छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह कल जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर में 10:00 बजे से 11:30 तक जनता से करेंगे मुलाकात

राजनांदगांव की ओर प्रस्थान से पहले रायपुर में डॉ. रमन सिंह जनता से होंगे रूबरू रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास स्थान (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत, दोपहर 12:00 बजे वे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता के साथ जन्मदिवस जन्मदिवस मनाएंगे।

Read More

राजनांदगांव से रायपुर तक अवैध शराब की सप्लाई, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप

रायपुर/30 सितंबर 2025। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है। राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुंगेली में स्कूल को अवैध शराब का डंप यार्ड बना दिया गया। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, राजनांदगांव सहित प्रदेश के सभी शहरों में नकली होलो ग्राम लगा कर अवैध शराब बेची जा रही। पड़ोसी राज्यों…

Read More

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजनांदगांव की ऐतिहासिक पहल : 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट- जेईई कोचिंग, हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर

राजनांदगांव जिला प्रशासन ने दी शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात रायपुर 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व पहल की है। जिले के 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निशुल्क  नीट और जेईई की तैयारी कराने हेतु दो वर्षीय निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ कल गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा  अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में  हुआ। कलेक्टर राजनांदगांव…

Read More

साईबर सिटी की अवधारणा पर प्रारंभ किया गया आरोहण बीपीओ सेंटर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष ने टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी कार्यप्रणाली को समझा और  किया उत्साहवर्धन आरोहण बीपीओ सेंटर में 2 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज ग्राम टेड़ेसरा प्रवास के दौरान आरोहण बीपीओ सेंटर पहुंचकर टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम टेड़ेसरा में तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना, उल्लास और खुशी के साथ आजादी का उत्सव मनाया गया

राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा में तिरंगा बाईक रैली को रवाना किया। देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए भारत माता की जयकारे के साथ बाइक रैली निकली गई। वंदेमातरम, माँ तुझे सलाम गीतों के साथ देश…

Read More

सुशासन तिहार 2025 : समस्या के गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में तेजी से बढ़े कदम, श्रीमती भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड

श्रीमती शुन्नी बाई एवं टीकम सिंह सेवता ने श्रमिक पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाने के लिए शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद तकनीकी समस्या का हुआ निराकरण रायपुर 18 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसरोकार से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कदम बढ़ाऐ गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप जिले में सुशासन तिहार में शासन की लोकहितकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसकी एक बानगी दिखाई दी, श्रम विभाग में प्राप्त…

Read More

राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को मिला डॉ. रमन सिंह का उपहार, केंद्र से मिली 6 करोड़ 36 लाख का 4-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्वीकृति

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत राजनांदगांव में बनेगा 6 करोड़ 36 लाख की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक ट्रैक राजनांदगांव, 8 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव…

Read More