छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023: द्वितीय चरण हेतु चौथे दिन जशपुर जिले में 4 नामांकन पत्र हुए दाखिल, कांग्रेस ने तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव व भाजपा के जशपुर विधानसभा प्रत्याशी ने भरा नामांकन

अब तक 3 विधानसभा क्षेत्रों हेतु 4 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण हेतु जिले के 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन कुल 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। संबंधित विधान सभा के रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर से रायमुनी भगत भारतीय जनता पाटी से एवं विनय कुमार भगत इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। विधानसभा…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 23 अक्टूबर तक की स्थिति में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रूपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रूपए है। साथ ही…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता जागरुकता के लिए मीडिया संस्थान होंगे राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 से सम्मानित, भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर तक मंगाई प्रविष्टियाँ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मीडिया सम्मान प्रदान करता है। राष्ट्रीय मीडिया सम्मान वर्ष 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि मीडिया संस्थान अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 हेतु मीडिया संस्थानों से चार श्रेणियों प्रिंट मीडिया,…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) पर लोगों से प्राप्त हो रही शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। सी विजिल के माध्यम से 23 अक्टूबर तक की स्थिति में प्राप्त कुल 771 शिकायतों में से 761   शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी- विजिल के माध्यम से मिल रही हैं। सी-विजिल पर मिलने…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज दूसरे दिन 59 नामांकन पत्र हुए दाखिल

70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 43 अभ्यर्थियों ने भरे 64 नामांकन पत्र दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन  कुल 59 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक अहिवारा और सक्ती विधानसभा क्षेत्रों में 4-4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर, जैजैपुर, रायपुर ग्रामीण, डौण्डीलोहारा से 3-3, मनेन्द्रगढ़, कोटा, मस्तूरी,…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में, पहले चरण के निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत  प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 223  अभ्यर्थी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 30 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 6 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 14 करोड़ 33 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त, कानून व्यवस्था बनाए रखने तेजी से हो रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उक्त जारी निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच की कार्रवाई…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य, अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक कर सकेंगे नाम वापसी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत  प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण में विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ में  14, भानुप्रतापपुर में 15, कांकेर में 10, केशकाल में 10, कोंडागांव में 10, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 13 और चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु आज 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी, द्वितीय चरण की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल, आज पहले दिन 5 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023  अंतर्गत  द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज नामांकन के पहले दिन 5 अभ्यर्थियों ने कुल 5 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रेमनगर, रायगढ़, मरवाही, बिलाईगढ़ और राजिम विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन…

Read More