रायपुर 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं…
Read MoreTag: #WomenEmpowerment
बेटी के भविष्य से न खेलें! महिला बाल विकास विभाग की मुस्तैदी से जशपुर के पोर्तेंगा डूमरटोली में रुकवाया गया बाल विवाह, जागरूकता अभियान के तहत परिजनों को दी गई कानूनी जानकारी
जशपुर 19 मार्च 2025/ जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग की टीम ने समय पर बालिका के घर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया। महिला बाल विकास विभाग पोर्तेंगा की सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रूपमती बड़ाईक ने बताया की उनको सूचना मिली कि जशपुर विकास खंड के डूमरटोली में एक नाबालिग लड़की की शादी झारखंड राज्य के ग्राम हल्दी बेड़ा पोस्ट कैशलपुर सिमडेगा निवास श्री बंधनु किसान से हो रहा है। महिला बाल विकास विभाग की टीम ने बालिका के परिजनों को समझाया और अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष से अधिक…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित
प्रधानमंत्री आवास योजना केवल ईंट और गारे से बने घरों का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह लाखों जरूरतमंदों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है: विजय शर्मा वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएम आवास के लिए 8500 करोड़ रूपए का प्रावधान बस्तर में नक्सल विरोधी बल बस्तर फाइटर्स के लिए 3202 नए पदों का सृजन राज्य के पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से किया जा रहा सुसज्जित 2 लाख 24 हजार से अधिक महिलाएं बनी लखपति दीदी 5 साइबर, 6 अजाक, 3 महिला और 2 नवीन पुलिस थाना खोलने की घोषणा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा, बस्तर के विकास का सौंपा रोडमैप
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी विस्तृत जानकारी रायपुर 18 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी शिक्षा और मजदूरों के कल्याण के लिए उनके प्रयास ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ न केवल आवाज उठाई, बल्कि उन्हें समाप्त करने के लिए संघर्ष भी किया। वंचितों, शोषितों और महिलाओं के…
Read Moreमहिलाओं की सुरक्षा में बड़ा कदम : रायगढ़ में महिला थाना प्रारंभ, अब महिलाएं नहीं होंगी असुरक्षित, रायगढ़ में महिला थाना खुलते ही प्रशासन ने कस ली कमर.
रायगढ़ जिले में नवीन महिला थाना का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती महिला अपराधों पर लगेगा अंकुश, रायगढ़ में महिला थाना की शुरुआत से बढ़ेगी सुरक्षा, अपराधियों की अब खैर नहीं. रायगढ़. 11 मार्च 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 मार्च को रायगढ़ जिले के नवीन महिला थाना का वर्चुअल शुभारंभ रायपुर से किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, ओएसडी श्री राहुल भगत, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा व आला अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री द्वारा थानों का वर्चुअल उद्घाटन कर…
Read Moreसमाजसेवा और संस्कारों की जीवंत मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेरणास्रोत श्रीमती कौशल्या साय के जन्मदिवस पर विशेष
जशपुर, 11 मार्च 2025 : आज 11 मार्च को श्रीमती कौशल्या साय जी का जन्मदिवस है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती साय समाजसेवा में भी गहरी रुचि रखती हैं। उनकी सादगी, अपनत्व और सेवा भाव के कारण वे जनसामान्य के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। लोगों की समस्याओं को स्वयं की जिम्मेदारी मानकर उनका समाधान निकालने की वजह से उनके निवास स्थान पर सदैव लोगों का आना-जाना लगा रहता है। राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर श्रीमती कौशल्या साय न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों…
Read Moreमहिला सुरक्षा की नई पहल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जशपुर महिला थाना का लोकार्पण, पीड़िताओं को मिलेगा त्वरित न्याय और सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखूरी से जशपुर जिले के एसडीओपी कार्यालय परिसर में स्थित महिला थाना का किया गया लोकार्पण। जशपुर. 11 मार्च 2025 : महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में पांच नवीन महिला थाना की स्थापना की गई है। इसी क्रम में दिनांक 10.03.25 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी (छ. ग) में मुख्यमंत्री छ. ग विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन कर, रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा सहित जशपुर जिले के…
Read Moreछत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, फिल्म “छावा” को कर मुक्त करने पर किया आभार प्रकट
मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सुशासन की सराहना की, महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को समाज के कुटीर उद्योग पहल की जानकारी दी रायपुर, 10 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “छावा” को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है।…
Read Moreमहतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन
रायपुर, 9 मार्च 2025 / महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन योजना” पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया। समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया…
Read More