मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु विशेष रूप से हैं प्रयासरत जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां की आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक पर्व न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पूरे राज्य में भव्य करमा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाला…
Read MoreTag: #Bilaspur
खतरनाक स्टंट का शौक पड़ा महंगा ! न्यू रिवर व्यूह क्षेत्र में बाइक से मौत का खेल खेल रहे थे तीन युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी वाहन किये जप्त.
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस (BNS) एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 189 के अंतर्गत तीन अपराध पंजीबद्ध कर मोटरसाइकिलों को किया गया जप्त. बिलासपुर. 22 सितंबर 2025 : न्यू रिवर व्यूह क्षेत्र में खतरनाक तरीके से स्पीड बाइक चलाकर स्टंट करने वाले युवकों पर सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 189 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। वहीं एक अन्य युवक की…
Read Moreसोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक जन्मदिन का जश्न : तलवार से केक काटना पड़ा महंगा ! बिलासपुर में तलवार लहराते 15 आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर हाईवे किनारे की थी जन्मदिन पार्टी.
थाना रतनपुर में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट 126(2),191(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज. बिलासपुर. 22 सितंबर 2025 : रतनपुर में हाईवे किनारे तलवार से केक काटकर जन्मदिन पार्टी मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। वीडियो में दिखे 15 युवकों की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तलवार और गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामला अब आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत विवेचना में है। दिनांक 21 सितंबर 2025 को…
Read Moreराष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बैठक सम्पन्न, एसटी कर्मचारियों के हितों पर हुई विस्तृत चर्चा
अंतर सिंह आर्य, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बैठक संपन्न” केन्द्रीय मंत्रालयों/ विभागों के स्तर पर अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए विभिन्न सुरक्षणों एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा की बिलासपुर, 16 नवम्बर’ 2025 : अंतर सिंह आर्य, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की बैठक आज 15 नवम्बर, 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, जोनल सभा कक्ष में संपन्न हुई । इस बैठक में माननीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री आर. के, दूबे, उपनिदेशक, राष्ट्रीय अनुसूचित…
Read Moreमुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया 40 घंटे के मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं को मिलेगा लाभ
बिलासपुर, 18 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में आज न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के लिए 40 घंटे के व्यापक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र आयोजित किया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम छ. ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में कक्ष में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य भर में वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को मजबूती प्रदान करना है। उद्घाटन सत्र माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, माननीय मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उनके…
Read Moreप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से हर महीने 3 हजार की बचत — बिल्हा के शेख जमशेर बने मिसाल
रायपुर, 14 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम लोगों बड़ी राहत मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भारी भरकम बिजली बिल की भी बचत हो रही हैं। बिलासपुर जिले के बिल्हा के जमशेर मोहम्मद शेख ने अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 3 हजार की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट की कुल लागत 1 लाख 85 हजार रुपये आई। इसमें से केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है और…
Read More“नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है”—बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय का ऐलान, शहीद विनोद सिंह कौशिक को श्रद्धांजलि और 3,000 छात्रों का सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह सीपत-नवाडीह चौक का नामकरण, शहीद विनोद सिंह कौशिक करने की घोषणा 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और उनकी मेहनत, लगन…
Read Moreदहशत का लाइव ड्रामा : बिलासपुर में चाकू लेकर सड़क पर उतरा बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.
आरोपी दिनेश लालवानी पिता रामचंद लालवानी उम्र 35 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी सिविल लाईन बिलासपुर हा.मु. जोरापारा अरविंद नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 860/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध. बिलासपुर. 20 जून 2025 : बिलासपुर शहर के सरकण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो लोहे का धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था। आरोपी की पहचान दिनेश लालवानी के रूप में हुई है, जिसे…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन का प्रशासनिक फेरबदल : 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, जानिए किसे कहां भेजा गया!
रायपुर, 15 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के छह अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/137/2025-GAD-4 के तहत इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना में भेजा गया है। जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ संवाद के महाप्रबंधक श्री विनायक शर्मा (राप्रसे, RR-2015) को अपर कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाया गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा की संयुक्त कलेक्टर सुश्री ममता यादव (राप्रसे, RR-2015) को बिलासपुर में संयुक्त…
Read Moreछत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो
रायपुर, 25 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर…
Read More