रायपुर, 1 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन…
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
जशपुर में विज्ञान की अलख! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अन्वेषण कार्यक्रम में की विशेष भागीदारी!
स्टारगेजिंग से लेकर 3D प्लेनेटोरियम तक, बगिया में अन्वेषण कार्यक्रम बना विज्ञान का महाकुंभ! जशपुर 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवा विघार्थियों को शिक्षक एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने अन्वेषण कार्यक्रम का अवलोकन किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अन्वेषण कार्यक्रम के तहत अमेच्योर राकेटरी वर्कशॉप, स्टारगेजिंग , अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, विघार्थियों के लिए एआई क्लब और प्रशिक्षण,स्पेश आन व्हील्स,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ममेरे भाई को नवजीवन की सौगात दी, कुनकुरी में पारिवारिक प्रेम का अद्भुत नजारा
भाई धीरेन्द्र और बहू अहिल्या की शादी में शामिल होने मुख्यमंत्री पहुंचे कुनकुरी जशपुर, 28 फ़रवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने ममेरे भाई धीरेन्द्र की शादी समारोह में शामिल होने कुनकुरी पहुंचे l मुख्यमंत्री के साथ आए उनकी माता श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने धीरेन्द्र साय एवं बहु अहिल्या को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे और विवाह के दौरान किए जाने वाले रस्मों को भी निभाया।
Read Moreराजिम कुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है। महानदी मैया की महाआरती में हुए शामिल राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की भव्य…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 27 फरवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक थे, जिनके भीतर मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण और अपराजेय साहस था। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी ने अपने जीवन की अंतिम सांस तक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, लेकिन कभी भी ब्रिटिश हुकूमत के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया। उनका बलिदान देशभक्ति, स्वाभिमान और वीरता का अद्वितीय उदाहरण है, जिसने हजारों…
Read Moreबागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर रायपुर, 25 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि…
Read Moreतृतीय अनुपूरक में 19762 करोड़ रूपए का बजट पारित : वित्तीय सुधार की दिशा में काम कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार – वित्त मंत्री ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ को वित्तीय सुधारों के कारण केन्द्र सरकार से मिली सर्वाधिक 6000 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ऋण की अग्रिम अदायगी के लिए 2250 करोड़ का प्रावधान उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने 326.97 करोड़ रूपए औद्योगिक क्षेत्रों में 76 करोड़ से होंगे अधोसंरचनात्मक कार्य छत्तीसगढ़ का बजट अब बढ़कर हुआ एक लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए रायपुर 25 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट आज विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए 19762 करोड़…
Read Moreछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, मुख्यमंत्री साय बोले – वादे पूरे करना हमारी प्राथमिकता
नगरीय निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा की बैठक वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन रायपुर, 24 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक जरूरी बैठक भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को रखी गई। बैठक में सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी (चुनाव-2025), नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के नियुक्त पर्यवेक्षक और नगरीय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार की नई क्रांति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में बनेगी साइंस सिटी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
साइंस सिटी बनेगा वैज्ञानिक शोध और नवाचार का हब, छत्तीसगढ़ विज्ञान के क्षेत्र में रचेगा इतिहास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 23 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ अब शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साइंस सिटी की स्थापना की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए जा रहे हैं। नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों से युक्त किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ को विज्ञान और तकनीक का नया केंद्र बनाएगा।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल, रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा
8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया जशपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के…
Read More