दीपक बैज का तीखा प्रहार: “जब-जब अमित शाह बस्तर आते हैं, भाजपा सरकार स्क्रिप्टेड सरेंडर इवेंट रचती है ताकि असफलता छिपाई जा सके”

अमित शाह गुटबाजी से परेशान हो के आ रहे – दीपक बैज कांग्रेस ने बस्तर की जनता की तरफ से अमित शाह से पूछा 8 सवाल रायपुर/03 अक्टूबर 2025। अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है, बस्तर जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह जब-जब छत्तीसगढ़ आते है, भाजपा की सरकार उनके स्वागत में नक्सली समर्पण का इवेंट प्रायोजित करती है। पिछली बार आये थे तब युद्ध विराम के लिए नक्सलियों की चिट्ठी आई थी अब आ रहे तो नक्सलियों का आत्मसमर्पण प्रायोजित किया गया है। ताकि…

Read More

एग्री स्टेक पोर्टल की गड़बड़ियों से लाखों किसान पंजीयन से वंचित, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से मांगी वैकल्पिक व्यवस्था

रायपुर/03 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए अनिवार्य किए गए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन बंद हो गया। अभी तक पूरे किसानों का पंजीयन नहीं हुआ है, पिछले साल के मुकाबले लाखों किसान पंजीयन से वंचित है। एग्री स्टेक पोर्टल में आने वाली दिक्कतों पोर्टल बंद रहने, डाटा की गड़बड़ियों खसरा खतौनी में मिलान नहीं होने से बहुत से किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पोर्टल में पंजीयन की तिथि…

Read More

राजनांदगांव से रायपुर तक अवैध शराब की सप्लाई, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप

रायपुर/30 सितंबर 2025। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है। राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुंगेली में स्कूल को अवैध शराब का डंप यार्ड बना दिया गया। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, राजनांदगांव सहित प्रदेश के सभी शहरों में नकली होलो ग्राम लगा कर अवैध शराब बेची जा रही। पड़ोसी राज्यों…

Read More

देवलाल ठाकुर का बड़ा बयान — कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश नेतृत्व पर नहीं रहा भरोसा, दिल्ली से तय हो रहे संगठनात्मक फैसले

रायपुर, 29 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं से भरोसा उठ चुका है, शायद इसी कारण से प्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाने के लिए फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं और इस काम के लिए आब्जर्वर भेजे जा रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि यहाँ के नेताओं की आपसी सिर-फुटव्वल के कारण कांग्रेस के हाईकमान को इस प्रकार के निर्णय लेने पड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि कहीं-न-कहीं…

Read More

पौने दो साल में 5 लाख गोवंश गायब, 2500 से अधिक गाय भूख और दुर्घटना से मरी : प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

रायपुर/29 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या…

Read More

मतदाता सूची गड़बड़ी का मामला गरमाया, दीपक बैज बोले – लोकतंत्र बचाने को चुनाव आयोग करे निष्पक्ष जांच

रायपुर/18 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दूसरी बार प्रेस कांन्फ्रेस लेकर देश की चुनावी प्रणाली विशेष कर मतदाता सूची की गड़बड़ियों के जो साक्ष्य प्रस्तुत किया है वह गंभीर है तथा देश के चुनाव प्रणाली में निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। देश के लोकतंत्र और चुनावी प्रणाली को बचाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाये गये सवालों की गहन जांच हो और पूरे प्रकरण में जो भी दोषी है उन…

Read More

कांग्रेस का करारा हमला : सुशील आनंद शुक्ला बोले – भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की कोई इज्ज़त नहीं, मंत्री कर रहे खुलेआम अपमान

रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मंत्री के निवास से अपमानित होकर वापस जाना भाजपा सरकार की हकीकत को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बंगले से पार्टी के पदाधिकारियों का बैरंग लौटाना भाजपा में सत्ता सर चढ़ कर बोल रही, भाजपाई सत्ताधीश पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे है। भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की परंपरा चल पड़ी है। जब भाजपा के प्रदेश के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और…

Read More

बैज का आदिवासियों को गैर हिन्दू बताना मिशनरियों के षड्यंत्र का हिस्सा – विकास मरकाम

कांग्रेस औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त आदिवासियों में फूट डालने की कर रही है साजिश : मरकाम रायपुर, 6 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष विकास मरकाम ने आदिवासियों को गैर हिन्दू बताने व उनके लिए पृथक धर्म कोड की मांग के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। श्री मरकाम ने कहा कि यह न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय को हिंदू समाज…

Read More

एग्री स्टैक पोर्टल किसानों के लिए बना मुसीबत, अधूरे रिकॉर्ड और तकनीकी खामियों से किसान, योजनाओं के लाभ से वंचित – सुरेंद्र वर्मा

सरकार की दुर्भावना, सिस्टम की खामी और प्रशासन की लापरवाही से किसान परेशान रायपुर/06 सितंबर 2025। एग्री स्टेक पोर्टल में किसानों को पंजीयन में आ रही दिक्कतों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि आधे अधूरे रिकॉर्ड और तकनीकी खामियों को दुरुस्त किए बगैर पंजीयन की अनिवार्यता से महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से किसान वंचित हो रहे हैं। सरकार की दुर्भावना और बदइंतजामी के चलते छत्तीसगढ़ के किसानों का भविष्य अधर में लटक गया है। जब तक सरकार…

Read More

सुशील आनंद शुक्ला का आरोप – मुफ्त बिजली का झांसा देकर भाजपा सरकार जनता को लूट रही है

रायपुर/06 सितंबर 2025। साय सरकार के द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने से जनता परेशान हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने का असर इस माह के बिजली बिल में साफ दिखने लगा है। इस माह लोगों को बिजली बिल दुगुना आया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिल योजना शुरू की थी। उस…

Read More