जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सपरिवार प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा एक पवित्र त्यौहार है इस दिन अन्नकूट की परंपरा निभाई जाती है। एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो दीपावली के अगले दिन, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह…
Read MoreTag: #जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दीपावली की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब, आत्मीयता से मिले हर वर्ग के लोग
मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की जशपुर, 20 अक्टूबर 2025/ दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और आम नागरिक मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि…
Read Moreजशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, करमा नर्तकों ने किया ऐसा नृत्य कि तालियों से गूंज उठा मैदान!
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान हेलीपैड, ग्राम कण्डोरा पहुंचे। इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों और रौतिया समाज के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर पारंपरिक करमा नर्तक दलों ने उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और मनमोहक करमा नृत्य करते हुए उन्हें भव्य स्वागत के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए।
Read Moreदीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश — मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने खरीदे स्वदेशी दीये और सजावटी सामग्री
जशपुर : दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय बाजार पहुंचकर कुम्हारों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों और सजावटी सामग्रियों की खरीदारी की। उन्होंने मिट्टी के दीयों से अपना घर रोशन करने का संदेश दिया और कहा कि इस दीपावली हर घर में स्वदेशी दीप जलाएं। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान अब आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हर भारतीय को प्रेरित करता है कि हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और स्थानीय कारीगरों व…
Read Moreजशपुर में खेती का बदलता चेहरा — किसान सायो की मिर्च की फसल बनी ‘ग्रीन गोल्ड’, जानिए सफलता की कहानी
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि के साथ अन्य फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग के द्वारा जिले के किसानों को साग सब्जी की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके। जिला प्रशासन के अंतर्गत उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के किसानों को…
Read Moreब्रेकिंग: जशपुर में बदल गई छुट्टी की तारीख! अब गोवर्धन पूजा पर नहीं, बिरसा मुंडा जयंती पर रहेगा अवकाश
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जशपुर जिले के लिए गोवर्धन पूजा के अवसर पर 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए 15 नवंबर 2025 को जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुण्डा जयंती) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा।
Read Moreहर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का लिया संकल्प : आत्मनिर्भर भारत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन जशपुर में सम्पन्न
जशपुर : आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सम्मेल का आयोजन जशपुर विधानसभा के सन्ना मंडल स्थित कल्याण आश्रम प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा तथा जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत उपस्थित रहीं। सम्मेलन में हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी का संकल्प लिया गया। “स्वावलंबन ही राष्ट्र की शक्ति है”- कृष्ण कुमार राय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के…
Read Moreकुनकुरी के बरांगजोर में घोष के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पद संचलन सम्पन्न — शताब्दी वर्ष में देशभक्ति और संगठन के संकल्प की गूंज
विजयादशमी उत्सव पर संघ के शताब्दी वर्ष 1925–2025 के उपलक्ष्य में भव्य पद संचलन, शस्त्र पूजा, घोष वंदन और पंच परिवर्तन पर विमर्श कुनकुरी (जशपुर): विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (1925–2025) के अंतर्गत बरांगजोर मंडल, कुनकुरी में घोष के साथ भव्य पद संचलन एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, देशप्रेम और सेवा भाव का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वज फहराया गया, प्रार्थना हुई और इसके बाद स्वयंसेवकों ने घोष वादन के…
Read Moreजशपुर : विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्वच्छ संकल्प अभियान अंतर्गत हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
जशपुर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे “स्वच्छ संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हाथ धोने के महत्व एवं इसके सही तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा हाथ धोने के पांच चरणों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया…
Read Moreप्राकृतिक आपदा में जनहानि पर बड़ी राहत! जशपुर प्रशासन ने मृतक अर्पण मिंज के परिजनों को दी 4 लाख की सहायता राशि
जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गुल्लू निवासी स्व. अर्पण मिंज का पानी में डूबने से 10 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता श्रीमती राजमनी मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More