ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर, 11 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ ही उनका त्वरित समाधान भी किया जाता है। आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के निराकरण की त्वरित पहल की वजह से आशा और विश्वास का केंद्र बन चुके कैंप कार्यालय में समय के साथ लोगों का विश्वास और भी गहरा होता जा रहा है। फरसाबहार तहसील के ग्राम अंकिरा के…
Read MoreTag: #जशपुरसमाचार
सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर प्रशासन सख्त: कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिला कार्यालय में बिना हेलमेट व सीटबेल्ट आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक लौटाए गए
जशपुर, 10 सितंबर 2025/ सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्त रवैया दिखाते हुए बुधवार को जिला कार्यालय में नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की गई। जहां जिला कार्यालय में बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के आने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्य हेतु आने वाले नागरिकों को दुपहिया वाहनों में हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट लगाने की समझाइश देकर वापस लौटा गया। इस मौके पर जिला सेनानी नगर सेना विपिन किशोर लकड़ा ने भी जिला कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर लोगों को समझाइश…
Read Moreबाल विवाह से लेकर मानव तस्करी तक… जशपुर में बच्चों को दी गई सुरक्षा की बड़ी सीख, रूपसेरा में पोषण माह भी मनाया गया
बोकी एवं इचकेला में बाल सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन जशपुर, 10 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोकी एवं पूर्व माध्यमिक कन्या शाला इचकेला में बाल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग में आईसीपीएस और सीएचसी टीम द्वारा स्कूली बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, गुड टच बैड़ बैड टच, टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1098 एवं अन्य बाल सुरक्षा संबंधी विधियों एवं कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में स्कूली…
Read Moreजशपुर में प्रशासनिक एक्शन: PWD और पीएमजीएसवाई को कलेक्टर का अल्टीमेटम—समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों सभी प्रोजेक्ट
जशपुर, 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के लिए लगातार नई स्वीकृतियाँ मिल रही हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में जनसुविधाओं का दायरा बढ़ेगा और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसलिए…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक: डिजिटल क्रॉप सर्वे, भू-अर्जन मुआवजा और कर्मचारी प्रकरणों पर कड़े निर्देश, समयमान-वेतनमान प्रकरण जल्द निपटाने और अनुपस्थित कर्मचारियों को सेवा से हटाने के आदेश
एग्रिस्टेक योजनांन्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे में समस्याओं का करें निदान – कलेक्टर भू-अर्जन में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी होने पर करें सख्त कार्रवाई- कलेक्टर जशपुर, 09 सितंबर 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से पूर्व जिले के सभी विभागों में कबाड़ पड़े वाहनों एवं स्क्रैप समानों को नियमानुसार संधारण कर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी मृतकों के…
Read Moreसैनिकों की समस्याएँ अब होंगी दूर: जिला सैनिक बोर्ड ने कलेक्टर से की मुलाकात, कल्याण योजनाओं पर बड़ा ऐलान
जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर रोहित व्यास से की सौजन्य भेंट जशपुर, 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास से मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने सैनिकों के कल्याण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन सदैव सैनिकों के हितों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कभी भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा कर सकते हैं, उन्हें…
Read Moreबिजली बनी काल: जशपुर में आकाशीय बिजली से महिला की मौत, कलेक्टर ने परिजनों को 4 लाख की आर्थिक मदद दी
जशपुर, 10 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बिसौड़ी, निवासी स्व. सुन्दरी बाई का आकाशीय बिजली से 14 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके माता फुलमईत बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर का खेलों में स्वर्णिम अध्याय : CM विष्णुदेव साय ने दी 63 करोड़ 84 लाख की सौगात, कुनकुरी में एथलेटिक्स ट्रैक, स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल व कबड्डी मैदान सहित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण
जशपुर, 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।जिले के कुनकुरी में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए शासन द्वारा 63 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह खेल कॉम्प्लेक्स न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की…
Read MoreBreaking News : विष्णुदेव साय सरकार ने दी 9.15 करोड़ की स्वीकृति, राजपुरी नाला पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल
जशपुर, 09 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरी कर दी है।छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर जिले के बगीचा से रेगले मार्ग पर राजपुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार पुल निर्माण की निविदा केवल 90 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध…
Read Moreपत्थलगांव के सुभाष मिंज बने सौर ऊर्जा के प्रेरक उदाहरण — प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से हर महीने बिजली बिल में दर्जनों यूनिट की बचत, पूरे परिवार को मिली आर्थिक मजबूती
जशपुर, 08 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिल रहा है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है। जिले के पत्थलगांव विकासखंड निवासी श्री सुभाष मिंज ने अपने घर में 3 किलोवाट…
Read More