रायपुर, सितंबर 2025 : भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी सदैव समाज के हर वर्ग के लिए संवेदनशील फैसले ले रहे है। इसी क्रम में साय कैबिनेट ने मीडिया कर्मी सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार से 20 हजार रुपए करने का फैसला लिया है। यह ऐतिहासिक है। ऐसे मीडिया कर्मी जो जीवन पर्यंन्त समाज में सूचना के संवाहक के रूप में कार्य करते है उन्हें सेवा निवृत्त होने के उपरांत 20 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि के रूप में दिए जाने…
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न : छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढ़कर हुई 35 रायपुर, 09 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या पिछले तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2022 में जहां बाघों की संख्या 17 थी, वहीं अप्रैल 2025 के सर्वेक्षण में यह बढ़कर 35 हो गई। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण…
Read Moreछत्तीसगढ़ से दिल्ली तक गूँजी शुभकामनाएँ: CM विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति चुने गए सी.पी. राधाकृष्णन को दी हार्दिक बधाई
रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक के रूप में श्री राधाकृष्णन जी ने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है। उनका यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री राधाकृष्णन जी का दूरदर्शी नेतृत्व और गहरा प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 सितंबर को करेंगे बस्तर से ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ की शुरुआत, खुलेगा विकास का नया अध्याय
रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर…
Read Moreजीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में…
Read MoreBreaking: छत्तीसगढ़ SDG रिपोर्ट 2024 जारी – 28 जिले फ्रंट रनर, धमतरी अचीवर श्रेणी में बरकरार, 40 लक्ष्य समय से पहले पूरे
सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के निर्माण में प्रगति रिपोर्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट 2024 रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: नक्सल शहीद की पत्नी को DSP नियुक्ति, सौर ऊर्जा नीति 2030 तक लागू, रीता शांडिल्य बनीं PSC अध्यक्ष, पत्रकारों की सम्मान राशि दोगुनी
रायपुर, 09 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ की राजनीति और विकास की दिशा तय करने वाली कैबिनेट बैठक में आज कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक ने न सिर्फ नक्सल शहादत को सम्मान दिया, बल्कि राज्य की ऊर्जा क्रांति, प्रशासनिक नियुक्तियों और पत्रकार कल्याण से जुड़ी बड़ी घोषणाओं से भी इतिहास रच दिया। शहीद ASP आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को DSP पद पर अनुकंपा नियुक्ति, सौर ऊर्जा नीति 2030 तक लागू, रीता शांडिल्य को लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी और वरिष्ठ…
Read Moreनक्सल विरोधी अभियान पर मंथन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बड़ी बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर भी हुई समीक्षा
रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Read Moreजशपुरवासियों के लिए खुशखबरी: पमशाला–सराईटोला सड़क निर्माण को 23.96 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीण अंचल को मिलेगी नई पहचान
जशपुर, 9 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।इसी कड़ी में जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के एक और महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।जिले के फरसाबहार–तपकरा मार्ग पमशाला से सराईटोला पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।यह मार्ग लगभग 11.50 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें पुल-पुलिया निर्माण का कार्य भी शामिल है। इस परियोजना के लिए राज्य शासन ने 23 करोड़ 96 लाख की राशि…
Read Moreसांसद कार्यशाला में सबसे पीछे बैठे मोदी जी — CM साय बोले, प्रधानमंत्री मोदी जी की सादगी और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा
रायपुर, 08 सितंबर 2025// सांसदों की कार्यशाला में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबसे पीछे बैठकर सहभागी बनना वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायी दृश्य रहा है। यह उनकी विनम्रता, समर्पण और अंत्योदय की भावना का सजीव उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद की ऊँचाई नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना को सर्वोपरि रखना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर पोस्ट कर यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
Read More