महात्मा गांधी जी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना एक प्रेरणादायक पहल है – श्रीमती गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ पत्थलगांव/कुनकुरी, 2 अक्टूबर / विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम बटुराबहार में उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय द्वारा गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय “गांधी जयंती समारोह बटुराबहार” द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रतियोगिता के माध्यम से खेल-कूद को बढ़ावा देना और महात्मा गांधी जी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना एक प्रेरणादायक पहल है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको भोजन कराया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को महाराजा अग्रसेन जयंती की दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि महाराजा अग्रसेन ने हमें सामाजिक समानता, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और आर्थिक समरूपता उनके आदर्श मूल्य रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने तथा प्रेम और सदभाव का वातावरण निर्माण के लिए महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए विचार मूल्य प्रेरणादायी हैं।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शायर हाजी हसन अली ’हसन’ को उनकी जयंती पर किया याद

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 2 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की 2 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि श्री हसन का उर्दू भाषा के प्रसार में विशिष्ट योगदान है। उन्होंने कहा कि श्री हाजी हसन ने हिन्दी से उर्दू पढ़ना-लिखना सीखने के लिए कई किताबें लिखी, इससे दोनों भाषाओं को सीखने और समझने में रूचि रखने वालों को आसानी हुई है। श्री हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने उर्दू भाषा को जनप्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 192.60 करोड़ रूपए की लागत के 108 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन : कुसमी-सामरी मार्ग का 33.10 करोड़ रूपए की लागत से होगा उन्नयन

राजपुर ग्राम नवापारा और वाड्रफनगर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन नवापारा में 33.95 करोड़ रूपए और वाड्रफनगर में 28.96 करोड़ रूपए की लागत से होगा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण 16.41 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होगी बांकी नदी व्यपवर्तन योजना पीवीटीजी की 9 बसाहटों में पीएम जनमन योजना में बनेंगे बहुउद्देशीय केन्द्र भवन बलरामपुर जिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक केयर यूनिट का लोकार्पण बलरामपुर (तामेश्वर नगर) हवाई पट्टी का 4.07 करोड़ रूपए की लागत से होगा उन्नयन समदर्शी न्यूज़ रायपुर,…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ, ऑनलाइन पढ़ी जा सकेंगी लाइब्रेरी की किताबें

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 2 अक्टूबर / उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार…

Read More

ई-रिक्शा का हेण्डल थाम दुर्गा दौड़ा रही गृहस्थी की गाड़ी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / कोविड-19 महामारी और पति के आकस्मिक निधन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही दुर्गा साहू ने हिम्मत नहीं हारी। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना ने न केवल उसकी जिंदगी बदल दी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना दिया। कोविड-19 महामारी के दौरान, जब निर्माण मज़दूरी के अवसर बंद हो गए, तब दुर्गा पूरी तरह से टूट चुकी थीं। पति की मृत्यु के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, लेकिन बेटे के भविष्य को…

Read More

जमीन कारोबारी को नकली सोने का सिक्का दिखाकर डकैती करने के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : मामले का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई बरामद. आरोपियों द्वारा पुराने सोने के सिक्के को एक साथ सस्ते दर में बेचने की बात बताकर प्रार्थी को झांसे में लेकर डकैती की घटना को दिया गया था अंजाम. थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को थाना बलौदा जिला जांजगीर से गिरफ़्तार कर की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. मामले के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी हैं, जल्द ही शेष आरोपी कर लिए जायेंगे गिरफ़्तार. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 2 अक्टूबर / सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में…

Read More

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम को दिया धन्यवाद : कहा – महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री

धरती आबा से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकास के लिए 192 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास समदर्शी न्यूज़ रायपुर 02 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महात्मा गांधी का सपना था कि जनजातीय समुदाय विकास की मुख्य धारा में शामिल हो और तरक्की करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा गांधी के इन्हीं सपनों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उक्त बातें…

Read More

स्वच्छता के संकल्प के साथ परिवर्तन का करें प्रयास : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्रमवीरों को किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज राजनांदगांव के गांधी सभागृह में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लालबहादुर शाóी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमवीरों को सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

Read More