जशपुर, 29 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है।उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है,जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय…
Read MoreTag: #InfrastructureBoost
जशपुर की सड़कों का बदलता चेहरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सीसरिंगा से सहसपुर मार्ग निर्माण को 6.91 करोड़ की मंजूरी, बरसात में कीचड़ और धूल की परेशानी से मिलेगी राहत
जशपुर, 20 सितंबर 2025 : जिले के सड़कों की तस्वीर तेजी से बदल रही है, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों से जिले के विकास कार्यों में लगातार नई कड़ियाँ जुड़ रही हैं।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत संरचना से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है।इस बार जिले के लिए जिस कार्य को मंजूरी मिली है, वह है सीसरिंगा से महलंग होते हुए सहसपुर मार्ग 6.5 किलोमीटर का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 6 करोड़ 91 लाख…
Read Moreआइजोल बना भारत के रेलवे मानचित्र का हिस्सा: पीएम मोदी ने 9,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
देश के लिए, विशेष रूप से मिजोरम के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन, आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर होगा: प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर भारत का विकास इंजन बन रहा है: प्रधानमंत्री मिजोरम की हमारी एक्ट ईस्ट नीति और उभरते पूर्वोत्तर आर्थिक गलियारे दोनों में प्रमुख भूमिका है: प्रधानमंत्री अगली पीढ़ी की जीएसटी का अर्थ है कई उत्पादों पर कम कर, परिवारों का जीवन आसान बनाना: प्रधानमंत्री भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है: प्रधानमंत्री नई दिल्ली/बिलासपुर, 13 सितंबर 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ को दी 62.36 करोड़ की विकास सौगात, 115 परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन
42.99 करोड़ की लागत से 45 कार्यों का लोकार्पण एवं 19.36 करोड़ की लागत से 70 कार्यों का किया भूमिपूजन रायपुर , 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिलेवासियों को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 42 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 45 लोकार्पण कार्य एवं 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreबरसात में टूटा था जनजीवन, अब मिलेगा स्थायी समाधान! जशपुर के घुघरी-ढोढरअम्बा मार्ग पर बनेगा अत्याधुनिक पुल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रशासनिक स्वीकृति
वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार जशपुर, 27 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस योजना के तहत जिले के बगीचा तहसील क्षेत्र के घुघरी से ढोढरअम्बा मार्ग पर स्थित खर्रा नाला पर 6 करोड़ 26 लाख 4 हजार रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा।यह पुल निर्माण न केवल…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर को मिले दो बड़े पुल निर्माण कार्य: 12.87 करोड़ की लागत से घेरडेवा नाला और गिरमा नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग
जशपुर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 12 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए लागत के दो प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके निर्माण हो जाने से आवागमन आसान होगी। मुख्य मार्गों से पहुंच आसान होने से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को यातायात में हो रही परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। विद्यार्थियों, व्यापरियों, किसानों और ग्रामीणों सहित सभी वर्गों…
Read Moreविकास की नई लहर: मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर-गम्हरिया मार्ग पर 4.59 करोड़ की लागत से बनेगा हाईलेवल ब्रिज
मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुर नगर गम्हरिया मार्ग पर बांकी नदी पर उच्च स्तरीय पूल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति जशपुर 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल से जशपुर से गम्हरिया मार्ग पर बाकी नदी उच्च स्तरीय पूल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख 93 हजार रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों का विस्तार पूल पुलिया का निर्माण, अधोसंरचना के कार्य स्वास्थ्य सुविधाओं का…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर की तस्वीर बदलने की पहल, 2.98 करोड़ से बनेगी चोंगरीबाहर-कोरंगा पक्की सड़क, मिलेगा सुगम आवागमन
जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के चोंगरीबाहर गड़ला चौक से कोरंगा पुल तक ढाई किलोमीटर मार्ग का सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्माण कार्य बरसात के दिनों में यातायात में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों…
Read Moreछत्तीसगढ़ बजट 2025-26: समावेशी विकास को गति देने वाला बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 03 मार्च 2025/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अनुरूप प्रदेश को एक नए विकास पथ पर ले जाने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के विकास के लक्ष्य को ‘GATI’ के माध्यम से आगे बढ़ाने की योजना इस बजट में स्पष्ट रूप से झलकती है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बार बजट में छत्तीसगढ़ की आर्थिक…
Read Moreछत्तीसगढ़ बजट 2025-26: करोड़ों की सौगात, अब हर घर तक पहुंचेगी तरक्की की रोशनी! छत्तीसगढ़ सरकार का मास्टरस्ट्रोक, जानिए कौन-कौन होंगे सबसे बड़े लाभार्थी…पढ़ें विस्तृत ख़बर…..
रायपुर. 3 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी जी ने आज राज्य का दूसरा बजट प्रस्तुत किया, जो समावेशी विकास और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट राज्य के रजत जयंती वर्ष में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करते हुए “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पिछले बजट की अवधारणा “GYAN” (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष का बजट “GATI” (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल ग्रोथ) के सिद्धांतों पर…
Read More