जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 : छत्तीसगढ़ की आवाज़ गूंजेगी केन्या में, जसवंत क्लॉडियस को मिला जूनियर रॉलबॉल वर्ल्डकप में कमेंट्री का आमंत्रण, करेंगे लाइव कमेंट्री.

आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी शहर में किया जा रहा है पहली जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 का आयोजन. रायपुर. 22 जून 2025 : केन्या के नैरोबी शहर में 22 से 29 जून तक आयोजित होने वाले पहले जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कमेंटेटर जसवंत क्लॉडियस भारत की ओर से आंखों देखा हाल सुनाएंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्वभर की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारत की बालक व बालिका टीमें भी शामिल हैं। आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी…

Read More

जशपुर : देशभक्ति गीत के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय-तिरंगे झंडे’ की जयकार से गुंजने लगा स्थल

जशपुर 17 मई 2025/ “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम दुलदुला विकासखंड के चराईडांड शिव मंदिर से आम बगीचा तक आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत , नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव भरत सिंह, श्री विक्रमादित्य सिंह जुदेव, श्री सुनील गुप्ता , श्री कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी…

Read More

सुशासन तिहार 2025 : समाधान शिविर स्थल गोरिया में योग, स्वच्छता अभियान और फुटबाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

प्रतियोगिता में शामिल विजेता एवं उप विजेता टीम किया गया सम्मानित जशपुर, 07 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण में समाधान शिविर स्थल पर योग, स्वच्छता अभियान एवं खेलों का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी विगत दिवस 05 मई 2025 को कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोरिया में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर प्रातः 6.30 बजे से योग, स्वच्छता अभियान पश्चात् फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 05 टीम शामिल हुई।…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड

भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए दिया जाता है यह अवार्ड जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मानक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह उनके विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत है। उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए सम्मानस्वरूप ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 10,000 की राशि प्रदान की गई है। यह सम्मान हासिल…

Read More

आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान

बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए मिला गौरव चिप्स की उल्लेखनीय भूमिका रायपुर, 09 अप्रैल 2025/ आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर…

Read More

बस्तर पंडुम 2025 का ऐतिहासिक समापन समारोह सम्पन्न, केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि, आदिवासी अस्मिता और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने का संकल्प

बस्तर अब बंदूक नहीं, विकास की आवाज से जाना जायेगा – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर 5 अप्रैल 2025/  जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात, अपने बचपन के नांदगांव की स्मृतियां की साझा

ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों की तरफ से श्री शुक्ल को दी बधाई श्री विनोद कुमार शुक्ल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर उन्हें  हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने श्री विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई

रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी शिक्षा और मजदूरों के कल्याण के लिए उनके प्रयास ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ न केवल आवाज उठाई, बल्कि उन्हें समाप्त करने के लिए संघर्ष भी किया। वंचितों, शोषितों और महिलाओं के…

Read More

छत्तीसगढ़ को ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में राष्ट्रीय सम्मान: मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई

रायपुर, 25 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ ने भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रकृति परीक्षण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। राज्य ने स्ट्राइक रेट लक्ष्य में देशभर में तीसरा स्थान और कुल प्रकृति परीक्षण मानकों पर नौवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव ने छत्तीसगढ़ को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।यह सम्मान अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने ग्रहण किया। जहांगीर भाभा थियेटर,…

Read More