बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा न दें, नशे के खिलाफ अभियान में मेडिकल-स्टोर संचालक करें सहयोग. नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों को नशा मुक्ति केन्द्र में कराये भर्ती. समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 4 अक्टूबर / पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही हैं। नशा की सामग्री न मिलने पर नशे के आदि लोग मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाओं सहित अन्य सामग्री का इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहे हैं। आज डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी मेडिकल संचालकों के साथ जिला…
Read MoreDay: October 4, 2024
प्रधान आरक्षक वीरसाय लकड़ा हुए सेवानिवृत्त, डीआईजी-एसएसपी सूरजपुर ने किया सम्मानित, 40 वर्ष 7 माह तक पुलिस विभाग में दी अपनी सेवाएं
समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 4 अक्टूबर/ पुलिस विभाग में लगातार 40 वर्ष 7 माह तक सेवा देकर 30 सितम्बर 2024 को सेवा निवृत्त हुये सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक वीरसाय लकड़ा के सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। जहां डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने प्रधान आरक्षक को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डीआईजी व एसएसपी एम.आर.आहिरे ने सेवानिवृत्ति के बाद के नए जीवन के पड़ाव की शुभकामनाएं प्रधान आरक्षक को देते हुए कहा कि…
Read Moreगाँव-गाँव तक पहुँचेगा भाजपा सदस्यता रथ : भाजपा सदस्यता को लेकर लोगों में भारी उत्साह – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मण्डलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के…
Read Moreजल – जगार महोत्सव के शुभारम्भ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
समदर्शी न्यूज़ रायपुर 4 अक्टूबर / धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के शुभारम्भ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। श्री साय शाम 4.35 बजे रायपुर से हेलीपैड द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे रूद्री स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। वे शाम 5.10 बजे अंगारमोती मंदिर पहुंचकर 5.25 बजे तक मंदिर दर्शन करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय मां अंगारमोती मंदिर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे बरदिहा लेक व्यू रिसॉर्ट…
Read Moreशादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी : मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कड़ी कार्यवाही. थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 307/24 धारा 376 (2) एन भा.द.वि. एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(V)का अपराध पंजीबद्ध, थाना मणिपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 4 अक्टूबर / सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ न्याय यात्रा : सरकार की नाकामियों के खिलाफ जनता का आक्रोश फूटा, कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल; छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की न्याय यात्रा को जनता के जख्मों पर मरहम बताया
न्याय यात्रा से हम जनता के मुद्दे उठाने में सफल रहे – दीपक बैज पूरा कांग्रेस नेतृत्व एकजुटता से यात्रा में चले – डॉ. चरणदास महंत प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है अपराधी बेलगाम हो गये, पदयात्रा से जनता को उम्मीद -भूपेश बघेल न्याय यात्रा ने जनता की तकलीफ को आगे रखा – टी.एस. सिंहदेव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर/ राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित करते…
Read Moreसंदीप लकड़ा हत्याकांड में पुलिस की सफलता : गोवा से गोदाम रखवाले को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी 40 हजार का इनाम हुआ घोषित, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार.
थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में सख़्ती से कार्यवाही करते हुए अभी तक कुल आठ आरोपियों को किया गया हैं गिरफ्तार, प्रकरण का मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय एवं अन्य आरोपी फरार हैं, जिनका पता तलाश किया जा रहा हैं, सभी संभावित छिपने के स्थानों पर लगातार की जा रही है छापेमार कार्यवाही, फरार मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय की गिरफ़्तारी पर की गई हैं कुल 40,000/- रुपये ईनाम की उद्घोषणा. मामले में अग्रिम जांच विवेचना जारी हैं, जल्द ही प्रकरण के शेष आरोपियों को कर लिया जायगा गिरफ्तार. समदर्शी न्यूज़…
Read Moreआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त प्रज्ञान सेठ निलंबित
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त प्रज्ञान सेठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही उनके द्वारा प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों के अध्यापन के लिए चयनित कोचिंग संस्थाओं की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं करने और विभागीय योजनाओं के पर्यवेक्षण में लापरवाही के आरोपों के चलते की गई है। छात्रों और अभिभावकों द्वारा कोचिंग संस्थानों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। प्राथमिक जांच में श्री सेठ को दोषी पाया गया है, जो…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की, युद्ध स्तर पर शुरू करने कहा सड़क मरम्मत का काम
10 अक्टूबर तक कार्यादेश जारी कर 15 अक्टूबर से काम प्रारंभ करने के दिए निर्देश फील्ड में भरपूर समय बिताएं अधिकारी, लापरवाह अधिकारियों को सीधे वीआरएस दिया जाएगा – श्री अरुण साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में संभाग के जिलों में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों की मरम्मत का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए 10 अक्टूबर तक कार्यादेश जारी कर हर हाल में…
Read Moreनक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी पुलिस जवानों को बधाई
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने पर पुलिसबल के जवानों को मिली सफलता के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी…
Read More