विधानसभा भ्रमण पर आए प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव, मानव सेवा के कार्यों में समाज की भूमिका की दी जानकारी रायपुर 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर में दुर्ग जिले से आए जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जैन समाज द्वारा मानव सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विधानसभा परिसर के भ्रमण और सदन की कार्यवाही के अवलोकन के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह…
Read MoreTag: #ChhattisgarhUpdates
तीन साल की पीड़ा को मिला अंत, जशपुर में कुएं में डूबने से हुई मौत पर परिजनों को मिला 4 लाख का मुआवजा — मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल रंग लाई
परिजनों ने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” का जताया आभार जशपुर, 4 जुलाई 2025/ तीन साल पहले एक दर्दनाक हादसे में कुएं में डूबने से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजनों को आखिरकार न्याय मिल ही गया। मृतक के परिजन क्रांति नायक, निवासी ऊपर कछार, तहसील फरसाबहार, ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में अपनी पीड़ा और समस्या को रखी थी। मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचते ही मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसके बाद तीन वर्षों से लंबित मुआवजा राशि 4 लाख रुपए जारी की गई। परिवार के अनुसार, हादसे…
Read Moreजशपुर में सांप काटने से महिला की मृत्यु, प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी
जशपुर 04 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गोलियागढ़ निवासी स्व. पुनिता पैंकरा का सांप के काटने से 23 मई 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम मृतिका के पति देवनारायण पैंकरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreबीजापुर में 13 इनामी हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – ‘बंदूक नहीं, विकास ही भविष्य का रास्ता’
बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ थामा विकास का हाथ रायपुर 27 जून 2025/ बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को आज एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार…
Read Moreजशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनप्रतिनिधियों के साथ की खुली चर्चा, दुलदुला में मिलेगा नया बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और पंचायत संचालित दुकानें भी होंगी शामिल – विकास को मिलेगा नया आयाम!
नव निर्मित पुलिया के सामने बने बिजली खम्भे को शिफ्ट करने कलेक्टर ने दिए निर्देश जशपुर 25 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला विकास खंड शासकीय माध्यमिक स्कूल में जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों सरपंच पंच सचिव की बैठक लेकर विकास कार्यों ,मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ बस स्टैंड और नव निर्मित पुलिया का भी निरीक्षण किया और अवगत कराया कि दुलदुला विकास खंड के नया बस स्टैंड बनाने के लिए 99 लाख 99 हजार की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही काम…
Read Moreड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 03 चालकों से वसूले गए ₹45,100, एक का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
पहले मामले मे वाहन चालक कों 16500/- रुपये अर्थदंड से किया गया दण्डित। दूसरे मामले मे वाहन चालक कों 11500/- रूपये अर्थदंड से किया गया दण्डित। दूसरे मामले मे वाहन चालक का लाइसेंस निरास्तीकरण हेतु पत्र आरटीओ कार्यालय कों किया गया प्रेषित। तीसरे मामले मे वाहन चालक कों 17100/- रुपये अर्थदंड से किया गया दण्डित। अम्बिकापुर, 9 जून 2025 : सडक दुर्घटनाओ कों कम करने की दिशा मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले…
Read Moreआंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, जोकबहला गांव में छह गौवंशों की दर्दनाक मौत
कुनकुरी, 1 जून 2025 : कुनकुरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जोकबहला में 31 मई की शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने गांव के पशुपालकों को गहरा झटका दिया। गांव के पास स्थित चरागाह में मवेशी सामान्य दिनों की तरह पेड़ के नीचे घास चर रहे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से छह गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण करुणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हृदयविदारक घटना में उडील खाखा के…
Read Moreजशपुर : खरसोता के संजय को मिला पक्का मकान, अब बरसात नहीं डराएगी – योजना ने दी नई उम्मीद
हर परिवार का प्रधानमंत्री आवास का संकल्प तेजी से हो रहा साकार जशपुर 31 मई 25/ पक्का घर हर व्यक्ति का सपना होता है। जब वर्षों से कच्चे मकान में रह रहे किसी परिवार को शासन की योजना से पक्का मकान मिलता है, तो यह उनके जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा लेकर आता है। ऐसा ही हुआ जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम खरसोता निवासी श्री संजय राम का, जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का मकान स्वीकृत हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें योजना की…
Read Moreविश्व सायकल दिवस : फिट इंडिया फिट जशपुर की थीम पर 1 जून को सुबह 7 बजे हॉकी स्टेडियम से निकाली जाएगी सायकल रैली
जशपुर 31मई 2025/ विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार एक जून को प्रात : 7 बजे ” फिट इंडिया,फिट जशपुर के तहत सायक्लिंग ड्राइव का आयोजन हॉकी स्टेडियम जशपुर से किया जा रहा है। आम नागरिक जनप्रतिनिधिगण और स्कूली बच्चे, अधिकारियों और कर्मचारियों को साइक्लिंग ड्राइव में शामिल होने हेतु विनम्र अपील है |
Read Moreनक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम : सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने की नीयत से नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट कर रखे अलग-अलग जगहों पर आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा किया गया निष्क्रिय
जिला बल गरियाबंद एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की F कंपनी की संयुक्त कार्यवाही । रायपुर, 18 मई 2025 : जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान थाना मैनपुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम गौरमुंड के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 18.05.2025 को असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिला बल एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की F कंपनी की संयुक्त टीम गौरमुण्ड के जंगल में अभियान पर रवाना हुए थे। माओवादियों द्वारा विभिन्न जगह पर कुकर बम सुरक्षा बलों…
Read More