समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। द्वितीय और बारहवीं सी एफ बटालियन और एनसीसी टुकड़ी की परेड आकर्षण का केन्द्र थी, माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगुंतकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गई। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस…
Read MoreTag: बिलासपुर
रीपा के उत्पादों की बिक्री हेतु सिटी मॉल में खुला ‘‘रीपा स्टोर’’
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के 36 सिटी मॉल में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के उत्पादों के प्रदर्शन सह विक्रय हेतु ‘‘रीपा स्टोर’’ का शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जिले के रीपा में महिला स्वसहायता समूहों एवं पारंपरिक उद्यमियों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं इन उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह केन्द्र खोला गया है।
Read Moreस्वीप कार्यक्रम : बिलासा कन्या महाविद्यालय में ली गई मतदाता शपथ, मानव श्रृंखला बनाकर मतदान हेतु किया प्रेरित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर शासकीय बिलासा कन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के 76वी वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कमलेश द्वारा प्राध्यापकों एवं छात्राओं को स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता शपथ दिलाया गया एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदान हेतु प्रेरित किया गया। आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले में वृहद रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। विशेषकर इस अभियान से स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्रों को जोड़ा जा रहा है।
Read Moreकलेक्टर ने घुटकू बिजली लाईन बाधित होने संबंधी मामले की कराई जांच, अधिकारियों ने सौंपी रिपोर्ट
नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित होने से लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अवैध रेत उत्खनन से अरपा नदी में कछार से घुटकू जाने वाली बिजली लाईन बाधित होने संबंधी खबर को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने मामले की जांच कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार घुटकू सबस्टेशन में अतिरिक्त 3.15 एमव्हीए क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया है जो आज 16 अगस्त…
Read Moreन्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह बिलासपुर में धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया 77 वाँ ‘स्वतंत्रता दिवस’
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य, गीत, भाषण आदि की दी प्रस्तुति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : न्यू मॉडर्न हाई स्कूल अशोक नगर सीपत रोड बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगाँठ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शकुंतला जितपुरे व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि जितपुरे (आयुर्वेद अधिकारी-ग्राम लखराम) जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य, गीत, भाषण प्रस्तुत किया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती किरण सिंह के द्वारा मुख्य अभ्यागतों का पुष्प गुच्छ…
Read Moreकृषि केंद्रों में अधिकारियों की दबिश : अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले में गत दिवस कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उचित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय की जानकारी मिली थी। जिस पर कृषि विभाग की संचालक ने संज्ञान लेते हुए संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, एवं उप संचालक कृषि बिलासपुर को संयुक्त दल गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर संजीव कुमार झा के आदेश पर दल गठन उपरांत 14 अगस्त को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम हरदीकला स्थित मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र में दबिश…
Read Moreरेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि : तीन एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त एसी कोच की सुविधा स्थायी रूप से कराई जा रही उपलब्ध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एसी कोच की अतिरिक्त सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | विवरण इस प्रकार है – 1, गाड़ी संख्या 12222/12221 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-2 कोच की सुविधा हावड़ा से 12 अगस्त 2023…
Read Moreसंशोधित : बिलासपुर मंडल के सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य के फलस्वरूप 14 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक सक्ती स्टेशन में ठहराव वाली गाडियाँ जेठा पैसेंजर हाल्ट में रुकेगी
यात्रियों की आवागमन सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा सक्ती स्टेशन और जेठा पैसेंजर हाल्ट के मध्य उपलब्ध कराई गई है निःशुल्क बस सेवा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : रेल मंडल बिलासपुर के सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप 10 अगस्त 2023 से 22 अगस्त 2023 तक सक्ती स्टेशन में ठहरने वाली सभी गाडियों का ठहराव सक्ती स्टेशन के बदले जेठा पैसेंजर हाल्ट में दिये जाने की सूचना प्रकाशित की गई थी, रेलवे प्रशासन द्वारा इसमें संशोधन किया गया है। इस संशोधन…
Read Moreरेल मंडल के सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी का किया जाएगा कार्य, 10 से 22 अगस्त तक सक्ती स्टेशन में ठहराव वाली गाडियाँ जेठा पैसेंजर हाल्ट में रुकेगी
यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा सक्ती स्टेशन और जेठा पैसेंजर हाल्ट के मध्य उपलब्ध कराई गई है निःशुल्क बस सेवा रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है इस निःशुल्क बस सुविधा का लाभ उठावें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं सक्ती स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 10 अगस्त 2023 से 22 अगस्त…
Read Moreनेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जावे : विडियो कार्न्फ्रेसिंग बैठक में सालसा के कार्यपालक अध्यक्ष ने जिला न्यायाधीशों को दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, सालसा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देश अनुसार दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर उनका निराकरण सुनिश्चित करने, विशेष रूप से पुराने एवं लम्बे समय से लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को विशेष प्रयास कर निराकृत करने तथा पिछली लोक अदालत में निराकृत हुए प्रकरणों की तुलना में आगामी लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जावे,…
Read More