ग्रामीण में 25-25, बेलतरा में 24, रायगढ़, भाटापारा में 23-23, कोरबा, कसडोल में 22-22,…

Read More

राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर के अवसर पर मुख्य शासकीय भवनों पर की जाएगी रोशनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2023 की रात्रि में सभी जिला मुख्यालयों एवं राजधानी रायपुर, नया रायपुर अटल नगर में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस सम्बंध में शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल, बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देश जारी किए गए हैं।

Read More

राज्य सूचना आयोग में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली गई। राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने आयोग कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेंद्र जायसवाल और राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री जी. आर. चुरेन्द्र सहित आयोग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।   उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार…

Read More