ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर में गौ-तस्करी का ‘मौत का खेल’,  ठूंस-ठूंसकर भरे 9 गौ-वंश, पिकअप पलटा, एक की दर्दनाक मौत; फरार तस्करों को दबोचने पुलिस ने बिछाया जाल!

तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी पुलिस ने किया जप्त, मामला चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवडांड का आरोपियों के विरुद्ध चौकी पंडरा पाठ में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4,6,10 व बी एन एस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 19 जून 2025 : गौ तस्करी जैसे अमानवीय अपराधों पर रोकथाम के लिए जशपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन शंखनाद” एक बार फिर सफल साबित हुआ है। यह केवल एक पुलिसिया कार्यवाही नहीं, बल्कि उन मासूम मूक प्राणियों के अधिकारों की रक्षा…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन  के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक

आवश्यक चर्चा कर बाद में तैयार किया जाएगा ड्राफ्ट: श्री जायसवाल समाज के विकास में मीडिया का बड़ा योगदान: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 18 जून 2025 / छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से रोकने की घोषणा की है। यह निर्णय मीडिया की अहम भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,  “मीडिया का सम्मान हमारे नजरों…

Read More

फेसबुक के जाल में फंसी मासूम : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, धरमजयगढ़ पुलिस की सख्ती में आरोपी पहुंचा जेल.

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 176/2025 धारा 137(2), 96, 65(1) बीएनएस 4, 6 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को सक्ती से किया गिरफ्तार. रायगढ़. 17 जून 2025 : धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर पहले विश्वास जीता और फिर उसे अपने घर ले जाकर शारीरिक शोषण किया। मामला दर्ज होने के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित…

Read More

कांकेर की हैचरी क्रांति से भारत हुआ हैरान! मत्स्य बीज में मचाई धूम, छत्तीसगढ़ बना नेशनल सप्लायर

मत्स्य बीज उत्पादन और निर्यात के मामले में कांकेर राज्य का अग्रणी जिला रायपुर, 18 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। कांकेर न केवल मत्स्य बीज उत्पादन में, बल्कि देश के कई राज्यों में मत्स्य बीज की आपूर्ति के मामले में राज्य के अग्रणी जिले के रूप में अपनी पहचान कायम की है। मत्स्य बीज उत्पादन और निर्यात सेे जिले की अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांकेर जिले की…

Read More

छत्तीसगढ़ के जंगलों से निकली शिक्षा की क्रांति, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के 42 करोड़ की छात्रवृत्ति से बदले 38 हजार से अधिक बच्चों के जीवन

वन मंत्री ने कहा तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को शिक्षा में मदद देने की महत्वपूर्ण पहल रायपुर, 18 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना ने वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने की दिशा में महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही है। वर्ष 2013-14 में प्रारंभ की गई छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना की परिकल्पना के समय यह अनुमान था कि…

Read More

टांगी से जानलेवा हमला : बकरी चराने की बात पर गांव में मचा खूनी कोहराम, बकरी चराने पर हुआ विवाद, 55 वर्षीय अधेड़ पर टांगी से हमला, इलाज जारी, रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार.

बकरी चराने की बात पर टांगी से हमला कर अधेड़ व्यक्ति को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार. आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 109, 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज. रायगढ़.18 जून 2025 : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंड्राजा गेहूं बाड़ी विजयनगर में बकरी चराने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने 55 वर्षीय अधेड़ पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी…

Read More

जशपुर के सन्ना क्षेत्र में मिर्च-टमाटर की खेती कर रहे किसानों के खेत से सिलसिलेवार चोरी – पुलिस की फुर्ती से दो चोर गिरफ्तार, तीन मोटर पंप बरामद

गिरफ्तार आरोपी 1. फ़िरू राम नगेसिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी कवई खैराडीपा , थाना सन्ना, जिला जशपुर (छ. ग)। 2. नंदलाल नागवंशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लुड़ेग कोरवा बहार, थाना पत्थलगांव, वर्तमान निवास कवई खैराडीपा , थाना सन्ना, जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना सन्ना में चोरी के लिए बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 18 जून 2025 : जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कवई में किसानों के खेतों से लगातार मोटर पंप चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ था।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय : छात्रों, उपभोक्ताओं और वन्यजीव संरक्षण को समर्पित बड़े फैसले, मिलेगी छात्रवृत्ति, मुफ्त बिजली और बाघों को मिलेगा नया जीवन

रायपुर, 18 जून 2025: छत्तीसगढ़ की प्रगति, जनकल्याण और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सामाजिक न्याय, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, वन्यजीव संरक्षण और खनिज संसाधनों के समुचित उपयोग को केंद्र में रखकर अनेक दूरगामी निर्णयों के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को समतुल्य छात्रवृत्ति और आवास सुविधा, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अतिरिक्त राज्य अनुदान, बाघ संरक्षण हेतु…

Read More

छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बालोद में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की घोषणा मुख्यमंत्री सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सेन समाज प्रगतिशील समाज है, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में इस समाज का योगदान अतुलनीय है। यह समाज छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान…

Read More

मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ, बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल

आयोग के 15 वें स्थापना दिवस पर पुलिस जवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं हुईं सम्मानित  रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूर अंचलों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग…

Read More